रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को इसकी घोषणा की है। धान बेचने के लिए किसानों को 31 अक्टूबर तक पोर्टल में रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान की खरीदी शुरू होगी। किसानों से एक एक दाना धान खरीदी जाएगी। कोई भी ऐसा किसान नहीं बचेगा, जिससे धान की खरीदी नहीं की जाएगी।
किसानों को समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए एग्रिस्टैग पोर्टल में 31 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद किसानों को एक यूनिक फॉर्मर आईडी मिलेगी। इस बार किसान उसी आईडी से अपनी धान बेच सकेंगे।
एग्रिस्टैक पोर्टल पर 21 लाख 47 हज़ार किसानों ने पंजीयन कराया है। एग्रीस्टैक पोर्टल से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। किसान इस टोल फ्री नंबर 1800-233-1030 पर कॉल करके जानकारी ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें : जीएसटी में सुधार से व्यापारियों काे मिलेगी बड़ी राहत : सीएम साय