[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
सर्वधर्म स्थल में प्रवेश करने से इंकार करने वाले सैन्य अधिकारी की बर्खास्तगी बरकरार
आरक्षण पर आईएएस संतोष वर्मा ने ऐसा क्‍या कह दिया कि ब्राह्मण समाज को नागवार गुजरा?
अयोध्‍या: पीएम मोदी ने राम मंदिर पर फहराई धर्म ध्‍वजा, बताया- भारतीय सभ्यता के पुनर्जन्म का प्रतीक
जस्टिस नागरत्ना की असहमति में दम होता तो अन्य जज भी उसे स्वीकारते, बोले पूर्व सीजेआई
प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन में हिड़मा के नारों पर साइंटिस्ट्स फॉर सोसाइटी की सफाई
जशपुर में एक मिशनरी स्कूल की नाबालिग छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ का आरोप
इथियोपिया का 12 हजार साल पुराना ज्वालामुखी फटा, राख का बादल 4300 किमी दूर दिल्ली तक पहुंचा
चीनियों ने Shanghai Airport पर 18 घंटे तक अरुणाचल प्रदेश महिला को बनाया बंधक
माओवादियों के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस तो समर्थन में उतरे तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष
अवध असम एक्सप्रेस में बिना टिकट यात्रियों की भारी भीड़, एक लड़की का दम घुटा, इमरजेंसी चेन खींचने के बावजूद न डॉक्टर पहुंचे न पुलिस
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

मौसम अलर्ट : देशभर में भारी बारिश का कहर, राजस्थान-यूपी में बाढ़ जैसे हालात

पूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन
Byपूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की...
Follow:
Published: August 24, 2025 11:46 AM
Last updated: August 24, 2025 9:53 PM
Share
SHARE

लेंस डेस्क। देश के कई हिस्सों में मानसून की भारी बारिश ने तबाही मचाई है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब और हरियाणा में लगातार बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नदियां उफान पर हैं, गांव जलमग्न हो गए हैं, और कई जगहों पर राहत-बचाव कार्य शुरू किए गए हैं। MAUSAM ALERT

खबर में खास
राजस्थान: बाढ़ जैसे हालात, सेना और हेलीकॉप्टर तैनातउत्तर प्रदेश: नदियां उफान पर, गांव जलमग्नमध्य प्रदेश: 32 जिलों में बारिश, सीधी में सबसे ज्यादाछत्तीसगढ़: नदी-नाले उफान पर, बलरामपुर में बाढ़झारखंड: फल्गु नदी का तटबंध टूटा, 25 गांव प्रभावितपंजाब और हरियाणा: जलभराव और नुकसानजम्मू: नदी का पुल क्षतिग्रस्त

मौसम विभाग ने रविवार को 29 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसमें राजस्थान के लिए रेड अलर्ट, 6 राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 22 राज्यों के लिए यलो अलर्ट शामिल है।

राजस्थान: बाढ़ जैसे हालात, सेना और हेलीकॉप्टर तैनात

राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने कई जिलों को जलमग्न कर दिया है। कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर और टोंक में बाढ़ जैसे हालात हैं। चंबल नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। कोटा में शनिवार रात एक मकान ढहने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि अलवर के रामगढ़ में मकान ढहने से एक परिवार के 7 लोग मलबे में दब गए। बूंदी के केशोरायपाटन और नैनवां जैसे इलाकों में सेना और एयरफोर्स के Mi-17 हेलीकॉप्टर राहत-बचाव कार्य में जुटे हैं।

जयपुर में शनिवार सुबह से शुरू हुई बारिश 24 घंटे बाद भी जारी है। शहर के कई इलाकों में घुटनों तक पानी जमा हो गया है, जिससे टू-व्हीलर वाहन आधे डूब गए हैं। अलवर में बस स्टैंड रोड पर 3 फीट तक पानी भर गया, जहां एक युवक तैरता नजर आया। अजमेर के नला बाजार में पहाड़ी से पानी बहकर आने से जलभराव हो गया, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी हुई।

मानसून ट्रफ लाइन भी गंगानगर, चूरू, ग्वालियर, सतना और झारखंड से होकर बंगाल की खाड़ी तक जा रही है, जिसके कारण बारिश का सिलसिला जारी है।

उत्तर प्रदेश: नदियां उफान पर, गांव जलमग्न

उत्तर प्रदेश में भी बारिश ने कहर बरपाया है। गंगा, घाघरा और अन्य नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। मिर्जापुर में अहरौरा बांध के ओवरफ्लो होने से 9 साल बाद इसके 22 गेट खोलने पड़े, जिसके चलते 20 से ज्यादा गांवों में बाढ़ जैसे हालात हैं।

चंदौली में मुसाहिबपुर बंधा टूटने से 5 गांवों में पानी घुस गया। फर्रुखाबाद में गंगा नदी के तेज बहाव ने कई मकानों को लील लिया। बदायूं में गंगा का पानी 6 गांवों में घुस गया, जहां गलियों में 3-4 फीट पानी जमा है।

