[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
287 ड्रोन मार गिराने का रूस का दावा, यूक्रेन कहा- हमने रक्षात्मक कार्रवाई की
छत्तीसगढ़ सरकार को हाई कोर्ट के नोटिस के बाद NEET PG मेडिकल काउंसलिंग स्थगित
विवेकानंद विद्यापीठ में मां सारदा देवी जयंती समारोह कल से
मुखर्जी संग जिन्ना की तस्‍वीर पोस्‍ट कर आजाद का BJP-RSS पर हमला
धान खरीदी में अव्यवस्था के खिलाफ बस्तर के आदिवासी किसान सड़क पर
विश्व असमानता रिपोर्ट 2026: भारत की राष्ट्रीय आय का 58% हिस्सा सबसे अमीर 10% लोगों के पास
लोकसभा में जोरदार हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट, राहुल गांधी ने अमित शाह को दे दी चुनौती
जबलपुर पुलिस ने ‘मुस्कान’ अभियान के तहत 73 लापता बच्चों को बचाया, 53 नाबालिग लड़कियां शामिल
महाराष्ट्र के गढ़चिरोली में ₹82 लाख के इनाम वाले 11 नक्सलियों ने किया सरेंडर
HPZ Token Crypto Investment Scam:  दो चीनी नागरिकों सहित 30 के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
लेंस संपादकीय

भाजपा पर ऐसी मेहरबानी

Editorial Board
Editorial Board
Published: November 27, 2025 8:24 PM
Last updated: November 27, 2025 8:25 PM
Share
SHARE

न्यूज पोर्टल स्क्रॉल ने अपनी एक रिपोर्ट में खुलासा किया है कि किस तरह टाटा समूह को दो सेमीकंडक्टर इकाई की स्थापना के लिए दी गई सब्सिडी के बदले में इस औद्योगिक समूह ने भाजपा को पिछले लोकसभा चुनाव से ऐन पहले अच्छा खासा चंदा दिया था! यह साफ साफ एक हाथ दे दूसरे हाथ ले का मामला लगता है। इस खुलासे ने चुनावी चंदों पर छाई धुंध को और गहरा कर दिया है।

स्क्रॉल की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले लोकसभा चुनाव से महज दो-ढाई महीने पहले 29 फरवरी, 2024 को प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने तीन सेमीकंडक्टर इकाइयों को मंजूरी दी थी, जिनमें से दो इकाइयां टाटा समूह की थी। सरकार ने इन कंपनियों की स्थापना का आधा खर्च सब्सिडी के तौर पर वहन करने का फैसला किया।

इसके मुताबिक टाटा की दो इकाइयों को 44,203 करोड़ रुपये की सब्सिडी को मंजूरी दी गई। इसके एक महीने बाद ही उसी साल अप्रैल में टाटा समूह ने भाजपा को 753 करोड़ रुपये का चुनावी चंदा दिया।

देश के सबसे पुराने औद्योगिक समूह की साख को दांव पर लगा देने वाले इस कदम पर हैरत नहीं होनी चाहिए। दरअसल मई, 2014 में सत्ता में आने के बाद से भाजपा लगातार आर्थिक रूप से मजबूत होती गई है और उसमें उसे मिलने वाले चंदे का बड़ा योगदान है।

बेशक, सत्तारूढ़ दल के प्रति औद्योगिक घरानों और दानदाताओं की मेहरबानी कुछ ज्यादा होती है, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि भाजपा को मिलने वाला चंदा असाधारण है।

राजनीतिक दलों की आर्थिक स्थिति और चंदे का आकलन करने वाले एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक 2023-24 में भाजपा को कुल 2243.947 करोड़ रुपये का चंदा मिला। हैरत नहीं होनी चाहिए कि यह कांग्रेस सहित चार अन्य राष्ट्रीय पार्टियों को मिलने कुल चंदे का छह गुना है।

उल्लेखनीय यह भी है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सिर्फ 240 सीटें मिली थीं, जबकि कांग्रेस को 99 सीटें। सीटों के अनुपात में भी देखें तो दोनों पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे में कोई मेल नहीं है।

विवादास्पद चुनावी बांड को लेकर देखा ही जा चुका है कि किस तरह से भाजपा को इसके जरिये आर्थिक लाभ पहुंचाए गए थे।

दरअसल असमान चुनावी चंदे ने भाजपा के बरक्स दूसरे राजनीतिक दलों की आर्थिक स्थिति में असामान्य अंतर ला दिया है। यह बहुदलीय लोकतंत्र की सेहत के लिए ठीक नहीं है।

यह भी पढ़ें : टाटा द्वारा 44 हजार करोड़ की सब्सिडी हासिल कर भाजपा को 758 करोड़ का दान

TAGGED:Editorial
Previous Article Ramgarh Hill हसदेव अरण्य में पेड़ों की कटाई पर TS सिंहदेव बोले – खतरे में है रामगढ़ पहाड़ी
Next Article IAS Transfer 13 IAS का तबादला कर सरकार ने की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, शिखा राजपूत राज्य निर्वाचन में और किरण कौशल मंत्रालय में बिना विभाग के सचिव
Lens poster

Popular Posts

उम्मीदवारी को लेकर चौतरफा नाराजगी, बागियों का बोलबाला, गठबंधनों में बवाल

नई दिल्ली। भारी आरोप प्रत्यारोप, हड़कंप, उदासी और उल्लास के मिले जुले माहौल में बिहार…

By आवेश तिवारी

पीएम मोदी ने 9 करोड़ किसानों के खाते में भेजे 18,000 करोड़ रुपये, जारी की किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त

PM KISAN SAMMAN NIDHI: आज 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर…

By पूनम ऋतु सेन

जंतर-मंतर पर महापंचायत, किसानों ने फिर भरी हुंकार

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली kisaan mahaapanchaayat: भारी बारिश के बावजूद संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आयोजित…

By आवेश तिवारी

You Might Also Like

Zubin Garg
English

Zubin Garg: A funeral that united Assam

By Editorial Board
English

Dysfunctional justice

By The Lens Desk
Bela Trivedi
English

A forgettable chapter

By Editorial Board
basic military training
English

Assault on innocence

By Editorial Board

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?