[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
इथियोपिया का 12 हजार साल पुराना ज्वालामुखी फटा, राख का बादल 4300 किमी दूर दिल्ली तक पहुंचा
चीनियों ने Shanghai Airport पर 18 घंटे तक अरुणाचल प्रदेश महिला को बनाया बंधक
माओवादियों के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस तो समर्थन में उतरे तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष
अवध असम एक्सप्रेस में बिना टिकट यात्रियों की भारी भीड़, एक लड़की का दम घुटा, इमरजेंसी चेन खींचने के बावजूद न डॉक्टर पहुंचे न पुलिस
गजा की 90% से ज्यादा आबादी मदद पर निर्भर, 44 दिनों में करीब 500 बार टूटा सीजफायर
जमीन गाइडलाइन दर का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों से भाजपा नेताओं की धक्का-मुक्की, भाजपा अध्यक्ष का काफिला रोकने पर विवाद
होमवर्क नहीं करने पर नर्सरी के बच्चे को पेड़ से लटकाया, वीडियो वायरल
6761 करोड़ के घोटाले में 5100 करोड़ की वसूली कर आरोपियों को छोड़ने का सुप्रीम आदेश
जहरीली हवाएं और मास्क के पीछे की हकीकत
G20 summit: जानिए किन मुद्दों पर हुई पीएम मोदी और इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी के बीच बैठक
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
लेंस संपादकीय

अमन की सौगात दीजिए

The Lens Desk
The Lens Desk
Published: March 27, 2025 8:37 PM
Last updated: April 1, 2025 9:16 PM
Share
SHARE

भारतीय जनता पार्टी ईद के मौके पर देश भर में 32 लाख मुस्लिमों को सौगात-ए-मोदी के नाम से तोहफे दे रही है, उसके इस कदम का यों तो स्वागत ही किया जाना चाहिए, लेकिन मुश्किल यह है कि पार्टी की कथनी और करनी में बड़ा फर्क है। भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में मेरठ के एसपी ने ईद और अलविदा जुमे की नमाज को लेकर धमकाने वाले अंदाज में चेतावनी दी है कि सड़कों पर नमाज अता करने वालों पर मुकदमे दर्ज कर उनके पासपोर्ट रद्द कर दिए जाएंगे! इसी सूबे के संभल के एसएचओ अनुज चौधरी होली के दौरान जुमा पड़ने पर पहले ही मुस्लिमों पर एकतरफा कार्रवाई करने की धमकी के कारण चर्चा में आ चुके हैं। चौधरी ने अभी फिर हिदायत दी है कि लोग घरों पर नमाज पड़ें। खुद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद, राम नवमी और चैत नवरात्र को लेकर प्रशासन को शांति कायम करने की हिदायत दी है, लेकिन उनके कार्यकाल में किस तरह से हिन्दुओं और मुस्लिमों के त्योहारों में फर्क किया जाता है, वह किसी से छिपा नहीं। मुख्यमंत्री होने के नाते उनके कई बयान संवैधानिक कसौटी में खरे नहीं उतरते, जैसे उन्होंने कहा था कि जुमा 52 दिन आता है और होली एक दिन। कवि अशोक वाजपेयी ने कई साल पहले देश में एक वर्ग को “दूसरा” बनाने की बढ़ती प्रवृत्ति की शिनाख्त की थी। दुखद यह है कि चुनी हुई सरकारें ऐसा कर रही हैं। इस समय यदि किसी भी सौगात की जरूरत है, तो वह अमन और सद्भाव की सौगात है।

TAGGED:Editorialeidmodisaugat-e-modi
Previous Article स्टॉक मार्केट में तेजी, लेकिन धड़ाम क्‍यों हुए ऑटोमोबाइल शेयर
Next Article We must fight our collective prejudices
Lens poster

Popular Posts

अपडेट : शराब घोटाला मामले में 3 आरोपियों को EOW ने किया गिरफ्तार, कोर्ट ने 4 दिनों की रिमांड पर भेजा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में EOW ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया…

By नितिन मिश्रा

SIR के दौरान हुई मौतों पर भड़के खड़गे

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला…

By आवेश तिवारी

माल्या, मोदी, चौकसी से आगे – अनिल अंबानी 

‘कोबरापोस्ट’ नाम के न्यूज पोर्टल पर छपी एक रिपोर्ट में अनिल अंबानी की कंपनी पर…

By डॉ. प्रकाश हिन्दुस्तानी

You Might Also Like

CJI
English

Mrs Gavai: rare political foresight

By Editorial Board
Umar Khalid case
English

Judiciary is on a slippery slope

By Editorial Board
Bangladeshi citizen
लेंस संपादकीय

मनमानी कार्रवाई

By Editorial Board
लेंस संपादकीय

महाराष्ट्र के 39 लाख मतदाता!

By The Lens Desk

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?