12 घंटे की चर्चा के बाद वक्‍फ संशोधन बिल राज्‍यसभा से भी पास, 128 सांसदों ने बिल के पक्ष में किया वोट

दिल्‍ली। वक्‍फ संशाेधन बिल 2024 करीब 12 घंटे की चर्चा के बाद राज्‍यसभा में पास हो गया है। गुरुवार को दोपहर एक बजे से बिल पर चर्चा शुरू हुई थी। रात करीब 1 बजे किरेन रिजिजू के जवाब के बाद वोटिंग शुरू हुई है। सबसे पहले सदस्‍यों के दिए गए सुझावों पर वोटिंग हुई। संसद में मतदान के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग के साथ पर्ची से वोटों का मिलान किया जाता है। इसके बाद फाइनल परिणाम बताया जाता है। राज्‍यसभा के सभापति उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने खुद वोटिंग कराई। शुक्रवार रात करीब ढाई बजे तक वोटिंग हुई। 128 सांसदों ने बिल के पक्ष में वोटिंग की। 95 सांसदों ने बिल के खिलाफ वोटिंग की है। कुल 223 सांसदों ने वोटिंग की।

इससे पहले लोकसभा में बुधवार को 12 घंटे की चर्चा के बाद वक्फ संशोधन बिल पास कराया गया था। रात 2 बजे वोटिंग हुई थी, जिसमें 288 सांसदों ने बिल के पक्ष में वोटिंग की थी। कुल 520 सांसदों ने वोटिंग में भाग लिया था। 232 सांसदों ने विपक्ष में वोट डाले। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने इसे उम्मीद (UMMEED) नाम दिया है।

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now