[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
287 ड्रोन मार गिराने का रूस का दावा, यूक्रेन कहा- हमने रक्षात्मक कार्रवाई की
छत्तीसगढ़ सरकार को हाई कोर्ट के नोटिस के बाद NEET PG मेडिकल काउंसलिंग स्थगित
विवेकानंद विद्यापीठ में मां सारदा देवी जयंती समारोह कल से
मुखर्जी संग जिन्ना की तस्‍वीर पोस्‍ट कर आजाद का BJP-RSS पर हमला
धान खरीदी में अव्यवस्था के खिलाफ बस्तर के आदिवासी किसान सड़क पर
विश्व असमानता रिपोर्ट 2026: भारत की राष्ट्रीय आय का 58% हिस्सा सबसे अमीर 10% लोगों के पास
लोकसभा में जोरदार हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट, राहुल गांधी ने अमित शाह को दे दी चुनौती
जबलपुर पुलिस ने ‘मुस्कान’ अभियान के तहत 73 लापता बच्चों को बचाया, 53 नाबालिग लड़कियां शामिल
महाराष्ट्र के गढ़चिरोली में ₹82 लाख के इनाम वाले 11 नक्सलियों ने किया सरेंडर
HPZ Token Crypto Investment Scam:  दो चीनी नागरिकों सहित 30 के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
दुनिया

सुनीता विलियम्स को लेकर स्पेसएक्स का ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना

पूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन
Byपूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की...
Follow:
Published: March 18, 2025 12:15 PM
Last updated: March 18, 2025 5:19 PM
Share
SHARE

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके सहयोगी बुच विल्मोर आज 9 महीने 13 दिन बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से पृथ्वी पर लौट रहे हैं। उनके साथ क्रू-9 मिशन के दो अन्य अंतरिक्ष यात्री, निक हेग और अलेक्सांद्र गोरबुनोव भी वापसी कर रहे हैं। चारों अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर स्पेसएक्स का ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट आज सुबह 10:35 बजे ISS से अलग हुआ और यह 19 मार्च को सुबह लगभग 3:27 बजे फ्लोरिडा के तट पर लैंड करेगा।

17 घंटे में धरती पर पहुंचेगा यान

इस वापसी के सफर में लगभग 17 घंटे लगेंगे। नासा के अनुसार, ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट 19 मार्च को सुबह 2:41 बजे डीऑर्बिट बर्न शुरू करेगा, जिसके बाद यह पृथ्वी के वातावरण में प्रवेश करेगा और फ्लोरिडा के तट पर पानी में उतरेगा। मौसम की स्थिति के आधार पर इस शेड्यूल में बदलाव संभव है।

8 दिन के लिए गए थे अंतरिक्ष स्टेशन, 9 महीने से फंसे
सुनीता और बुच को बोइंग और नासा के संयुक्त ‘क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन’ के तहत 8 दिन के लिए अंतरिक्ष स्टेशन भेजा गया था। इस मिशन का लक्ष्य बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट की अंतरिक्ष यात्रियों को ISS तक ले जाने और वापस लाने की क्षमता का परीक्षण करना था। उन्हें वहां शोध कार्य और प्रयोग करने के साथ-साथ स्पेसक्राफ्ट को मैन्युअली उड़ाने का अभ्यास भी करना था। बोइंग का स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट 5 जून 2024 को रात 8:22 बजे एटलस V रॉकेट के जरिए लॉन्च किया गया था। यह 6 जून को रात 11:03 बजे ISS पर पहुंचा, हालांकि इसे रात 9:45 बजे पहुंचना था। लॉन्च के बाद इसके रिएक्शन कंट्रोल थ्रस्टर में तकनीकी खराबी के कारण देरी हुई। स्टारलाइनर के 28 रिएक्शन कंट्रोल थ्रस्टरों में से 5 फेल हो गए थे और 25 दिनों में 5 हीलियम लीक भी सामने आए। हीलियम, थ्रस्टरों तक प्रोपलेंट पहुंचाने में महत्वपूर्ण है। इन खामियों के कारण स्पेसक्राफ्ट की सुरक्षा पर सवाल उठे। नासा ने डेटा विश्लेषण के बाद फैसला किया कि स्टारलाइनर अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने के लिए सुरक्षित नहीं है। इसके बाद, स्टारलाइनर को 6 सितंबर 2024 को बिना यात्रियों के पृथ्वी पर लौटाया गया।

