[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
जस्टिस नागरत्ना की असहमति में दम होता तो अन्य जज भी उसे स्वीकारते, बोले पूर्व सीजेआई
प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन में हिड़मा के नारों पर साइंटिस्ट्स फॉर सोसाइटी की सफाई
जशपुर में एक मिशनरी स्कूल की नाबालिग छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ का आरोप
इथियोपिया का 12 हजार साल पुराना ज्वालामुखी फटा, राख का बादल 4300 किमी दूर दिल्ली तक पहुंचा
चीनियों ने Shanghai Airport पर 18 घंटे तक अरुणाचल प्रदेश महिला को बनाया बंधक
माओवादियों के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस तो समर्थन में उतरे तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष
अवध असम एक्सप्रेस में बिना टिकट यात्रियों की भारी भीड़, एक लड़की का दम घुटा, इमरजेंसी चेन खींचने के बावजूद न डॉक्टर पहुंचे न पुलिस
गजा की 90% से ज्यादा आबादी मदद पर निर्भर, 44 दिनों में करीब 500 बार टूटा सीजफायर
जमीन गाइडलाइन दर का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों से भाजपा नेताओं की धक्का-मुक्की, भाजपा अध्यक्ष का काफिला रोकने पर विवाद
होमवर्क नहीं करने पर नर्सरी के बच्चे को पेड़ से लटकाया, वीडियो वायरल
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
खेल

चैम्पियंस ट्रॉफी : 12 साल बाद मिली जीत, टीम इंडिया को सांसदों ने दी बधाई

The Lens Desk
The Lens Desk
Published: March 10, 2025 4:36 PM
Last updated: March 10, 2025 4:36 PM
Share
SHARE

  • 2002 में भारत-श्रीलंका संयुक्त रूप से थे विजेता, बारिश की वजह से रद्द करना पड़ा था मैच

नई दिल्ली। 12 साल बाद चैम्पियंस ट्रॉफी तीसरी बार जीतने पर सोमवार को संसद के दोनों सदनों ने भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने पर अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि इस उपलब्धि ने पूरे देश में खुशी और गर्व का माहौल बना दिया है। बिरला ने इसे युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि यह सफलता उन सभी के लिए एक उदाहरण है जो अपने क्षेत्रों में उत्कृष्टता हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं। इस अवसर पर सदस्यों ने मेजें थपथपाकर टीम इंडिया को शुभकामनाएं दीं।

राज्यसभा में भी भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत का जिक्र किया गया। उपसभापति हरिवंश ने टीम के शानदार प्रदर्शन की सराहना की, जिसके बाद सदन में मौजूद सदस्यों ने मेजें थपथपाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।

गौरतलब है कि भारत ने रविवार को आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर तीसरी बार इस प्रतिष्ठित खिताब पर कब्जा जमाया।

भारत तीसरी बार जीता चैम्पियंस ट्रॉफी

2002 चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत और श्रीलंका को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। यह मुकाबला कोलंबो में खेला गया, जहां श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 244/5 का स्कोर बनाया। जवाब में भारत ने 14/0 रन बनाए थे, लेकिन बारिश के कारण खेल रद्द कर दिया गया, जिससे मुकाबला रिजर्व डे पर चला गया।

रिजर्व डे के दिन श्रीलंका ने 222/7 का स्कोर खड़ा किया। भारत ने 38/1 रन बना लिए थे, लेकिन दोबारा बारिश के कारण खेल पूरा नहीं हो सका। नतीजतन, दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया।

2013 चैम्पियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच हुआ। बारिश के कारण मैच प्रभावित हुआ, और भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 129/7 का स्कोर बनाया। जवाब में इंग्लैंड की टीम 124/8 तक ही पहुंच सकी। इस तरह, भारत ने 5 रन से रोमांचक जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की।

और अब 2025 में टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इंडिया ने 252 रनों का पीछा किया था। यह लक्ष्यए 49 ओवर में भारतीय टीम ने पूरा कर लिया।

TAGGED:2025 ICC Champions TrophyCHAMPIONS TROPHYCRICKETIndian cricket team
Previous Article श्रीलंकाई क्रिकेटर मुरलीधरन ने जम्मू-कश्मीर से क्यों खींचे हाथ, अब पुणे में लगाएंगे फैक्ट्री
Next Article Sporting culture missing
Lens poster

Popular Posts

बलोच विद्रोहियों का सैन्‍य काफिले पर हमला, छह पाकिस्तानी सैनिकों की मौत

द लेंस डेस्‍क। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को सैन्य काफिले पर हुए भीषण…

By The Lens Desk

Domestic politics overshadowing international relations

The statement of foreign secretary Vikram Misri regarding telephonic conversation between prime minister Modi and…

By दानिश अनवर

ISC टॉपर ने सरनेम छोड़कर ‘ह्यूमैनिटी’ को चुना, बन गई प्रेरणा की मिसाल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता ( KOLKATA TOPPER ) की 17 साल की सृजनी ने…

By Lens News Network

You Might Also Like

BCCI
खेल

BCCI के अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने दिया इस्तीफा, राजीव शुक्ला बनाए गए कार्यकारी अध्यक्ष

By The Lens Desk
PCB
खेल

पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव, सलमान अली आगा बन सकते हैं तीनों फॉर्मेट के कप्तान

By Lens News Network
Suneel Gavaskar
खेल

‘लिटिल मास्टर’ सुनील गावस्कर का 76वां जन्मदिन, क्रिकेट नहीं कुश्ती में थी दिलचस्पी

By नितिन मिश्रा
2025 Asia Cup
खेल

2025 Asia Cup: दुबई में आज भिड़ेंगे IND vs PAK

By अरुण पांडेय

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?