रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर राज्य के रजत जयंती समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उल्लेख किया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस राज्य की नींव रखी थी, जबकि वर्तमान में मोदी जी इसे नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि मोदी ने पहले ही राज्य के हर हिस्से का भ्रमण कर चुके हैं और अब 14,000 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इससे पूर्व बिलासपुर यात्रा के दौरान उन्होंने 35,000 करोड़ रुपये के कार्यों का ऐलान किया था।
समारोह से ठीक पहले प्रधानमंत्री ने नए विधानसभा भवन तथा आदिवासी संग्रहालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह दिन उनके लिए सुनहरी शुरुआत का प्रतीक है और छत्तीसगढ़ से उनका गहरा भावनात्मक लगाव है। यहां लंबे समय तक सेवा करने का अनुभव प्राप्त किया और इस मिट्टी से जीवन के कई सबक सीखे।
मोदी ने जोर देकर कहा कि 2025 गणतंत्र भारत का अमृत काल होगा, क्योंकि ठीक 75 वर्ष पूर्व संविधान को अपनाया गया था। इस मौके पर उन्होंने संविधान सभा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले रविशंकर शुक्ल, बैरिस्टर छेदीलाल, किशोरी मोहन त्रिपाठी, राम प्रसाद पोटाई तथा रघुराज जी को सादर नमन किया। इसके साथ ही संत गुरु घासीदास की स्मृति को भी ताजा किया।
विधानसभा क्षेत्र में पहुंचते समय सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे, जहां नेताओं और आम जनता को गमछा ले जाने की छूट नहीं दी गई। दूसरी ओर, रायपुर में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगे एक पुलिसकर्मी की अचानक मृत्यु हो गई। इसी क्रम में काले वस्त्र धारण करने के कारण अमित जोगी को घर में नजरबंद कर दिया गया।
इससे पहले नवा रायपुर के सत्य साई संजीवनी अस्पताल जाकर मोदी ने उन 2,500 बच्चों से भेंट की, जिन्हें यहां मुफ्त हृदय प्रत्यारोपण कराया गया था। उन्होंने एक बच्चे को सीने से लगाकर प्यार जताया। साथ ही पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई तथा पद्म भूषण प्राप्त लेखक विनोद कुमार शुक्ल के कुशलक्षेम की जानकारी ली।

विधानसभा के नए भवन को सौर ऊर्जा से संचालित करने की योजना है। इसके अलावा रेन वॉटर हार्वेस्टिंग का भी सिस्टम है। इस भवन को ग्रीन बिल्डिंग अवधारणा के तहत बनाया गया है।
विधानसभा के लोकार्पण के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा के लिए आज का दिन एक स्वर्णिम शुरुआत का दिन है और मेरे लिए व्यक्तिगत तौर पर ये बहुत सुखद और अहम दिन है। मेरा पिछले कई दशकों से इस भूमि से बहुत आत्मीय नाता रहा है। एक कार्यकर्ता के रूप में मैंने छत्तीसगढ़ में बहुत समय बिताया। यहां से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला। मेरे जीवन को गढ़ने में यहां के लोगों को बहुत योगदान रहा है। मैं छत्तीसगढ़ के हर परिवर्तन का साक्षी रहा हूं। आज जब छत्तीसगढ़ 25 वर्षों की यात्रा पर पहुंचा है तो मुझे इस यात्रा में भी सहभागी बनने का अवसर मिला है। मुझे छत्तीसगढ़ की विधानसभा के नए भवन का लोकार्पण करने का अवसर मिला है।
छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नवा रायपुर में 6 अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नवा रायपुर में 6 अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
सबसे पहले वे सत्य साईं अस्पताल में जन्मजात हृदय रोग वाले 2500 बच्चों से ‘दिल की बात’ की। इसके बाद वे ब्रह्मकुमारीज के शांति शिखर का उद्घाटन किया। इसके बाद विधानसभा भवन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद विधानसभा के नए भवन का लोकार्पण किया।
प्रधानमंत्री की सुरक्षा का जिम्मा एसपीजी के आईजी नवनीत मेहता संभाल रहे हैं।
पीएम मोदी रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे तो एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए दोनों उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ सरकार के सभी कैबिनेट मंत्री, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी मौजूद थे।
इस दौरान पीएम ने सबसे पहले पद्म विभुषण तीजन बाई के परिजनों से उनके सेहत का हाल जाना। इसके बाद साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल से फोन पर बात की।

