[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
287 ड्रोन मार गिराने का रूस का दावा, यूक्रेन कहा- हमने रक्षात्मक कार्रवाई की
छत्तीसगढ़ सरकार को हाई कोर्ट के नोटिस के बाद NEET PG मेडिकल काउंसलिंग स्थगित
विवेकानंद विद्यापीठ में मां सारदा देवी जयंती समारोह कल से
मुखर्जी संग जिन्ना की तस्‍वीर पोस्‍ट कर आजाद का BJP-RSS पर हमला
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
साहित्य-कला-संस्कृति

प्रतिष्ठित कवि और कथाकार विनोद कुमार शुक्ल को ज्ञानपीठ पुरस्कार

The Lens Desk
The Lens Desk
Published: March 22, 2025 2:39 PM
Last updated: March 22, 2025 2:54 PM
Share
SHARE

रायपुर। हिंदी के प्रतिष्ठित कवि और कथाकार विनोद कुमार शुक्ल को इस वर्ष का ज्ञानपीठ पुरस्कार दिए जाने की घोषणा आज नई दिल्ली में की गई। शुक्ल जी की साहित्यिक यात्रा 50 वर्षों से अधिक की है।

हाल ही में उन्हें मातृभूमि बुक ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया था। पिछले साल पेन अमेरिका ने उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उनके योगदान के लिए नाबोकॉव अवार्ड से सम्मानित किया और वे इस सम्मान से नवाजे जाने वाले एशिया के पहले लेखक बने।

उनके उपन्यास नौकर की कमीज पर प्रसिद्ध फिल्मकार मणिकौल द्वारा फिल्म भी बनाई गई थी, जो साहित्यिक कृतियों के फिल्मी रूपांतरण में एक महत्वपूर्ण प्रयास था।

1 जनवरी 1937 को राजनांदगांव में जन्मे विनोद कुमार शुक्ल का पहला कविता संग्रह ‘लगभग जयहिंद’ 1971 में प्रकाशित हुआ था। उनके प्रसिद्ध उपन्यास जैसे ‘नौकर की कमीज, खिलेगा तो देखेंगे और दीवार में एक खिड़की रहती थी ‘, हिंदी साहित्य के महत्वपूर्ण उपन्यासों में गिने जाते हैं। इसके अलावा, उनका कहानी संग्रह पेड़ पर कमरा और महाविद्यालय भी काफी चर्चित रहे हैं।

उनकी कविताओं का संग्रह भी अत्यंत प्रसिद्ध हुआ है, जिनमें लगभग जयहिंद, वह आदमी चला गया नया गरम कोट पहनकर, विचार की तरह, आकाश धरती को खटखटाता है जैसे महत्वपूर्ण काव्य संग्रह शामिल हैं। शुक्ल जी की बच्चों के लिए लिखी गई रचनाएं जैसे हरे पत्ते के रंग की पतरंगी और कहीं खो गया नाम का लड़का भी पाठकों द्वारा बेहद सराही गई हैं।

विनोद कुमार शुक्ल को उनके साहित्यिक योगदान के लिए अनेक सम्मान मिल चुके हैं, जैसे कि गजानन माधव मुक्तिबोध फेलोशिप, रजा पुरस्कार, वीरसिंह देव पुरस्कार, सृजनभारती सम्मान, रघुवीर सहाय स्मृति पुरस्कार, दयावती मोदी कवि शिखर सम्मान, भवानी प्रसाद मिश्र पुरस्कार, मैथिली शरण गुप्त सम्मान, और पं. सुंदरलाल शर्मा पुरस्कार। इसके अतिरिक्त उनके उपन्यास दीवार में एक खिड़की रहती थी के लिए उन्हें 1999 में साहित्य अकादमी पुरस्कार भी प्राप्त हुआ था।

मुक्तिबोध ने विनोद जी के कवि को पहचाना

गजानन माधव मुक्तिबोध 1998 में राजनांदगांव के दिग्‍विजय कॉलेज में हिंदी के प्राध्‍यापक बनकर आए थे। उन दिनों विनोद कुमार शुक्‍ल जबलपुर में एग्रिकल्‍चर यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे थे। विनोद जी ने कविताएं लिखना शुरू कर दिया था। उनके बड़े भाई के जरिए जब मुक्तिबोध को यह पता चला तो उन्‍होंने विनोद जी को अपने पास बुलवाया। इसके बाद विनोद जी की मुक्तिबोध से मुलाकातें होने लगीं। मुक्तिबोध ने विनोद जी को कविताओं की समझ विकसित करने में मदद की। यहां तक कि खुद से पहल कर उन्‍होंने विनोद जी की कविताएं साहित्यिक पत्रिकाओं में छपने के लिए भिजवाईं।  

TAGGED:Big_NewsGyanpith Puraskarvinod kumar shukla
Previous Article आखिर दुनिया के बाजार को क्यों रास नहीं आ रही भारतीय प्याज…?
Next Article विधानसभा में बवाल, 18 बीजेपी विधायक निलंबित, मार्शलों ने किया बाहर
Lens poster

Popular Posts

अरविंद नेताम की कोई विचारधारा नहीं- पूर्व सीएम भूपेश

रायपुर। आदिवासी नेता और पूर्व केद्रीय मंत्री अरविंद नेताम को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…

By Lens News

गोवा और हरियाणा में नए राज्यपाल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी संवैधानिक नियुक्तियों को मंजूरी

लेंस डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार 14 जुलाई को दो राज्यों और एक केंद्र…

By पूनम ऋतु सेन

शंकराचार्य निश्चलानंद बोले- सनातन बोर्ड की जरूरत नहीं, मोदी-योगी एक जैसे, दोनों की मिलीभगत

कवर्धा। पुरी पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि सनातन बोर्ड की कोई…

By The Lens Desk

You Might Also Like

Hasdeo Aranya
छत्तीसगढ़

हसदेव अरण्य में साढ़े 4 लाख पेड़ों की कटाई को छत्तीसगढ़ सरकार की हरी झंडी

By दानिश अनवर
War on social media
साहित्य-कला-संस्कृति

साहित्य क्षेत्रे कुरुक्षेत्रे समावेता युयुत्सव : सोशल मीडिया के युद्धक्षेत्र में साहित्यकारों की मोर्चाबंदी

By Editorial Board
अन्‍य राज्‍य

स्‍टालिन सरकार में मंत्री सेंथिल बालाजी पर ईडी का एक्‍शन, 10 ठिकानों पर छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

By The Lens Desk
Dr Surendra Dubey
साहित्य-कला-संस्कृति

पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे का निधन

By Lens News

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?