एटा में शनिवार रात एक 60 साल पुराना मकान ढहने से 8 लोग मलबे में दब गए, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। फर्रुखाबाद के भुड़िया भेड़ा गांव बाढ़ के कारण टापू बन गया है, और लोग नाव से आवाजाही कर रहे हैं। मौसम विभाग ने यूपी के 60 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मध्य प्रदेश: 32 जिलों में बारिश, सीधी में सबसे ज्यादा

मध्य प्रदेश में मानसून ट्रफ और चक्रवाती सर्कुलेशन के कारण भारी बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटों में 32 से ज्यादा जिलों में बारिश दर्ज की गई। सीधी में 6.7 इंच, सतना में 3.7 इंच और शिवपुरी में 2.6 इंच बारिश हुई।

सतना में रविवार सुबह 3 घंटे में 4 इंच बारिश होने से कई इलाकों में जलभराव हो गया। मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि प्रदेश में अब तक 34.2 इंच बारिश हो चुकी है, और 2.8 इंच और बारिश होने पर सीजन का कोटा पूरा हो जाएगा।

छत्तीसगढ़: नदी-नाले उफान पर, बलरामपुर में बाढ़

छत्तीसगढ़ में भी बारिश का कहर जारी है। बलरामपुर के रामानुजगंज में कन्हर नदी उफान पर है, जिसके कारण कई वार्डों में पानी घुस गया है। रायपुर में रविवार सुबह से बादल छाए हैं, और 10 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिन तक उत्तर संभाग में भारी बारिश की संभावना है। 1 जून से अब तक 814 मिमी बारिश हो चुकी है, जिसमें बलरामपुर में सबसे ज्यादा 1174.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।

झारखंड: फल्गु नदी का तटबंध टूटा, 25 गांव प्रभावित

झारखंड में फल्गु नदी का जलस्तर बढ़ने से जहानाबाद में तटबंध 4 जगहों से टूट गया, जिससे 25 गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया। गयाजी और नालंदा के कुछ इलाकों में भी बाढ़ जैसे हालात हैं।

मौसम विभाग ने 14 जिलों में भारी बारिश और फ्लैश फ्लड का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बने नए निम्न दबाव क्षेत्र के कारण अगले 24 घंटों में बारिश और तेज हो सकती है।

पंजाब और हरियाणा: जलभराव और नुकसान

पंजाब के 7 जिलों में रविवार को बारिश का यलो अलर्ट है। तरनतारन, अमृतसर और फाजिल्का में बाढ़ जैसे हालात हैं। पोंग डैम और भाखड़ा डैम में पानी की निकासी बढ़ाई गई है।

हरियाणा में रेवाड़ी, करनाल और फरीदाबाद में जलभराव की समस्या है। करनाल के एक स्कूल में बारिश का पानी कक्षाओं में घुस गया। फरीदाबाद में तालाब में डूबने से एक 12 साल के बच्चे की मौत हो गई।

जम्मू: नदी का पुल क्षतिग्रस्त

जम्मू के भवानी नगर, जानीपुर और तालाब तिल्लो में बाढ़ जैसे हालात हैं। जम्मू-पठानकोट हाईवे के पास सहार खाद नदी का पुल क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे आवाजाही प्रभावित हुई है।

देश के कई हिस्सों में बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। सरकार और प्रशासन राहत-बचाव कार्य में जुटे हैं। लोगों को सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी जा रही है।

TAGGED:AAJ KA MAUSAMfloodmausam alertTop_Newsweather update
Byपूनम ऋतु सेन
Follow:
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।
Previous Article World Leaders Forum जयशंकर की दो टूक, अमेरिका और पाकिस्तान ‘सुविधा की राजनीति’ में लिप्त
Next Article DRDO air defense system DRDO ने स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम का किया सफल परीक्षण
Lens poster

Popular Posts

संजय राउत के दावे से सियासी हलचल : संघ मुख्यालय रिटायरमेंट का आवेदन लिखने गए थे मोदी

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर अभी तक बीजेपी ने भले ही राज…

By अरुण पांडेय

चंदा कोचर के बाद माधबी बुच, शीर्ष पर पहुंचीं दो महिलाओं का पतन

नई दिल्ली। अर्थ जगत में बड़ा मुकाम हासिल करने के बाद देश की दो महिलाओं…

By The Lens Desk

2022 में दम घोंटती हवा में भारत में 17 लाख लोगों ने तोड़ा दम

नई दिल्ली। 2025 की लैंसेट काउंटडाउन रिपोर्ट ने भारत में गंभीर वायु प्रदूषण संकट का…

By आवेश तिवारी

You Might Also Like

Bhupesh Baghel
छत्तीसगढ़

अरविंद नेताम की कोई विचारधारा नहीं- पूर्व सीएम भूपेश

By Lens News
Tribal and census
लेंस रिपोर्ट

जनगणना में आदिवासियों की धार्मिक पहचान पर संकट, उठ रहे सवाल

By अरुण पांडेय
CPI Maoist
छत्तीसगढ़

माओवादियों के पूर्वी रीजनल ब्यूरो का बयान – सरेंडर को बताया पलायनवाद, युद्धविराम की आलोचना

By दानिश अनवर
SEBI
देश

हिंडनबर्ग मामले में पूर्व SEBI प्रमुख माधबी पुरी बुच को लोकपाल से क्लीन चिट

By Lens News

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?