इस दौरान पीएम मोदी 14,260 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी करेंगे।
राज्योत्सव स्थल पहुंचे मोदी, 5 दिन के उत्सव का किया उद्घाटन प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया
छत्तीसगढ़ प्रवास में आए प्रधानमंत्श्री नरेंद्र मोदी आखिरी कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं। पीएम मोदी राज्योत्सव स्थल पहुंचे हैं। यहां अलग-अलग विभागों की लगी प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे हैं। 5 दिन के उत्सव का उद्घाटन किया है। इस दौरान पीएम करीब 14 हजार करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी करेंगे। ये परियोजनाएं सड़क, ऊर्जा, स्वास्थ्य, आवास, गैस पाइपलाइन और औद्योगिक क्षेत्रों को मजबूत करेंगी, जो राज्य के ग्रामीण और आदिवासी इलाकों में विकास की नई गति लाएंगी।
राज्योत्सव स्थल रवाना PM मोदी, उद्घाटन कर दिल्ली हो जाएंगे रवाना
देश के पहले डिजिटल ट्राइबल म्यूजियम का लाेकार्पण और अवलाेकन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ प्रवास के आखिरी कार्यक्रम में शामिल होने राज्योत्सव स्थल रवाना हो गए हैं। यहां वे पांच दिनों तक चलने वाले राज्योत्सव समारोह का उद्घाटन करेंगे। यहां सभा को संबोधित करेंगे और फिर दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
पीएम मोदी ने ट्राइबल म्यूजियम किया उद्घाटन

नए विधानसभा भवन के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ट्राइबल म्यूजियम का लोकार्पण किया। उद्घाटन के बाद म्यूजियम का अवलोकन कर रहे हैं। नवा रायपुर में देश का पहला डिजिटल ट्राइबल म्यूजियम बनाया गया है। शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय आदिवासी शौर्य की कहानी बताएगा। 9.75 एकड़ में बने इस संग्रहालय को बनने में करीब 3 साल 5 महीने का समय लगा है। डिजिटल म्यूजियम के निर्माण में लगभग 50 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। म्यूजियम में छोटी-बड़ी सब मिलाकर लगभग 40 से ज्यादा LED लगी हैं।
मैं छत्तीसगढ़ के परिवर्तन का साक्षी रहा हूं : पीएम मोदी

विधानसभा के नए भवन के लोकार्पण के मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा के लिए आज का दिन एक स्वर्णिम शुरुआत का दिन है और मेरे लिए व्यक्तिगत तौर पर ये बहुत सुखद और अहम दिन है। मेरा पिछले कई दशकों से इस भूमि से बहुत आत्मीय नाता रहा है। एक कार्यकर्ता के रूप में मैंने छत्तीसगढ़ में बहुत समय बिताया। यहां से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला। मेरे जीवन को गढ़ने में यहां के लोगों को बहुत योगदान रहा है। मैं छत्तीसगढ़ के हर परिवर्तन का साक्षी रहा हूं। आज जब छत्तीसगढ़ 25 वर्षों की यात्रा पर पहुंचा है तो मुझे इस यात्रा में भी सहभागी बनने का अवसर मिला है। मुझे छत्तीसगढ़ की विधानसभा के नए भवन का लोकार्पण करने का अवसर मिला है।
मोदी ने कहा 2025 का यह वर्ष भारतीय गणतंत्र का अमृत वर्ष भी है। ऐसे में आज इस ऐतिहासिक अवसर पर मैं इस अंचल से संविधान सभा के सदस्य रहे रविशंकर शुक्ल, ठाकुर छेदी लाल, घनश्याम सिंह गुप्त, किशोरी मोहन त्रिपाठी, राम प्रसाद पोटाई और रघु राज सिंह का स्मरण करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि देता है। तब का यह क्षेत्र काफी पिछड़ा था, लेकिन इन विभूतियों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में अहम भूमिका निभाई।
मोदी ने आगे कहा, ‘आज जब हम इस भव्य विधानसभा भवन का लोकार्पण कर रहे हैं, यह सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि 25 वर्षों के जनसंघर्ष का प्रतीक है। इस गौरवशाली क्षण में मैं उन महापुरुषों को नमन करता हूं, जिनकी दूरदृष्टि से छत्तीसगढ़ की स्थापना हुई। मैं श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को भी नमन करता हूं, जिन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की।’
उन्होंने डॉ. रमन सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि वे इस बात का बड़ा उदाहरण हैं कि एक कार्यकर्ता अपने परिश्रम और समर्पण से लोकतांत्रिक व्यवस्था को कितना सशक्त बना सकता है। रमन सिंह इस बात का बहुत बड़ा उदाहरण है कि एक कार्यकर्ता अपने परिश्रम से अपने समर्पण भाव से लोकतांत्रिक व्यवस्था को कितना सशक्त बना सकता है। उन्होंने रमन सिंह की क्रिकेट के कैप्टन से तुलना की।
विधानसभा के नए भवन पहुंचे मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का किया अनावरण

