[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार, कहा – दिमाग खराब हुआ तो तोड़ दिया
बिहार की जंग निर्णायक मोड़ पर है और 2 महीने से मैदान से बाहर हैं राहुल
तीन बहनों की AI से बनी अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल, परेशान होकर 19 साल के भाई ने की खुदकुशी
सरकारी अस्पताल में बची 9 साल की काव्या की जान, खेलते हुए आंख से दिमाग तक पहुंची थी घंटी
‘भूपेश है तो भरोसा है’ फेसबुक पेज से वायरल वीडियो पर FIR, भाजपा ने कहा – छत्तीसगढ़ में दंगा कराने की कोशिश
क्या DG कॉन्फ्रेंस तक मेजबान छत्तीसगढ़ को स्थायी डीजीपी मिल जाएंगे?
पाकिस्तान ने सलमान खान को आतंकवादी घोषित किया
राहुल, प्रियंका, खड़गे, भूपेश, खेड़ा, पटवारी समेत कई दलित नेता कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में
महाराष्ट्र में सड़क पर उतरे वंचित बहुजन आघाड़ी के कार्यकर्ता, RSS पर बैन लगाने की मांग
छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ने पर विवाद, क्रांति सेना और पुलिस में झूमा झटकी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

1975 में चंडीगढ़ अधिवेशन के लिए कांग्रेस ने क्‍यों बसाया था “कोमागाटा मारू नगर”

अरुण पांडेय
अरुण पांडेय
Published: April 8, 2025 6:18 PM
Last updated: April 8, 2025 6:46 PM
Share
SHARE
The Lens को अपना न्यूज सोर्स बनाएं

पार्टी को नई दिशा और दशा देने के लिए कांग्रेस समय-समय पर अधिवेशन और महाअधिवेशन का आयोजन करती है। यह आयोजन देश के अलग अलग शहरों में आयोजित हुए हैं। कांग्रेस जहां आयोजन करती है, उस स्‍थान को अस्‍थाई नाम देती है और यह लगभग एक नगर की शक्‍ल में होता है। 1975 में चंडीगढ़ में हुए कांग्रेस के अधिवेशन के लिए कोमागाटा मारू नगर बसाया गया था। नगर को यह नाम देने के पीछे कांग्रेस की क्‍या सोच थी, पढि़ए इस रिपोर्ट में…   

खबर में खास
जहाज कोमागाटा मारू से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाकैसा था कोमागाटा मारू नगर

जहाज कोमागाटा मारू से जुड़ी ऐतिहासिक घटना

1975 में चंडीगढ़ में हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 75वें अधिवेशन के लिए “कोमागाटा मारू नगर” नामक एक अस्थायी नगर बसाया गया था। यह अधिवेशन दिसंबर 1975 में हुआ। इसका आयोजन तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष डी. के. बरुआ के नेतृत्व में हुआ।

“कोमागाटा मारू” नाम उस ऐतिहासिक घटना से लिया गया है जो 1914 में हुई थी। कोमागाटा मारू एक जापानी जहाज था, जिस पर 376 भारतीय प्रवासी (ज्यादातर पंजाबी सिख) कनाडा के कोल हर्बर पहुंचे थे। उस समय कनाडा में ब्रिटिश सरकार ने जहाज को प्रवेश देने से इनकार कर दिया गया। इन यात्रियों को भारत वापस भेज दिया गया और जब वे कोलकाता (तब कलकत्ता) के पास बुढ़गे पहुंचे, तो ब्रिटिश अधिकारियों ने उन पर गोलीबारी की, जिसमें 19 लोग मारे गए।

यह घटना भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में ब्रिटिश शासन के खिलाफ एक प्रतीक बन गई और औपनिवेशिक उत्पीड़न के खिलाफ भारतीयों के संघर्ष को उजागर करती है। साल 2024 में आई किताब “दस साल, जिनसे देश की सियासत बदल गई “ में लेखक और वरिष्‍ठ पत्रकार सुदीप ठाकुर ने जिक्र किया गया है कि 28 दिसंबर को जब अधिवेशन में हिस्‍सा लेने के लिए तत्‍कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी कोमागाटा मारू नगर पहुंच गई थीं। ठीक उसी समय दुर्योग से धनबाद के चासनाला में एक कोयला खदान में पानी भर जाने से सैकड़ों मजदूर फंस गए थे।

कैसा था कोमागाटा मारू नगर

कांग्रेस ने 75वें अधिवेशन के लिए चंडीगढ़ के पास मटौर गांव में सुनियोजित और भव्य ढंग से अस्‍थाई नगर तैयार करवाया। एक विशाल पंडाल बनाया गया, जिसमें लगभग 25,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था थी। यह पंडाल तिरंगे रंगों से सजाया गया था और इसमें सैकड़ों झाड़-फानूस लगाए गए थे। पहली बार पारंपरिक गद्दियों और मसनदों की जगह सोफे, कुर्सियां और छोटी मेजों का इस्तेमाल किया गया।

सुविधाएं: इस नगर में चार सामुदायिक रसोईघर बनाए गए, जो एक समय में 20,000 लोगों को खाना दे सकते थे। इसके अलावा, डाकघर, बैंक, रेल और हवाई टिकट बुकिंग की सुविधाएं, अग्निशमन स्टेशन और चिकित्सालय भी थे। 5 लाख लोगों के लिए शौचालयों की व्यवस्था की गई थी। यह उस समय कांग्रेस के इतिहास में पहली बार था, जब खुले में शौच को रोकने के लिए ऐसी व्यवस्था की गई।

समाजवादी भारत की छवि : इस अस्थायी नगर को कांग्रेस ने “समाजवादी भारत” के अपने विजन के प्रतीक के रूप में पेश किया। यह उस समय की इंदिरा गांधी सरकार की “गरीबी हटाओ” और समाजवादी नीतियों को दर्शाने का प्रयास था।

TAGGED:chandigarhCongressindra gandhi
Previous Article ऐसा क्या हुआ की आपस में लड़ गए TMC सांसद ? BJP आईटी सेल के हेड ने उठाया सवाल      
Next Article बलरामपुर में हाथियों का आतंक, 10 दिनों 6 लोगों की गई जान   
Lens poster

Popular Posts

और अब “आनंद” नहीं आएगा

दिल्ली इतफाक की आबादी है, यह बार-बार अपने लुटने और बसने की बस्ती है। परोक्ष…

By चंचल

Testing time for Indian diplomacy

Rajnath Singh, the Indian defense minister has refused to sign the joint statement in the…

By Editorial Board

CM साय ने 1 नवंबर को अमृत रजत महोत्सव के लिए PM Modi को दिया न्यौता

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संसद भवन में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

By दानिश अनवर

You Might Also Like

DG-IG conference
देश

छत्तीसगढ़ में पहली बार DG-IG कॉन्फ्रेंस 28 नवंबर से नया रायपुर में, पीएम मोदी होंगे शामिल

By दानिश अनवर
देश

मध्य प्रदेश में सबसे अधिक बाघों की मौत, दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र

By The Lens Desk
BIHAR POLITICS
देश

लालू के नीतीश पर हमले के अगले दिन ही JDU के नेता ने लालू से की मुलाकात, क्या बिहार में चुनाव के पहले होने वाला है ‘खेला’ ?

By The Lens Desk
Covid 19 Cases In India
देश

24 घंटों में कोरोना से पांच मौत, चार हजार एक्टिव केस

By Lens News Network

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?