रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां महिला थाना में एक महिला ने खुद को आग लगा की है। आग लगाने के बाद महिला दौड़ गई। उसके पीछे लोग आग बुझाने दौड़े और आग बुझाने की कोशिश में लगे हैं।

पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है। महिला को डीकेएस अस्पताल ले जाया गया है। महिला की पहचान वर्षा गोस्वामी के रूप में हुई है।
महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, महिला ने थाने के मेन गेट में आग लगाई और थाने के अंदर घुस गई। अंदर में कोई नहीं दिखा तो वो बाहर आ गई। उसकी चीख पुकार सुन कर थाने के पुलिस कर्मी महिला की तरफ आए और आग बुझाने की कोशिश की। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।
खबर अपडेट की जा रही है…