[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
287 ड्रोन मार गिराने का रूस का दावा, यूक्रेन कहा- हमने रक्षात्मक कार्रवाई की
छत्तीसगढ़ सरकार को हाई कोर्ट के नोटिस के बाद NEET PG मेडिकल काउंसलिंग स्थगित
विवेकानंद विद्यापीठ में मां सारदा देवी जयंती समारोह कल से
मुखर्जी संग जिन्ना की तस्‍वीर पोस्‍ट कर आजाद का BJP-RSS पर हमला
धान खरीदी में अव्यवस्था के खिलाफ बस्तर के आदिवासी किसान सड़क पर
विश्व असमानता रिपोर्ट 2026: भारत की राष्ट्रीय आय का 58% हिस्सा सबसे अमीर 10% लोगों के पास
लोकसभा में जोरदार हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट, राहुल गांधी ने अमित शाह को दे दी चुनौती
जबलपुर पुलिस ने ‘मुस्कान’ अभियान के तहत 73 लापता बच्चों को बचाया, 53 नाबालिग लड़कियां शामिल
महाराष्ट्र के गढ़चिरोली में ₹82 लाख के इनाम वाले 11 नक्सलियों ने किया सरेंडर
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

काली साड़ी पहनकर भाजपा महिला मोर्चा आज घेरेगी राजीव भवन, स्वागत के लिए तैयार रहेगी महिला कांग्रेस

दानिश अनवर
दानिश अनवर
Byदानिश अनवर
Journalist
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर...
Follow:
- Journalist
Published: September 2, 2025 9:55 AM
Last updated: September 2, 2025 9:55 AM
Share
BJP Mahila Morcha
SHARE

रायपुर। कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ अपशब्द कहे जाने के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा (BJP Mahila Morcha) का आज बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। बीटीआई ग्राउंड में महिला मोर्चा की बड़ी सभा होगी। इसके बाद वहां से महिला मोर्चा कांग्रेस मुख्यालय यानी कि राजीव भवन का घेराव करेगी। इस दौरान मोर्चा से जुड़े सभी लोग काला कपड़े पहनेंगी।

सोमवार को महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर इसका ऐलान किया। दूसरी तरफ महिला मोर्चा के इस ऐलान के बाद कांग्रेस ने भी तैयारी कर ली है। घेराव के दौरान जबरदस्त हंगाम की आशंका है।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने सोमवार को एकात्म परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 2 सितम्बर को होने वाले प्रदर्शन की जानकारी दी। उन्हाेंने बताया कि पहले बीटीआई मैदान पर आमसभा करके प्रदर्शन किया जाएगा और उसके बाद यहां से रैली के रूप में चलकर राजीव भवन (कांग्रेस कार्यालय) का घेराव किया जाएगा।

इस दौराम मातृ-शक्ति के साथ जनप्रतिनिधि और अलग-अलग सामाजिक संगठन व विधाओं से जुड़ीं सहयोगी बहनें विरोध स्वरूप काली साड़ी या काला दुपट्टा, काले सिंबल के साथ भारी संख्या में उपस्थित रहेंगीं।

कांग्रेस की तरफ से कहा गया कि महिला मोर्चा की स्वागत के लिए महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता राजीव भवन में इकट्‌ठा होंगी। इस तैयारी के तहत कांग्रेस की तरफ से कहा गया है कि जैसा एक्शन महिला मोर्चा की तरफ से लिया जाएगा, वैसा ही रिएक्शन दिया भी जाएगा।

राहुल गांधी के वोटर्स अधिकार यात्रा के मंच से नरेंद्र मोदी को गाली देने के बाद से ही भाजपा आक्रमक है। सोमवार को कवर्धा सहित पूरे प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया।

कवर्धा में पुतला दहन करने के बाद भाजपा मुख्य प्रवक्ता व सांसद संतोष पांडेय ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताजी के बारे में कांग्रेस-आरजेडी मंच से अमर्यादित भाषा का उपयोग करने का विरोध किया जा रहा है।

संतोष पांडेय ने कहा कि उनकी यह भाषा न केवल प्रधानमंत्री का, बल्कि पूरे देश का अपमान है। यह आचरण लोकतांत्रिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति के विपरीत है। प्रधानमंत्री और देशवासियों से उन्हें माफी मांगनी होगी।

राजधानी में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के नेतृत्व में मेकाहारा चौक पर राहुल गांधी का पुतला फूंका। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकारिहा ने कहा कि कांग्रेस और उसके नेता लगातार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अमर्यादित टिप्पणियां करते रहे हैं। हर बार देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का साथ दिया है और कांग्रेस के भ्रम में न आकर देश के सच्चे सेवक के साथ खड़े हैं।

यह भी पढ़ें : भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा, देखें सूची

TAGGED:BJPBJP Mahila MorchaRajiv BhawanTop_News
Byदानिश अनवर
Journalist
Follow:
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।
Previous Article LWE नक्सलियों ने बस्तर में फिर की दो ग्रामीणों की हत्या
Next Article aanganbadi strike आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, सरकार को दी चेतावनी
Lens poster

Popular Posts

गोंदिया-खुरदा रोड-गोंदिया के बीच रथ यात्रा स्पेशल की सुविधा

रायपुर। श्री जगन्नाथ जी दर्शन हेतु यात्रियों की सुविधा के लिए 05 फेरों के लिए…

By Lens News

दिल्ली में आवास अधिकार जन आंदोलन, 29 मई को जंतर-मंतर में होगा बड़ा प्रदर्शन

नई दिल्ली। दिल्ली में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई जारी है। झुग्गियों और…

By Lens News Network

रावतपुरा मेडिकल कॉलेज मान्यता केस में FIR के बाद कहां हैं रेरा अध्यक्ष संजय शुक्ला?

रायपुर। रिश्वत लेकर प्राइवेट मेडिकल कॉलेज को मान्यता दिलाने के मामले में सीबीआई ने रायपुर…

By दानिश अनवर

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के सीएम के गृह जिले में रेप पीड़िता ने की आत्महत्या, वॉशरूम में लगाई फांसी

By नितिन मिश्रा
MP High Court
अन्‍य राज्‍य

अवैध खनन मामले में BJP विधायक की सिफारिश, नाराज जज ने केस से खुद को किया अलग

By आवेश तिवारी
दुनिया

MIT दीक्षांत समारोह में हंगामा: भारतीय-अमेरिकी छात्रा मेघा वेमुरी का फलिस्तीन समर्थन, विवि ने समारोह में आने से रोका

By पूनम ऋतु सेन
CG TELANGANA NAXAL OPEARTION
छत्तीसगढ़

छग-तेलंगाना बॉर्डर पर चल रहे बड़े ऑपरेशन को रोकने माओवादियों की अपील, अब तक 5 नक्सली हो चुके हैं ढेर

By Lens News

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?