[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
भारत विविधताओं का उत्सव है – प्रो. आर. के. मंडल
बिहार में मॉब लिंचिंग: मुस्लिम फेरी वाले की मौत, गर्म रॉड से जलाया, तोड़ी उंगलियां  
चढ़ रही चांदी दो लाख के पार, कितनी टिकाऊ है ये तेजी?
केरल चुनाव में थरूर और लेफ्ट के गढ़ में बीजेपी की जीत, UDF को बढ़त, NDA का प्रदर्शन बेहतर, LDF पीछे
पाकिस्तान में संस्कृत की पढ़ाई: LUMS यूनिवर्सिटी से निकला पहला बैच, महाभारत और भगवद्गीता भी पढ़ाए जाने की योजना
वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष चतुर्वेदी बने केंद्रीय सूचना आयुक्त, 15 दिसंबर से संभालेंगे पदभार
Lionel Messi के इवेंट में बवाल, ममता ने बदइंतजामी के लिए मांगी माफी
CCI ने इंडिगो मोनोपॉली की जांच शुरू की, क्या इंडिगो ने गलत फायदा उठाया?
लियोनल मेसी का भारत दौरा शुरू, कोलकाता में जोरदार स्वागत, 70 फीट ऊंची अपनी प्रतिमा का अनावरण
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
आंदोलन की खबर

बौद्ध समुदाय की पुकार, महाबोधि महाविहार को मिले अधिकार, छत्तीसगढ़ में निकलेगा विशाल मशाल रैली

पूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन
Byपूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की...
Follow:
Published: September 10, 2025 7:01 PM
Last updated: September 10, 2025 9:15 PM
Share
Buddhist protests
Buddhist protests
SHARE

भिलाई। बोधगया, बिहार में स्थित महाबोधि महाविहार, जहां भगवान बुद्ध ने बोधि वृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्त किया, बौद्ध समुदाय की आस्था का सबसे पवित्र केंद्र है। लेकिन 1949 में लागू बोधगया टेम्पल मैनेजमेंट कमेटी एक्ट (BTMC Act) के तहत इस मंदिर का प्रबंधन आंशिक रूप से गैर-बौद्धों के नियंत्रण में है, जिसे बौद्ध समुदाय अन्याय मानता है।

इस ऐतिहासिक अन्याय को खत्म करने के लिए ऑल इंडिया बुद्धिस्ट फोरम के नेतृत्व में महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन (Buddhist protests) पिछले कई वर्षों से चल रहा है। इस आंदोलन ने 200 दिन पूरे कर लिए हैं, और इस मौके पर देश के विभिन्न जगहों में विशाल जुलूस निकाले गए, जिसमें सैकड़ों बौद्ध भिक्षु, महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। आंदोलनकारी मांग कर रहे हैं कि BTMC एक्ट 1949 को निरस्त कर महाबोधि महाविहार का पूर्ण प्रबंधन बौद्ध समुदाय को सौंपा जाए।

इसी कड़ी में, छत्तीसगढ़ के दुर्ग-भिलाई में 14 सितंबर 2025 रविवार को सुबह 11 बजे एक विशाल शांतिमार्च और मशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है।

ऑल इंडिया बुद्धिस्ट फोरम, दुर्ग-भिलाई के तत्वावधान में और आदरणीय आकाश लामा जी के मार्गदर्शन में यह रैली बुद्ध विहार, शंकर नगर से शुरू होकर अग्रसेन चौक, ग्रीन चौक, गुरुद्वारा रोड, राजेंद्र पार्क चौक, बस स्टैंड, और इंदिरा मार्केट होते हुए वापस बुद्ध विहार, शंकर नगर में समाप्त होगी।

रैली के बाद आकाश लामा जी का उद्बोधन होगा, जिसमें वह इस आंदोलन की दिशा और मांगों को और स्पष्ट करेंगे। इसके बाद भोजन दान का आयोजन भी होगा। यह रैली बौद्ध समुदाय की एकता और उनकी धार्मिक विरासत को वापस पाने की दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक है।

