[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
तो क्‍या बिहार NDA में सब ठीक है? चिराग के घर क्‍यों पहुंचे सीएम नीतीश
CRPF कैंप के जवान ने की खुदकुशी
कथाकार विनोद कुमार शुक्ल की तबीयत बिगड़ी, अस्‍पताल में भर्ती
भाजपा नेता का दुस्‍साहस, किसान को थार से कुचलकर मार डाला, बेटियों से बदसलूकी
पूर्व सीएम के बेटे को राहत नहीं, ईडी कोर्ट ने चैतन्य बघेल की जमानत अर्जी की खारिज
बिहार के प्रवासी मजदूरों की दुविधाः वोट दें या नौकरी पर लौटें
छत्तीसगढ़, UP सहित देशभर के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कल से शुरू होगा मतदाता सूची का SIR
ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़ पर कैलाश विजयवर्गीय की अजीब सलाह, बोले – खिलाड़ी जब बाहर निकलें तो…
ED ने 11 हजार करोड़ के बैंक फ्रॉड केस में CPL और उसके प्रमोटर्स जायसवाल परिवार पर कसा शिकंजा
सीजेआई पर विवादित टिप्पणी करने वाला यूट्यूबर अजीत भारती पंजाब हाईकोर्ट की शरण में, दर्ज हैं सैकड़ों FIR
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

भाजपा नेता का दुस्‍साहस, किसान को थार से कुचलकर मार डाला, बेटियों से बदसलूकी

Lens News Network
Lens News Network
ByLens News Network
Follow:
Published: October 27, 2025 7:38 PM
Last updated: October 27, 2025 7:55 PM
Share
Farmer crushed to Thar
SHARE
The Lens को अपना न्यूज सोर्स बनाएं

भोपाल। मध्य प्रदेश के गुना जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गणेशपुरा गांव में रविवार को जमीन को लेकर हुआ विवाद हिंसक हो गया। इस दौरान भाजपा नेता महेंद्र नागर और उनके साथियों ने किसान रामस्वरूप नागर पर लाठियों और लुहांगी से हमला किया, जिसके बाद उसे थार जीप से कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई।

यह घटना रविवार दोपहर करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच हुई। बताया जाता है कि रामस्वरूप (40 वर्ष) अपनी पत्नी विनोद बाई (38 वर्ष), बेटियों तनीषा (17 वर्ष) और कृष्णा (17 वर्ष) के साथ अपने खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान पुराने जमीन विवाद को लेकर गांव के 10-15 लोगों ने उन पर हमला बोल दिया।

हमलावरों ने लाठी-डंडों से मारपीट की और रामस्वरूप को थार गाड़ी से कुचल दिया, जिससे उनके हाथ-पैर टूट गए। इस दौरान उनकी बेटियों के साथ भी बदसलूकी की गई और उनके कपड़े फाड़ दिए गए। हमले में कुल चार लोग घायल हुए, जिनमें रामस्वरूप की दोनों बेटियां भी शामिल हैं।

घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान रविवार देर शाम रामस्वरूप की मृत्यु हो गई। पुलिस ने इस मामले में महेंद्र नागर, जितेंद्र, कन्हैयालाल, लोकेश, नवीन, हरीश, नीतेश, देवेंद्र, कमलेशबाई, लक्ष्मीबाई, हुकुम, प्रिंस, गौतम, सम्मीबाई सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुख्य आरोपी महेंद्र नागर, जो गणेशपुरा के बूथ क्रमांक 55 का भाजपा मंडल अध्यक्ष था, उसे पार्टी ने तत्काल सभी पदों से हटा दिया है। बताया जाता है कि महेंद्र पहले कांग्रेस में सक्रिय था, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद उसने भी पार्टी बदल ली थी।

इस हमले में रामस्वरूप की पत्नी, बेटियों और उनके मामा के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने सोमवार को एक आरोपी को हिरासत में लिया।

एसडीओपी अष्ठाना ने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें सक्रिय हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। मृतक रामस्वरूप के बारे में बताया गया कि वह कांग्रेस कार्यकर्ता था।

सोमवार सुबह जिला अस्पताल में रामस्वरूप का पोस्टमार्टम होना था, लेकिन परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया। लंबी समझाइश के बाद एसडीओपी विवेक अष्ठाना, बमोरी विधायक ऋषि अग्रवाल और कुछ कांग्रेस नेताओं ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर पोस्टमार्टम के लिए मनाया।

TAGGED:Big_NewsBJP leaderFarmer crushed to TharGunaMadhya Pradesh
Previous Article Chaitanya Baghel पूर्व सीएम के बेटे को राहत नहीं, ईडी कोर्ट ने चैतन्य बघेल की जमानत अर्जी की खारिज
Next Article Vinod Kumar Shukla कथाकार विनोद कुमार शुक्ल की तबीयत बिगड़ी, अस्‍पताल में भर्ती
Lens poster

Popular Posts

बिहार में बाहरी राज्यों की महिलाओं का आरक्षण खत्म

नई दिल्ली/पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में महिला…

By आवेश तिवारी

‘नारी अदालतों’ का विस्तार जरूरी कदम या सिर्फ वोट बैंक साधने की कोशिश!

सचिन श्रीवास्तव  केंद्र सरकार की ओर से घरेलू हिंसा, दहेज विवादों और बच्चे की अभिरक्षा (चाइल्ड कस्टडी)…

By The Lens Desk

मजदूरों की अकाल मौत का जिम्मेदार कौन?

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में सोमवार सुबह हुए हादसे में अब तक 36 शव बरामद…

By Editorial Board

You Might Also Like

Delhi BMW accident
देश

Delhi BMW accident: कहां पहुंची जांच, पुलिस को क्‍या पता चला?

By अरुण पांडेय
Abhishek Gupta Murder
देश

कट्टर हिंदू नेता पर अवैध संबंधों में हत्या का आरोप

By आवेश तिवारी
देश

राजनाथ के दिए भाषण पर कांग्रेस के गौरव गोगोई ने पूछा ‘ऑपरेशन सिन्दूर अभी भी खत्म नहीं तो ये सफल कैसे?’

By पूनम ऋतु सेन
देश

12 घंटे की चर्चा के बाद वक्‍फ संशोधन बिल राज्‍यसभा से भी पास, 128 सांसदों ने बिल के पक्ष में किया वोट

By दानिश अनवर

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?