[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
अयोध्‍या: पीएम मोदी ने राम मंदिर पर फहराई धर्म ध्‍वजा, बताया- भारतीय सभ्यता के पुनर्जन्म का प्रतीक
जस्टिस नागरत्ना की असहमति में दम होता तो अन्य जज भी उसे स्वीकारते, बोले पूर्व सीजेआई
प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन में हिड़मा के नारों पर साइंटिस्ट्स फॉर सोसाइटी की सफाई
जशपुर में एक मिशनरी स्कूल की नाबालिग छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ का आरोप
इथियोपिया का 12 हजार साल पुराना ज्वालामुखी फटा, राख का बादल 4300 किमी दूर दिल्ली तक पहुंचा
चीनियों ने Shanghai Airport पर 18 घंटे तक अरुणाचल प्रदेश महिला को बनाया बंधक
माओवादियों के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस तो समर्थन में उतरे तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष
अवध असम एक्सप्रेस में बिना टिकट यात्रियों की भारी भीड़, एक लड़की का दम घुटा, इमरजेंसी चेन खींचने के बावजूद न डॉक्टर पहुंचे न पुलिस
गजा की 90% से ज्यादा आबादी मदद पर निर्भर, 44 दिनों में करीब 500 बार टूटा सीजफायर
जमीन गाइडलाइन दर का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों से भाजपा नेताओं की धक्का-मुक्की, भाजपा अध्यक्ष का काफिला रोकने पर विवाद
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

भूपेश को नेतृत्व देने के चौबे के बयान से खलबली, बैज बोले – बहुत ज्ञानी हैं, TS बोले – दोनों के अच्छे संबंध हैं

दानिश अनवर
दानिश अनवर
Byदानिश अनवर
Journalist
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर...
Follow:
- Journalist
Published: August 26, 2025 2:16 PM
Last updated: August 27, 2025 12:57 AM
Share
Congress Politics
SHARE

रायपुर। भूपेश बघेल के जन्मदिन के दिन तीजा पोरा तिहार के मौके पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सुभाष स्टेडियम में पूर्व मंत्री चौबे ने भूपेश बघेल को फिर से प्रदेश का नेतृत्व देने की इच्छा जताई है। रविंद्र चौबे का बयान ऐसे समय आया, जब महीनेभर पहले भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ईडी ने गिरफ्तार किया है और वे अभी भी जेल में हैं।

पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे के इस बयान से कांग्रेस की राजनीति में खलबली मचा दी। फिलहाल कांग्रेस ने भूपेश बघेल को राष्ट्रीय महासचिव बनाते हुए पंजाब का प्रभारी बनाया है।

दरअसल, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज को लंबे समय से हटाए जाने की चर्चा है। लोकसभा चुनाव में हार के बाद से ही उन्हें हटाने की चर्चा चल रही थी, लेकिन उन्हें नहीं हटाया गया। छत्तीसगढ़ में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं के बीच मई 2025 को राहुल गांधी ने पत्र लिखकर दीपक बैज की तारीफ की। इस पत्र में राहुल गांधी ने न सिर्फ महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर निकाली गई पदयात्रा की सराहना की, बल्कि संगठन में उनके सक्रिय रोल को भी स्वीकारा है।

राहुल गांधी की यह पत्र ऐसे समय पर आया था, जब बैज को हटाने की अटकलें तेज थीं। इसके अलावा पार्टी में अंदरूनी गुटबाजी खुलकर सामने आ रही थी। हाईकमान के इस संदेश को बैज के पक्ष में समर्थन के तौर पर देखा गया था।

इसके बाद घटनाक्रम बदला और 7 जुलाई को कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की किसान, जवान और संविधान रैली में भारी बारिश के बीच भीड़ ने इस रैली को सफल बनाया। इसके साथ ही दीपक बैज को अपना कार्यकाल पूरा करने के संकेत मिले, जो जुलाई 2026 तक का है।

अब रविंद्र चौबे के बयान ने एक बार चर्चाएं तेज कर दी हैं। रविंद्र चौबे की भूपेश बघेल को नेतृत्व देने की इच्छा जताने के बाद प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का बयान आया है।

दीपक बैज ने कहा कि रविन्द्र चौबे बहुत ज्ञानी नेता हैं। वहीं, टीएस सिंह ने कहा कि भूपेश बघेल एक प्रदेश के प्रभारी हैं। वे प्रदेश अध्यक्ष से बड़ी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि रवीन्द्र चौबे जी बहुत ज्ञानी नेता हैं। वरिष्ठ नेता हैं। बहुत ज्ञानी हैं। उनका व्यक्तिगत बयान है। उन्हीं से जाकर पूछें तो ज्यादा बेहतर होगा।

