[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
गोवा नाइट क्लब मालिक लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड में गिरफ्तार, कल हुआ था पासपोर्ट रद्द अब जल्द भारत लाए जाएंगे
DGCA ने नियमों में किया बदलाव,फ्लाइट में तकनीकी खराबी से 15 मिनट देरी हुई तो जांच जरूरी, एयरलाइंस को बतानी होगी पूरी वजह
छत्तीसगढ़ सरकार को हाई कोर्ट के नोटिस के बाद NEET PG मेडिकल काउंसलिंग स्थगित
विवेकानंद विद्यापीठ में मां सारदा देवी जयंती समारोह कल से
मुखर्जी संग जिन्ना की तस्‍वीर पोस्‍ट कर आजाद का BJP-RSS पर हमला
धान खरीदी में अव्यवस्था के खिलाफ बस्तर के आदिवासी किसान सड़क पर
विश्व असमानता रिपोर्ट 2026: भारत की राष्ट्रीय आय का 58% हिस्सा सबसे अमीर 10% लोगों के पास
लोकसभा में जोरदार हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट, राहुल गांधी ने अमित शाह को दे दी चुनौती
जबलपुर पुलिस ने ‘मुस्कान’ अभियान के तहत 73 लापता बच्चों को बचाया, 53 नाबालिग लड़कियां शामिल
महाराष्ट्र के गढ़चिरोली में ₹82 लाख के इनाम वाले 11 नक्सलियों ने किया सरेंडर
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
आंदोलन की खबर

सरकार का फाइनल अल्टीमेटम नहीं माना, 200 NHM कर्मचारी बर्खास्त, कल जेल भरो आंदोलन

दानिश अनवर
दानिश अनवर
Byदानिश अनवर
Journalist
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर...
Follow:
- Journalist
Published: September 17, 2025 9:59 PM
Last updated: September 17, 2025 11:37 PM
Share
NHM
SHARE

रायपुर। नौकरी में नियमित करने की मांग को लेकरकरीब एक महीने से हड़ताल पर बैठे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों ने सरकार के फाइनल अल्टीमेटम को भी नजरअंदाज कर दिया है। इसका असर अलग-अलग जिलों में अब पड़ने लगा है।

सरकार ने करीब दो सौ कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। दूसरी तरफ सरकार के इस एक्शन के खिलाफ कर्मचारी कल जेल भरो आंदोलन करेंगे।

बलौदाबाजार में 160 एनएचएम कर्मचारियों को बर्खास्त करने का आदेश निकाल दिया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की तरफ से आदेश निकाला गया है। इसके अलावा कोरबा में करीब 21 कर्मचारियों और गरियाबंद में 20 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है।

18 अगस्त से शुरू हुई हड़ताल को एक महीने बीत गए हैं। सरकार ने 16 सितंबर तक सभी कर्मचारियों को काम पर लौटने का फाइनल अल्टीमेटम दिया था, लेकिन कर्मचारियों ने हड़ताल जारी रखी। इसके बाद सरकार की तरफ से एक्शन शुरू हुआ है।

कर्मचारी अब भी अपनी मांगों को पूरा करने की बात पर अड़े हैं। सरकार की तरफ से 10 में से 5 मांगे मानने की मौखिक सहमति दी है, लेकिन अन्य पांच मांगों को लेकर कोई दावा नहीं किया।

इस बीच एनएचएम कर्मचारी संघ ने तय किया है कि गुरुवार को संभाग स्तर पर जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। रायपुर के तुता माना धरना स्थल पर रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के करीब 10 हजार कर्मचारी जेल भरो आंदोलन में शामिल होंगे।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी ने कहा कि सरकार दबाव बनाने की कोशिश कर रही है, लेकिन हम दबाव के आगे झुकने वाले नहीं हैं। सरकार ने बातचीत बंद कर दी है, ऐसे में हम आंदोलन के जरिए ही अपनी आवाज उन तक पहुंचा सकते हैं।

इससे पहले स्वास्थ्य विभाग ने 3 सितंबर को 25 कर्मचारियों को बर्खास्त किया था। ये बर्खास्त कर्मचारी इस आंदोलन को लीड कर रहे थे। सरकार के इस एक्शन के खिलाफ NHM कर्मचारियों ने सभी 33 जिलों में सीएमएचओ दफ्तर जाकर सामुहिक इस्तीफा सौंपा था।

एनएचएम कर्मचारियों के इस आंदोलन का सत्तारुढ़ दल भाजपा के दो सांसद भी कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें : 25 अधिकारी कर्मचारी बर्खास्तगी के बाद आज 16,000 NHM कर्मचारी देंगे सामूहिक इस्तीफा

TAGGED:ChhattisgarhNHMNHM PROTEST CG
Byदानिश अनवर
Journalist
Follow:
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।
Previous Article PM modi birthday पीएम के जन्‍मदिन पर शुभकामनाओं में किसने क्‍या कहा, मोदी ने क्‍यों लिया पाकिस्‍तान का नाम?
Next Article Adani Group अडानी से संबंधित वीडियो पर रोकः सवाल अभिव्यक्ति की आजादी का
Lens poster

Popular Posts

न्यूयॉर्क टाइम्स का दावा, पाकिस्‍तान पर हमले से पहले अमेरिका को दी गई थी जानकारी

नेशनल ब्यूरो/नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा भारत और पाकिस्तान के बीच अमेरिकी मध्यस्थता के…

By Lens News Network

1300 किलोमीटर की वोट अधिकार यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता क्या कह रहे हैं?

पटना। कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को यहां से पूरे बिहार में 'वोट अधिकार यात्रा'…

By आवेश तिवारी

Trump in U.N.: no easing of tensions

After a series of ups and downs in the Trump Modi relations, we witnessed another…

By Editorial Board

You Might Also Like

Raipur Police
छत्तीसगढ़

5 महीने से फरार कुख्यात सूदखोर रूबी तोमर ग्वालियर से गिरफ्तार

By दानिश अनवर
आंदोलन की खबर

मितानिन संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, संविलियन और 50% वेतन वृद्धि की मांग

By पूनम ऋतु सेन
chhattisgarh liquor scam
छत्तीसगढ़

बिना सबूत के आरोप लगाती है ईडी, छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में भड़के जज

By Lens News Network
छत्तीसगढ़

ननकी राम कंवर को किया गया हाउस अरेस्ट, धरना देने से रोकने की कोशिशें जारी, बेटा भी मनाने पहुंचा, देखें वीडियो…

By दानिश अनवर

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?