[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
लोकसभा में जोरदार हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट, राहुल गांधी ने अमित शाह को दे दी चुनौती
जबलपुर पुलिस ने ‘मुस्कान’ अभियान के तहत 73 लापता बच्चों को बचाया, 53 नाबालिग लड़कियां शामिल
महाराष्ट्र के गढ़चिरोली में ₹82 लाख के इनाम वाले 11 नक्सलियों ने किया सरेंडर
HPZ Token Crypto Investment Scam:  दो चीनी नागरिकों सहित 30 के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल
करोड़ों के भ्रष्टाचार और हरिजन उत्पीड़न के आरोपों में घिरा एनजीओ बांट रहा वीर सावरकर इंटरनेशनल अवार्ड
छत्तीसगढ़ PG मेडिकल सीट विवाद : हाईकोर्ट ने सरकार को नोटिस जारी किया, दो दिन में जवाब मांगा, काउंसलिंग पर ब्रेक
थरूर को वीर सावरकर इंटरनेशनल इम्पैक्ट अवॉर्ड, लेने से किया इनकार
बैंक लोन फ्रॉड मामला: अनिल अंबानी के बेटे पर भी कसा शि‍कंजा, CBI ने बनाया आरोपी
चुनाव आयोग ने माना SIR के बावजूद बिहार में 11,225 डुप्लीकेट वोटर, देश में 3 लाख से ज्यादा वोटर्स अभी भी मौजूद
गोवा नाइट क्लब का एक मालिक दिल्ली से गिरफ्तार, लूथरा ब्रदर्स की याचिका पर दिल्ली कोर्ट में आज सुनवाई
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरा…‘1937 में वंदे मातरम के टुकड़े कर दिए गए’  

अरुण पांडेय
अरुण पांडेय
Published: November 7, 2025 3:41 PM
Last updated: November 7, 2025 3:41 PM
Share
150 years of Vande Mataram
SHARE

नई दिल्‍ली। भारत का राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ 150 वर्ष का हो गया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के कई प्रमुख नेताओं ने स्वतंत्रता संग्राम की याद ताजा की, साथ ही कांग्रेस पार्टी पर तीखा प्रहार भी किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में गीत के आधे भाग को काटे जाने का मुद्दा उठाया और कांग्रेस की उस समय की सरकार पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यही निर्णय देश के बंटवारे की जड़ बना।

1937 में, ‘वंदे मातरम’ के महत्वपूर्ण पदों, उसकी आत्मा के एक हिस्से को अलग कर दिया गया था। ‘वंदे मातरम’ को तोड़ दिया गया था।

'वंदे मातरम' के इस विभाजन ने, देश के विभाजन के भी बीज बो दिए थे।

राष्ट्र-निर्माण के इस महामंत्र के साथ यह अन्याय क्यों हुआ, यह आज की पीढ़ी को जानना जरूरी… pic.twitter.com/8GQWWtwIoS

— BJP (@BJP4India) November 7, 2025

यह बात उन्होंने शुक्रवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में कही, जहां पूरे गीत के सामूहिक गायन से एक साल तक चलने वाले आयोजन की शुरुआत हुई। मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने धार्मिक आधार पर ‘वंदे मातरम’ का एक हिस्सा अलग कर दिया, जिससे समाज में फूट पड़ी और ब्रिटिशों की विभाजनकारी योजना को बल मिला। जिस दिन गीत को तोड़ा गया, उसी दिन भारत के विभाजन का आधार तैयार हो गया। यह बात उन्होंने सरदार पटेल की जयंती पर भी दोहराई थी।

मोदी ने आगे कहा, “1937 में ‘वंदे मातरम’ के टुकड़े कर दिए गए। इस विभाजन ने देश के बंटवारे के बीज बोए। राष्ट्र निर्माण के इस पवित्र मंत्र के साथ ऐसा अन्याय क्यों हुआ? आज की युवा पीढ़ी को यह जानना जरूरी है, क्योंकि वही बांटने वाली सोच आज भी देश के सामने बड़ी चुनौती है।”

राष्ट्रगीत की यात्रा याद करते हुए मोदी ने कहा कि जो लोग राष्ट्र को सिर्फ भौगोलिक इकाई मानते हैं, उन्हें मां के रूप में देखना अजीब लग सकता है। लेकिन भारत अलग है, यहां मां जन्म देने वाली भी है, पालन करने वाली भी और संकट में संहार करने वाली भी।

विरोध की शुरुआत कैसे हुई?

कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद अली जौहर ने सबसे पहले गीत पर ऐतराज जताया। 1923 के कांग्रेस अधिवेशन में मशहूर गायक विष्णु दिगंबर पलुस्कर ने इसे गाया तो जौहर ने रोकने की कोशिश की। यहीं से विवाद की शुरुआत हुई।

1937 में मुस्लिम लीग और मोहम्मद अली जिन्ना के दबाव में कांग्रेस ने गीत से कुछ हिस्से हटाने का फैसला किया। 22 अक्टूबर 1937 को समीक्षा की घोषणा हुई और ज्यादातर भाग काट दिया गया। इसका विरोध हुआ, लेकिन अनसुना कर दिया गया। हटाए गए हिस्से में मां दुर्गा की प्रशंसा थी। मुस्लिम नेताओं का तर्क था कि पहले दो पदों में भारत माता का वर्णन है, लेकिन बाकी में हिंदू देवताओं का, इसलिए उन्हें निकाल दिया गया।

TAGGED:150 years of Vande MataramCongressPM ModiTop_News
Previous Article donald trump india visit डोनाल्ड ट्रंप आएंगे भारत, लेकिन कब?
Next Article Air India plane crash एयर इंडिया प्‍लेन हादसे के लिए पायलट जिम्‍मेदार नहीं : सुप्रीम कोर्ट
Lens poster

Popular Posts

पीएमओ कार्यालय अब कहलायेगा ‘सेवा तीर्थ’, राज्यों के राजभवन अब हो जाएंगे ‘लोकभवन’

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मंगलवार 2 दिसंबर को ब्रिटिश काल की याद दिलाने वाले…

By पूनम ऋतु सेन

राजशाही, लोकतंत्र, हिंदू राष्‍ट्र के बीच कहां खड़ा है नेपाल

Nepal : नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कुछ दिन पहले कहा था, “प्रजातंत्र…

By अरुण पांडेय

प्रयागराज में बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्‍त : यूपी सरकार को फटकार, पीड़ितों को 10-10 लाख का मुआवजा

नई दिल्‍ली। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार और प्रयागराज विकास प्राधिकरण को अवैध रूप…

By अरुण पांडेय

You Might Also Like

Gyanesh Kumar
देश

एक सप्ताह में हलफनामा दें या माफी मांगे, राहुल को मुख्य चुनाव आयुक्त की खुली चुनौती

By आवेश तिवारी
Nobel Prize in Economics
दुनिया

रचनात्मक विनाश क्‍यों है जरूरी? इस शोध पर तीन नोबल

By अरुण पांडेय
trump tariff
देश

फार्मा सेक्टर टैरिफ मुक्त होने के बावजूद अमेरिका के बाहर बाजार तलाश रहा भारत

By आवेश तिवारी
देश

नागपुर में औरंगजेब कब्र विवाद से भड़की हिंसा, 55 से अधिक हिरासत में

By पूनम ऋतु सेन

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?