[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
मंत्री बंगले से बैरंग लौटे भाजपा दिग्गजों की पीड़ा यूं सार्वजनिक हुई!
सूचना प्रसारण मंत्रालय ने अडानी के खिलाफ 138 वीडियो और 83 इंस्टाग्राम पोस्ट हटाने का दिया आदेश
वार्ता के लिए हथियार छोड़ने काे तैयार हुए नक्सली, एक महीने का मांगा समय
‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रायगढ़ से शुरु, हस्ताक्षर अभियान और वोटर अधिकार यात्रा जनसभा हुई
लौटते मानसून का सितम-उत्तराखंड और हिमाचल में तबाही, देश भर में बारिश का अलर्ट
पीएम मोदी के जन्मदिन पर साय सरकार और भाजपा कल से मनाएगी सेवा पखवाड़ा, गांधी जयंती तक होंगे आयोजन
गाजा में नरसंहार, मानवता के खिलाफ अपराधों की पुष्टि-इजरायल ने फौरन नकारी संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट  
संसद के चारों ओर लगेगी करंट वाली बाड़, नेपाल हिंसक आंदोलन के बाद सुरक्षा का विस्तार
यूपी में नाबालिग के साथ बीजेपी जिला उपाध्यक्ष का वीडियो वायरल, छत्तीसगढ़ में मंडल महामंत्री को पांच साल की सजा
‘धर्मांतरण कानून से प्रभावित हो रहे अल्पसंख्यकों के धार्मिक अधिकार…’, सुप्रीम कोर्ट का आठ राज्यों को नोटिस
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

लौटते मानसून का सितम-उत्तराखंड और हिमाचल में तबाही, देश भर में बारिश का अलर्ट

Lens News Network
Last updated: September 16, 2025 9:51 pm
Lens News Network
ByLens News Network
Follow:
Share
weather report
देहरादून के सहस्रधारा इलाके बादल फटने से मलबे में बदला होटल और इमारतें।
SHARE

नई दिल्‍ली। weather report : मानसून धीरे धीरे विदा हो रहा है लेकिन जाते जाते भारी तबाही मचा रहा है। उत्तर भारत में क्लाउडबर्स्ट और बाढ़ से कई जगहों पर जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। देहरादून जैसे इलाकों में तेज बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं जबकि अन्य राज्यों में भी खतरे की घंटी बज रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में और बारिश की चेतावनी दी है।

देहरादून के सहस्रधारा इलाके में आज सुबह तेज बारिश और बादल फाटने ने कहर बरपाया। नदी की तेज धारा एक ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार दस मजदूरों को बहा ले गई। प्रेमनगर क्षेत्र में टोंस नदी उफान पर आने से हादसा हुआ। नदी की धारा की साथ ट्रैक्‍टर-ट्राली बह गई। जिसमें 10 मजदूर सवार थे। आठ मजदूरों के शव बरामद किए जा चुके हैं।

देहरादून में क्लाउडबर्स्ट की वजह से तेज़ बाढ़ आई, जिसने पहाड़ी इलाकों में भारी तबाही मचा दी। एक हाईवे ब्रिज बह गया जिससे यातायात बंद हो गया। यह घटना सहस्रधारा क्षेत्र में रात करीब साढ़े ग्यारह बजे हुई, जिससे स्थानीय बाजार में मलबा भर गया और कई होटल तथा दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं।… pic.twitter.com/ZZsQt4yntY

— 𝗔𝗺𝗮𝗿 𝗕𝗵𝗼𝘀𝗮𝗹𝗲 (@Bhaiya_Bhosale) September 16, 2025

वहीं करलीगढ़ के पास दुकानें और होटल पानी में डूब गए जबकि तपकेश्वर मंदिर के आसपास मलबा भर गया। कुल मिलाकर तेरह लोग मारे गए और सोलह लापता बताए जा रहे हैं।

वहीं हिमाचल प्रदेश के धरमपुर, मंडी और शिमला जैसे इलाकों में भारी बारिश से नुकासान हुआ है। शहरी इलाकों में पानी भरने से बस स्टैंड डूब गए और वाहन बह गए। जिसके बाद सड़कों पर यातायात बंद करना पड़ा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जून से शुरू हुए इस मानसून में अब तक देशभर में चार सौ पचास से अधिक लोग मौसमी हादसों का शिकार हो चुके हैं। हिमाचल प्रदेश में ही तीन सौ छियासठ मौतें दर्ज की गई हैं जिनमें से दो सौ तीन बारिश से जुड़ी हैं।

आने वाले दिनों में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक सोलह से बीस सितंबर तक उत्तराखंड पूर्वी उत्तर प्रदेश बिहार और पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहेगी। राजस्थान के कुछ हिस्सों से मानसून विदा हो चुका है लेकिन दिल्ली और उसके आसपास हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर में अगले तीन दिनों तक तीव्र वर्षा की चेतावनी है। कुल मिलाकर मानसून की विदाई धीमी है और कुछ इलाकों में बाढ़ का खतरा बना रहेगा।

छत्तीसगढ़ में मौसम का हाल

मौसम विभाग का अनुमान है कि 17 सितंबर से छत्तीसगढ़ बारिश की मात्रा और तीव्रता में कमी देखने को मिलेगी। फिर भी, अगले 24 घंटों में कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के साथ बिजली कड़कने की आशंका बनी रहेगी।

इस दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी भी शुरू हो गई है, जिसके चलते आने वाले दिनों में मौसम में स्पष्ट बदलाव दिखाई देगा। पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया।

TAGGED:ChhaattisgarhCloud burstHIMACHAL PRADESHTop_NewsuttarakhandWEATHER REPORT
Previous Article Seva Pakhwada 2025 पीएम मोदी के जन्मदिन पर साय सरकार और भाजपा कल से मनाएगी सेवा पखवाड़ा, गांधी जयंती तक होंगे आयोजन
Next Article Vote Chor Gaddi Chhor ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रायगढ़ से शुरु, हस्ताक्षर अभियान और वोटर अधिकार यात्रा जनसभा हुई

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow

Popular Posts

रायपुर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू करने 7 IPS बनाएंगे ड्राफ्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के 15 अगस्त को रायपुर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम…

By दानिश अनवर

बीजापुर में नक्सलियों ने की एक और शिक्षादूत की हत्या

बीजापुर। जिले के गंगालूर क्षेत्र के नेन्द्रा में तैनात शिक्षादूत कल्लू ताती की नक्सलियों ने…

By Lens News

Shortsighted gibberish

The demand for notifying 4 districts of West Bengal as disturbed areas and extending afspa…

By Editorial Board

You Might Also Like

Medical College Bribery Scandal
छत्तीसगढ़

रावतपुरा मेडिकल कॉलेज घोटाला: CBI ने 6 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज की

By पूनम ऋतु सेन
MAUSAM ALERT
देश

उत्तर भारत में लू का कहर, कुछ राज्यों में जल्द बारिश की उम्मीद

By पूनम ऋतु सेन
Caste Census
देश

जातिगत जनगणना : लोहिया और कांशीराम के नारों ने बदली सियासत

By अरुण पांडेय
DeepFake AI
लेंस रिपोर्ट

DeepFake : डिजिटल दुनिया का छिपा खतरा जो सच को झूठ बना सकता है

By पूनम ऋतु सेन
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?