यह आंदोलन केवल बिहार या छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं है। यह जुलूस देश के अन्य राज्यों में निकाला जाएगा, जो अंततः दिसंबर 2025 में दिल्ली पहुंचकर समाप्त होगा। बौद्ध समुदाय का कहना है कि महाबोधि महाविहार विश्व धरोहर है और इसका प्रबंधन बौद्धों के हाथों में होना चाहिए, जैसे कि अन्य धर्मों के पवित्र स्थलों का प्रबंधन उनके समुदायों के पास है।

इस मांग को और बल देने के लिए बौद्ध अनुयायी शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठा रहे हैं। ऑल इंडिया बुद्धिस्ट फोरम ने दुर्ग, भिलाई, चरोदा और आसपास के सभी बौद्ध उपासक-उपासिकाओं से अपील की है कि वे इस रैली में पूरे परिवार के साथ शामिल होकर अपनी एकजुटता दिखाएं और इस ऐतिहासिक आंदोलन का हिस्सा बनें।

महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन न केवल एक धार्मिक मांग है बल्कि यह धार्मिक स्वतंत्रता और समानता का प्रतीक भी है। बौद्ध समुदाय का मानना है कि यह अधिनियम भारत के संविधान के अनुच्छेद 25 और 26 का उल्लंघन करता है जो धार्मिक स्वतंत्रता और अपने धार्मिक स्थलों के प्रबंधन का अधिकार देता है। इस आंदोलन ने देश भर में लाखों लोगों को एकजुट किया है, और यह शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है।

TAGGED:bodhgayaBuddhist protestsmaha bodhi vihar
Byपूनम ऋतु सेन
Follow:
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।
Previous Article Bandipur Tiger Reserve बाघ पकड़ने गई वनरक्षकों की टीम पिजड़े में कैद, गुस्‍साए ग्रामीणों का कारनामा, पांच गिरफ्तार
Next Article Rahul Gandhi Raebareli visit राहुल गांधी पहुंचे रायबरेली, धरने पर क्‍यों बैठे योगी सरकार के मंत्री?
Lens poster

Popular Posts

68 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी मामले में अनिल अंबानी के सहयोगी पर शिकंजा

लेंस डेस्‍क। दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को रिलायंस पावर के वरिष्ठ कार्यकारी और…

By अरुण पांडेय

‘अंग्रेजों के जमाने के जेलर’ नहीं रहे, 84 वर्ष की उम्र में मुंबई में निधन

मुंबई। हिंदी सिनेमा हास्य के बादशाह और 'शोले' के अमर जेलर गोवर्धन असरानी उर्फ असरानी…

By The Lens Desk

टीवी ऑन, पत्रकारिता ऑफ!

नई दिल्ली। रिपब्लिक टीवी हाय-हाय, आज तक हाय-हाय, गोदी मीडिया हाय-हाय, पहलगाम हमले के बाद…

By आवेश तिवारी

You Might Also Like

Nationwide strike
आंदोलन की खबर

ट्रेड यूनियनों ने की एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, 17 सूत्रीय मांगो को लेकर किया प्रदर्शन, दफ्तरों का काम रहा ठप

By Lens News
Teachers
आंदोलन की खबर

छत्तीसगढ़ में युक्तियुक्तकरण के विरोध में शिक्षकों का चरणबद्ध आंदोलन शुरू, प्रदेश में निकाली गई पोल- खोल रैली

By नितिन मिश्रा
Teachers Protest
आंदोलन की खबर

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों ने किया मंत्रालय घेराव, बोले- सरकार के फैसले से बेरोजगारी बढ़ेगी, 2008 के सेटअप से छेड़छाड़ मंजूर नहीं

By नितिन मिश्रा
आंदोलन की खबर

रायपुर में बिल्डर को बेच दिया तालाब, ग्रामीणों ने दिया धरना, थाने का किया घेराव

By नितिन मिश्रा

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram

kofbola resmi

kofbola resmi

kofbola

link daftar bola

sabung ayam online

kyndrasteinmann.com

judi bola parlay

agen parlay

kofbola

situs toto

sbet11

toto sbet11

www.miniature-painting.net

link kofbola

daftar link kofbola

link kof bola

okohub.com

sbet11

kofbola parlay

situs bola parlay

https://p2k.itbu.ac.id/

https://www.dsultra.com/

https://stimyapim.ac.id/

  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?