स्पेसएक्स को मिली अंतरिक्ष यात्रियों के वापसी की जिम्मेदारी

सुनीता और बुच को वापस लाने की जिम्मेदारी स्पेसएक्स को दी गई। स्पेसएक्स का ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट हर कुछ महीनों में ISS पर क्रू रोटेशन करता है। 28 सितंबर 2024 को लॉन्च हुए क्रू-9 मिशन में सुनीता और बुच के लिए दो सीटें रिजर्व की गई थीं। इसके बाद क्रू-8 अपने स्पेसक्राफ्ट से पृथ्वी पर लौट आया। 15 मार्च 2025 को स्पेसएक्स ने क्रू-10 मिशन लॉन्च किया, जिसमें 4 अंतरिक्ष यात्री ISS पहुंचे। 16 मार्च को ये अंतरिक्ष यात्री स्टेशन पर पहुंच गए। इसके बाद क्रू-9 के चारों अंतरिक्ष यात्रियों ने अपनी जिम्मेदारियां क्रू-10 को सौंपी और सितंबर 2024 से ISS पर पार्क ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से वापसी शुरू की।

TAGGED:DRAGON SPACE XFLORIDAINTERNATIONAL SPACE STATIONISSSPACE CRAFTsunita williams
Byपूनम ऋतु सेन
Follow:
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।
Previous Article मौसम अपडेट: छत्तीसगढ़ में राहत की बारिश जल्द, उत्तर भारत में गर्मी का वार
Next Article महाकुंभ पर पीएम मोदी के संबोधन के बाद लोकसभा में हंगामा, विपक्ष ने लगाए ‘तानाशाही बंद करो’ के नारे
Lens poster

Popular Posts

मणिपुर में खुलेगा राष्ट्रीय राजमार्ग, पीएम कर सकते हैं सशस्त्र ऑपरेशन निलंबन समझौते का विस्तार

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली गृह मंत्रालय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मणिपुर की संभावित यात्रा से…

By आवेश तिवारी

आरएसएस ने अब आदिवासियों को वनवासी कहना बंद कर दिया :  अरविंद नेताम

रायपुर। “1991 में कांग्रेस सरकार द्वारा लाई गई उदारीकरण नीति के बाद से आदिवासी समाज…

By Lens News Network

बिहार: वोटर अधिकार यात्रा के जरिए महागठबंधन में कांग्रेस और राज्य में वोट चोरी का मुद्दा मजबूत हो रहा

भारतीय राजनीति में यात्राओं का लंबा इतिहास रहा है। राहुल गांधी के राजनीतिक कद को…

By राहुल कुमार गौरव

You Might Also Like

दुनिया

रोमन कैथोलिक चर्च के नए धर्मगुरु बने रॉबर्ट प्रीवोस्ट, जानिए उनके बारे में

By The Lens Desk
kunal jain
दुनिया

वह चिल्लाता रहा – “मैं पागल नहीं हूं, लेकिन न्यूयार्क एयरपोर्ट पर उसे जमीन पर दबा हथकड़ियां लगा दी”

By Lens News Network
Facebook, WhatsApp, X, Nepal
दुनिया

नेपाल में फेसबुक, व्हाट्सएप और एक्स समेत दर्जन भर सोशल मीडिया प्लेटफार्म बैन

By आवेश तिवारी
दुनिया

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त

By The Lens Desk

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?