[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कौन सा राज्‍य जला रहा है सबसे अधिक पराली? सरकारी रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा
श्रम कानून के खिलाफ ट्रेड यूनियनों का कल देशभर में प्रदर्शन
भूपेश बघेल ने चुनाव आयोग को बताया ‘केचुआ’, कहा – पहली बार देखा केचुआ की वजह से किसी की मौत हुई
SIR के खिलाफ ममता की हुंकार- ‘मेरे साथ खेलने की कोशिश मत करना, तुम हार जाओगे’
सर्वधर्म स्थल में प्रवेश करने से इंकार करने वाले सैन्य अधिकारी की बर्खास्तगी बरकरार
आरक्षण पर आईएएस संतोष वर्मा ने ऐसा क्‍या कह दिया कि ब्राह्मण समाज को नागवार गुजरा?
अयोध्‍या: पीएम मोदी ने राम मंदिर पर फहराई धर्म ध्‍वजा, बताया- भारतीय सभ्यता के पुनर्जन्म का प्रतीक
सुप्रीम कोर्ट ने अमित बघेल की अग्रिम जमानत याचिका और देशभर की FIR क्लबिंग की याचिका की खारिज
जस्टिस नागरत्ना की असहमति में दम होता तो अन्य जज भी उसे स्वीकारते, बोले पूर्व सीजेआई
प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन में हिड़मा के नारों पर साइंटिस्ट्स फॉर सोसाइटी की सफाई
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

NCRB Report 2023 : किस राज्‍य और शहर में महिलाओं के खिलाफ अपराध सबसे अधिक?

Lens News Network
Lens News Network
ByLens News Network
Follow:
Published: October 1, 2025 7:46 PM
Last updated: October 2, 2025 12:44 AM
Share
NCRB Report 2023
SHARE

नई दिल्‍ली।  राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) ने 2023 की ‘क्राइम इन इंडिया’ रिपोर्ट जारी की है, जो महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों की कड़वी सच्चाई उजागर करती है। यह रिपोर्ट बताती है कि पूरे देश में महिलाओं के खिलाफ 4,48,211 मामले दर्ज हुए, जो 2022 के 4,45,256 मामलों से 0.4 प्रतिशत अधिक हैं।

यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब देशभर में नवरात्रि का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। मां दुर्गा की आराधना हो रही है, जगह-जगह कन्याओं को भोज कराया जा रहा है और नारी शक्ति की पूजा की जा रही है।

2023 में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की कुल संख्या 4.48 लाख के करीब पहुंच गई। राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं के प्रति अपराध दर 66.4 प्रति लाख महिला आबादी रही। यह वृद्धि छोटी लग सकती है, लेकिन वास्तविकता में यह सामाजिक असुरक्षा का संकेत है। रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से ज्यादातर मामले घरेलू हिंसा और अपहरण से जुड़े हैं।

उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ सबसे अधिक कुल 59,445 मामले दर्ज हुए हैं। यह संख्या सभी राज्यों में सबसे ऊपर है, जो राज्य की बड़ी आबादी के बावजूद चिंतनीय है। हालांकि, UP की अपराध दर (प्रति लाख महिलाओं पर) राष्ट्रीय औसत से 25 प्रतिशत कम है, लेकिन कुल मामलों की संख्या देश के 14.81 प्रतिशत हिस्से को कवर करती है।

महानगरों में दिल्ली सबसे ऊपर है, जहां 13,366 मामले दर्ज हुए। इसके बाद मुंबई (6,025 मामले) और बेंगलुरु (4,870 मामले) हैं। दिल्ली में 2022 की तुलना में 5.59 प्रतिशत कमी आई, लेकिन फिर भी यह सबसे असुरक्षित शहर बना हुआ है।

अपराध के प्रकार: कौन-कौन से मामले प्रमुख?

