[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कौन सा राज्‍य जला रहा है सबसे अधिक पराली? सरकारी रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा
श्रम कानून के खिलाफ ट्रेड यूनियनों का कल देशभर में प्रदर्शन
भूपेश बघेल ने चुनाव आयोग को बताया ‘केचुआ’, कहा – पहली बार देखा केचुआ की वजह से किसी की मौत हुई
SIR के खिलाफ ममता की हुंकार- ‘मेरे साथ खेलने की कोशिश मत करना, तुम हार जाओगे’
सर्वधर्म स्थल में प्रवेश करने से इंकार करने वाले सैन्य अधिकारी की बर्खास्तगी बरकरार
आरक्षण पर आईएएस संतोष वर्मा ने ऐसा क्‍या कह दिया कि ब्राह्मण समाज को नागवार गुजरा?
अयोध्‍या: पीएम मोदी ने राम मंदिर पर फहराई धर्म ध्‍वजा, बताया- भारतीय सभ्यता के पुनर्जन्म का प्रतीक
सुप्रीम कोर्ट ने अमित बघेल की अग्रिम जमानत याचिका और देशभर की FIR क्लबिंग की याचिका की खारिज
जस्टिस नागरत्ना की असहमति में दम होता तो अन्य जज भी उसे स्वीकारते, बोले पूर्व सीजेआई
प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन में हिड़मा के नारों पर साइंटिस्ट्स फॉर सोसाइटी की सफाई
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

कैबिनेट बैठक में NHM कर्मचारियों की बहाली पर फैसला नहीं, कटा वेतन भी नहीं मिला

दानिश अनवर
दानिश अनवर
Byदानिश अनवर
Journalist
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर...
Follow:
- Journalist
Published: September 30, 2025 10:12 PM
Last updated: September 30, 2025 10:18 PM
Share
NHM कर्मचारियों के मुख्यमंत्री साय से मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव भी मौजूद थे। फाइल फोटो
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में बर्खास्त किए गए 25 एनएचएम कर्मचारियों की बहाली सहित मांगो में निर्णय न होने से कर्मचारियों में मायूसी है। प्रदेश अध्यक्ष सहित 25 बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली का आश्वासन मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल की पिछली बैठक में दिया था। आज की कैबिनेट बैठक में इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया।

छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के बैनर तले कार्यरत 16,500 कर्मचारियों ने हाल ही में 33 दिन तक हड़ताल की थी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के हस्तक्षेप के बाद आंदोलन स्थगित हुआ था।

कर्मचारियों की 10 मांगों में से 4 पर तत्काल आदेश जारी हुए थे, जबकि ग्रेड पे, अनुकंपा नियुक्ति एवं स्थानांतरण नीति पर 3 माह की समयसीमा तय की गई थी। हड़ताल स्थगन के दौरान मुख्यमंत्री जी ने प्रतिनिधिमंडल से भेंट कर हड़ताल अवधि का वेतन देने एवं 25 बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली का आश्वासन दिया था।

त्योहारों में NHM कर्मचारियों की वेतन कटौती

त्योहारी सीजन में जहां प्रदेश के करीब 5 लाख अधिकारियों और कर्मचारियों को बोनस दिया जा रहा है, वहीं एनएचएम कर्मचारियों के 33 दिन का वेतन काटने का आदेश उनकी त्योहारी खुशियों को फीका कर गया है। हड़ताल स्थगन के 10 दिन बाद भी 6 मांगों पर आदेश जारी न होना कर्मचारियों में नाराजगी है। यह पहला मौका है जब  मांगों को सरकार ने मान लिया, आंदोलन को संवैधानिक करार दिया गया और सत्तारूढ़ दल के सांसद–विधायकों ने समर्थन किया। फिर भी कर्मचारियों की हड़ताल अवधि का वेतन काटा जा रहा है।

संघ ने मांग की है कि 25 बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली का आदेश जारी किया जाए। 33 दिन की हड़ताल अवधि को शून्य घोषित कर उस अवधि का वेतन दिया जाए। शेष मांगों पर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित हो।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी एवं प्रदेश प्रवक्ता पूरन दास ने कहा कि त्योहारी सीजन में आर्थिक तंगी का सामना कर रहे एनएचएम कर्मचारी आज की कैबिनेट बैठक से बड़ी उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन किसी भी मांग पर ठोस निर्णय न होने से कर्मचारियों में निराशा बढ़ गई है।

डॉ. मिरी ने कहा, ‘एनएचएम कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर 18 अगस्त से हड़ताल पर थे। स्वास्थ्य मंत्री एवं मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद आंदोलन स्थगित किया गया। चर्चा में जिलों में की गई कार्रवाई शून्य करने तथा 25 पदाधिकारियों की बहाली का आश्वासन मिला था। लेकिन आज की कैबिनेट बैठक में 25 बर्खास्त एनएचएम कर्मचारियों की बहाली एवं 10 सूत्रीय मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होने से कर्मचारियों को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है।’

यह भी पढ़ें : NHM की हड़ताल खत्म… 4 मांगे सरकार ने मानी, 3 के लिए कमेटी, संविलियन, पब्लिक हेल्थ कैडर और आरक्षण पर फैसला सरकार का

TAGGED:ChhattisgarhNHMShyam bihari JaiswalTop_NewsVishnu Deo Sai
Byदानिश अनवर
Journalist
Follow:
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।
Previous Article Central employees bonus केंद्रीय कर्मचारियों की चांदी, जानिए कितना मिलेगा विशेष बोनस?
Next Article Ayodhya अयोध्‍या : हनुमानगढ़ी के प्रसाद में मिलावट, जांच में सैंपल फेल
Lens poster

Popular Posts

छत्तीसगढ़ में RSS पदाधिकारी बताकर भाजपा नेता से 41 लाख की ठगी, खनिज निगम का चेयरमैन बनाने मांगे थे 3 करोड़

कोंडागांव। कोंडागांव जिले में भाजपा नेता से एक महिला ठग ने दिल्ली का RSS पदाधिकारी…

By नितिन मिश्रा

नेतन्याहू के खिलाफ संसद में आवाज – आपने गजा में 19 हजार बच्चों और 53,000 नागरिकों की जान ली, आप बौखला गए हैं…

द लेंस डेस्‍क।  (Israel-Gaza Escalation) गजा युद्ध की निंदा और इजरायली सरकार की नीतियों की…

By अरुण पांडेय

सुकमा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 3 नक्सली ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद

सुकमा। छत्तीसगढ़ के घने जंगलों में सुरक्षाबलों ने एक और सफल अभियान चलाया। सुकमा जिले…

By पूनम ऋतु सेन

You Might Also Like

British Parliamentary Committee
देश

ब्रिटिश संसदीय समिति की ‘अंतरराष्ट्रीय दमन’ रिपोर्ट में 12 देशों के साथ भारत भी आरोपी

By आवेश तिवारी
bank Loans
अर्थ

नहीं सस्ते होंगे लोन, त्यौहारी सीजन में बड़ी राहत नहीं

By आवेश तिवारी
today weather:
देश

मौसम का कहर, आंधी-तूफान और बारिश ने किया परेशान, कई राज्यों में रेड अलर्ट

By Amandeep Singh
CG Cabinet Controversy
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के 28 जजों का प्रमोशन और तबादला

By दानिश अनवर

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?