रायपुर। छत्तीसगढ़ में जजों का बड़ी संख्या में तबादला और प्रमोशन किया गया है। 28 जजों का ट्रांसफर हुआ है। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने शुक्रवार को इसका आदेश जारी किया है। लिस्ट के मुताबिक 20 सिविल जजों को प्रथम सिविल जज सीनियर डिविजन बनाते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) के तौर पर पदस्थ किया गया है। इसके अलावा 7 सिविल जज सीनियर डिविजन को प्रमोट कर अतिरिक्त जज बनाते हुए दूसरे जिलों में पदस्थ किया गया है।
देखें आदेश