पीएम मोदी छत्तीसगढ़ प्रवास में शामिल होने वाले 6 कार्यक्रमों में दो कार्यक्रम में शामिल हो चुके हैं। अब वे तीसरे और चौथे कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नवा रायपुर में बने छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन पहुंच गए हैं। यहां सबसे पहले उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया, फिर ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के तहत पौधारोपण किया। इस दौरान लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला, राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत भी मौजूद थे।

इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि 25 वर्षों में कई कीर्तिमान हमारे छत्तीसगढ़ विधानसभा ने रचा है। विधानसभा जनता और सरकार के बीच सेतू के तौर पर काम कर रहा है। मोदी की गारंटी को भी 21-22 महीने में पूरा किया है। अटल बिहारी वाजपेयी ने इस प्रदेश का बनाया है। आज हम उनको भी याद कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि बाजपेयी जी ने इस प्रदेश का बनाया है, लेकिन संवारने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।
इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा कि यह गौरव का क्षण है। प्रधानमंत्री की लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति उनकी गहरी आस्था रही है। ग्रीन बिल्डिंग अवधारणा के तहत बनाई गई इस भवन में जो निर्णय लिए जाएंगे, उससे राज्य की समृद्धि खुशहाली के नए आयाम स्थापित होंगे। विधानसभा में होने वाली चर्चा उस राज्य के नागरिकों की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को पूरा करती है। छत्तीसगढ़ विधानसभा ने हमेशा मर्यादा, संवाद और लाेकतांत्रिक प्रक्रियाओं की उच्च परंपराएं स्थापित की हैं। विधानसभा का नया भवन इन परंपराओं को आगे ले जाएगा।
ब्रह्मकुमारीज सेंटर में PM ने कहा – विकसित भारत बनाने में बड़ी भूमिका