रिपोर्ट महिलाओं के खिलाफ अपराधों को कई श्रेणियों में बांटती है। ज्यादातर मामले पारिवारिक और सामाजिक हिंसा से जुड़े हैं।

पति या रिश्तेदारों द्वारा क्रूरता: सबसे अधिक—1,33,676 मामले (कुल का 29.8 प्रतिशत)। यह घरेलू हिंसा का सबसे बड़ा रूप है।

अपहरण और बालात्कार: दूसरा प्रमुख अपराध। राजस्थान में बलात्कार के मामले सबसे ज्यादा (कुल राज्यों में तीसरा स्थान, 45,450 मामले महिलाओं के खिलाफ)।

दहेज उत्पीड़न: मुंबई जैसे शहरों में यह बढ़ रहा है, जहां 2023 में मामलों में वृद्धि दर्ज की गई।

अन्य: हत्या, यौन उत्पीड़न और साइबर अपराध। कुल मिलाकर, अपराध दर के हिसाब से तेलंगाना (124.9 प्रति लाख), राजस्थान (114.8), ओडिशा (112.4), हरियाणा (110.3) और केरल (109.5) शीर्ष पर हैं।

राज्य और शहर, जहां खतरा सबसे कम

नागालैंड सबसे सुरक्षित है, जहां महिलाओं के खिलाफ अपराधों की दर सबसे कम (प्रतिशत के हिसाब से)। इसके बाद लद्दाख और अन्य पूर्वोत्तर राज्य जैसे मिजोरम आते हैं। नागालैंड 2024 तक भी महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित राज्य बना हुआ है।

शहरों में कोलकाता महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित महानगर है, जहां NCRB के आंकड़ों के अनुसार अपराध दर कम और चार्जशीटिंग रेट (95.9 प्रतिशत) सबसे ऊंचा है। नागपुर भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है (74.9 प्रतिशत चार्जशीटिंग), जो दिल्ली (69.9 प्रतिशत) से बेहतर है।

यह भी देखें: छत्तीसगढ़ में पहली बार DG-IG कॉन्फ्रेंस 28 नवंबर से नया रायपुर में, पीएम मोदी होंगे शामिल

TAGGED:Crime in Indiacrimes against womenNCRB Report 2023Top_News
Previous Article anti naxal operation नक्सलियों को एक और झटका, सर्च ऑपरेशन में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
Next Article Tandula eco resort तांदुला इको-रेसॉर्टः नदियों का सौदा करने वाले
Lens poster

Popular Posts

छत्तीसगढ़ में ‘जुआ सम्मेलन’, एक ही जगह पर 22 फड़ से 236 जुआरी पकड़ाए लेकिन रकम मिली 2 लाख

रायपुर। दीपावली के नाम पर छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के नवागढ़ में जुआरियों का ऐसा…

By दानिश अनवर

रायपुर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू करने 7 IPS बनाएंगे ड्राफ्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के 15 अगस्त को रायपुर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम…

By दानिश अनवर

और अब “आनंद” नहीं आएगा

दिल्ली इतफाक की आबादी है, यह बार-बार अपने लुटने और बसने की बस्ती है। परोक्ष…

By चंचल

You Might Also Like

MICROPLASTIC MICROPLASTIC SCENARIO MICROPLASTIC POLLUTION
लेंस रिपोर्ट

कहीं आपके खाने में माइक्रोप्लास्टिक तो नहीं !

By पूनम ऋतु सेन
mig-21 retirement
देश

62 साल की गर्जना के बाद मिग-21 रिटायर, 1965 के युद्ध से लेकर बालाकोट एयर स्‍ट्राइक तक दिखाया शौर्य  

By अरुण पांडेय
BIHAR NEWS
बिहारलेंस रिपोर्ट

बिहार की जंग निर्णायक मोड़ पर है और 2 महीने से मैदान से बाहर हैं राहुल

By आवेश तिवारी
Sarma vs Gogoi
देश

हिमांता और गोगोई के बीच X वॉर, एक दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले

By Lens News Network

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?