रविंद्र चौबे के बयान पर टीएस सिंहदेव ने कहा कि रविन्द्र चौबे ने भूपेश बघेल की क्षमता को पहचानते हुए ये बातें कहीं हैं। रविंद्र चौबे भूपेश कैबिनेट में उनके बेहद विश्वस्त मंत्री रहे हैं। भूपेश से उनके अच्छे संबंध हैं।

टीएस सिंहदेव कहते हैं कि अखिल भारतीय कांग्रेस में महासचिव के तौर पर उन्हें जवाबदारी मिली है। पार्टी तो उनकी क्षमता को पहचानती ही है। आगे जैसा निर्णय पार्टी करेगी, वह जवाबदारी मिलेगी।

टीएस सिंहदेव ने आगे कहा कि अब तो वे वर्किंग कमेटी के सदस्य हो गए हैं। एक राज्य के प्रभारी महासचिव हैं, कांगेस के। तो प्रदेश अध्यक्ष से तो सीनियर हैं। आगे जैसी जवाबदारी पार्टी समझती है वह सौंपेगी। बाकी उन्हें शुभकामनाएं।

इस मामले में कांग्रेस के सहप्रभारी विजय जांगिड़ का बयान सामने आया है। विजय जांगिड़ ने कहा कि भूपेश बघेल लोकप्रिय मुख्यमंत्री रहे हैं। वे कांग्रेस के महासचिव हैं। हमारे सभी वरिष्ठ नेता अपने तरीके से जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

विजय जांगिड़ ने आगे कहा – भूपेश बघेल फाइटर नेता हैं, आक्रामक तरीके से लड़ रहे हैं। कांग्रेस में हमेशा कलेक्टिव लीडरशिप रही है। भूपेश बघेल भी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री थे तो सभी को लेकर चलते थे।

रविंद्र चौबे के कांग्रेस का नेतृत्व भूपेश बघेल को सौंपने वाले बयान पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि कांग्रेस के नेता आपस में लगातार झगड़ते हैं। कांग्रेस के झगड़ों का अंत नहीं होना है।  

अरुण साव ने आगे कहा कि जिनके नेतृत्व में सरकार हारी हो तो रविंद्र चौबे के भरोसा करने से कुछ नहीं होगा। कांग्रेस के नेता आपस में झगड़ सकते हैं वे और कुछ नहीं कर सकते।

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता और सांसद संतोष पांडेय ने कहा, ‘कांग्रेस उन्हें छत्तीसगढ़ की बजाए देश का अध्यक्ष बनाए, हमें कोई दिक्कत नहीं है। जैसे उन्होंने छत्तीसगढ़ को बर्बाद कर दिया है। पूरे देश और पार्टी को भी वैस् ही बर्बाद कर देंगे।’

TAGGED:Bhupesh BaghelDeepak BaijRavindra ChoubeyTop_NewsTS Singh Deo
Byदानिश अनवर
Journalist
Follow:
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।
Previous Article Salwa Judum सलवा जुडूम पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को भाजपा क्यों बता रही है गलत?
Next Article Doda Cloudburst डोडा में बादल फटने से भारी तबाही, चार की मौत, 10 घर बर्बाद
Lens poster

Popular Posts

‘भूपेश है तो भरोसा है’ फेसबुक पेज से वायरल वीडियो पर FIR, भाजपा ने कहा – छत्तीसगढ़ में दंगा कराने की कोशिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के रायपुर शहर अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर और रायपुर…

By दानिश अनवर

सरकार ने आईएमएफ से सुब्रमण्यम को छह महीने पहले ही बुला लिया

नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार ने आईएमएफ में भारत के कार्यकारी निदेशक के सुब्रमण्यम को कार्यकाल…

By The Lens Desk

पाकिस्तानी सैन्य जनरल असीम मुनीर की राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात को लेकर बवाल क्यों मचा है?

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जी-7 समिट छोड़कर समय से पहले निकल गए हैं।…

By आवेश तिवारी

You Might Also Like

Kashmiri Students
देश

पहलगाम के बाद निशाने पर कश्‍मीरी छात्र, JKSA ने लगाया आरोप

By Lens News
लेंस रिपोर्ट

मोहम्मद जुबैर : फेक न्यूज के खिलाफ भारत का योद्धा

By अरुण पांडेय
स्क्रीन

फरहान अख्तर स्टारर ‘120 बहादुर’ का जोश छाया लखनऊ पर, ‘दादा किशन की जय’ सॉन्ग लॉन्च पर उमड़ा जनसैलाब

By पूनम ऋतु सेन
Chevening Scholarships
नौकरी

भारतीय छात्रों को ब्रिटेन में पढ़ाई का मौका, जानें क्‍या है प्रोसेस?

By The Lens Desk

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?