रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण विंग (EOW) ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उप सचिव रहीं सौम्या चौरसिया के खिलाफ अब कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो ने सौम्या चौरसिया की 16 प्रॉपर्टी अटैच कुर्क कर ली है। कुर्क की गई 16 संपत्तियां हैं, जिन्हें ईडी ने कुर्क नहीं की थी।
ब्यूरो और ईडी की जांच में सौम्या चौरसिया की 45 चल-अचल संपत्तियों का पता चला था। इनमें से 29 संपत्तियां ईडी ने जून में कुर्क कर ली थी। बची संपत्तियां ईओडब्ल्यू ने दर्ज की है।
सौम्या चौरसिया को कोल लेवी और डीएमएफ घोटाले में ईडी और ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार किया था। 1 जुलाई को करीब ढाई साल के बाद सौम्या जेल से बाहर आई थीं। सौम्या के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत की गई है।
EOW की कुर्की की यह पहली बड़ी कार्रवाई है। विशेष न्यायालय ने सौम्या चौरसिया की 16 अचल संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश दिया था। एजेंसियों की जांच में सामने आया है कि सौम्या चौरसिया ने अपने करीबी रिश्तेदारों के नाम पर 45 अचल संपत्तियां खरीदी थीं।
इससे पहले ईडी ने जो 29 प्रॉपर्टी अटैच की थी, वह करीब 39 करोड़ रुपए की थी। अदालत में पेश दस्तावेज से जुड़े सबूतों के आधार पर 16 जून 2025 को ईओडब्ल्यू ने कुर्की का आवेदन लगाया था, जिस पर मंगलवार को फैसला सुनाते हुए विशेष न्यायालय ने आदेश जारी कर दिया।
यह भी पढ़ें : मेन गेट पर डटा रहा मीडिया, सौम्या-रानू को अफसरों ने पीछे से निकाल दिया, समीर बोले – ये प्राइवेट प्लेस है