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ आज 25 वर्ष पूरा कर रहा है। छत्तीसगढ़ के साथ ही झारखंड और उत्तराखंड भी बने। देश के कई राज्य आज स्थापना दिवस मना रहे हैं। मैं सभी को राज्य स्थापना की बधाई देता हूं। राज्यों से ही देश का विकास होता है। इसी मंत्र पर चलते हुए हम भारत को विकसित बनाने के अभियान में जुटे हैं।
पीएम ने कहा, ‘साथियों विकसित भारत की इस अहम यात्रा में ब्रह्मकुमारीज जैसी संस्था की बहुत बड़ी भूमिका है। मैं यहां अतिथि नहीं हूं। मैं आपका ही हूं। मैंने इस आध्यात्मिक आंदोलन का वट वृक्ष का रूप लेते देखा है। मेरे लिए ब्रह्मकुमारीज में आना जाना रूटीन जैसा है। गुजरात में मुख्यमंत्री रहने के दौरान मैं लगातार आता रहा हूं। शांति शिखर का उद्घाटन करना मेरे लिए गर्व की बात है, क्योंकि आने वाले समय में शांति शिखर वैश्विक संंस्थान बनेगा।’
मोदी ने कहा, ‘ब्रह्मकुमारीज भारत की आध्यात्मिक चेतना का प्रकट रूप है क्योंकि हम वो है जो जीव में जीव को देखते हैं। हम वो हैं जो स्व का विस्तार सर्वस्व तक करते हैं। हमारे यहां हर धार्मिक अनुष्ठान जिस उद्घोष के साथ पूरा होता है, वह उद्घोष है विश्व का कल्याण हो। हम वैश्विक कल्याण चाहते हैं।’
उन्होंने कहा, ‘भारत पूरे विश्व में प्रकृति संवर्धन की आवाज बना हुआ है। बहुत आवश्यक है कि हमें प्रकृति ने जो दिया है, हम उसका संरक्षण करें, हम उसका संवर्धन करें और यह तभी होगा जब हम प्रकृति के साथ मिलकर सीखेंगे। हमारे शास्त्रों ने प्रजापिता ने यही सिखाया है। हम नदियों को मां मानते हैं, हम जल को देवता मानते हैं। हमें यही सिखाया गया है। प्रकृति से केवल लेने का भाव नहीं, उसे लौटाने की सोच दुनिया को सेव फ्यूचर का भरोसा देता है। भारत अभी से अपनी इन जिम्मेदारियों को समझ रहा है और निभा भी रहा है।’
ब्रह्मकुमारीज के शांति शिखर का उद्घाटन करने पहुंचेे PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवा रायपुर में 6 कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे है। पहले कार्यक्रम में सत्य साईं अस्पताल में शामिल होने के बाद वे नवा रायपुर के ब्रह्मकुमारीज केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने शांति शिखर का उद्घाटन किया। इस दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी मौजूद हैं। ब्रह्मकुमारीज के नवा रायपुर के मेडिटेशन सेंटर में उनका स्वागत किया गया। ब्रह्मकुमारीज की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका बीके जयंती और अतिरिक्त महासचिव डॉ. बीके मृत्युंजय मौजूद थे।
सत्य साईं अस्पताल पहुंचे पीएम, बच्चों से बात की

पीएम छत्तीसगढ़ प्रवास पर सबसे पहले सत्य साईं अस्पताल पहुंचे हैं। यहां वे 25 सौ बच्चों से बात करेंगे, जिन्हें जन्मजात दिल की बीमारी का इस अस्पताल में इलाज हुआ है। पीएम मोदी उनसे दिल की बातें की। इस दौरान सभी बच्चों को सर्टिफिकेट दिया। सभी बच्चों से एक-एक करके उन्होंने बात की। इस दौरान राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मौजूद थे। इस दौरान सत्य साईं अस्पताल की ओर से पूर्व क्रिकेट सुनील गावस्कर भी मौजूद थे।

तीजन बाई और विनोद कुमार शुक्ल की सेहत की अपडेट ली
रायपुर पहुंचने के बाद पीएम ने पद्म विभुषण तीजन बाई के परिजनों से मिलकर उनकी सेहत का हाल जाना। इसके बाद साहित्य कार विनोद कुमार शुक्ल की सेहत की अपडेट ली। उन्होंने फोन पर बात भी की। छत्तीसगढ़ की इन दोनों विभुतियों की सेहत इन दिनों बेहद खराब चल रही है।
रायपुर पहुंचने से पहले स्थापना दिवस की दी बधाई
प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ पहुंचने से पहले राज्य की जनता को राज्य के स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘छत्तीसगढ़ के अपने सभी भाई-बहनों को राज्य के स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ की अनेकानेक शुभकामनाएं। प्रकृति और संस्कृति को समर्पित यह प्रदेश आज प्रगति के नित-नए मानदंड गढ़ने में जुटा है। कभी नक्सलवाद से प्रभावित रहे यहां के कई इलाके आज विकास की प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। मुझे भरोसा है कि यहां के मेहनती और हुनरमंद लोगों की लगन और उद्यम से हमारा यह राज्य विकसित भारत के विजन को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा।’
एयरपोर्ट से सत्य साईं अस्पताल वाले मार्ग पर स्वागत, रोड शो

रायपुर एयरपाेर्ट से जब प्रधानमंत्री मोदी सत्य साईं अस्पताल के लिए रवाना होंगे, तो एयरपोर्ट से सत्यसाईं अस्पताल तक उनका स्वागत किया जा रहा। इस दौरान छत्तीसगढ़ की अलग-अलग झांकी बनाकर रखी गई। मोदी की गारंटी का भी जिक्र है। स्वागत के लिए लोगों की भीड़ जुटी हुई है। इस दौरान एयरपोर्ट मार्ग वनवे होगा। स्वागत के दौरान रोड शो भी होगा।

