[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
आरक्षण पर आईएएस संतोष वर्मा ने ऐसा क्‍या कह दिय कि ब्राह्मण समाज को नागवार गुजरा?
अयोध्‍या: पीएम मोदी ने राम मंदिर पर फहराई धर्म ध्‍वजा, बताया- भारतीय सभ्यता के पुनर्जन्म का प्रतीक
जस्टिस नागरत्ना की असहमति में दम होता तो अन्य जज भी उसे स्वीकारते, बोले पूर्व सीजेआई
प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन में हिड़मा के नारों पर साइंटिस्ट्स फॉर सोसाइटी की सफाई
जशपुर में एक मिशनरी स्कूल की नाबालिग छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ का आरोप
इथियोपिया का 12 हजार साल पुराना ज्वालामुखी फटा, राख का बादल 4300 किमी दूर दिल्ली तक पहुंचा
चीनियों ने Shanghai Airport पर 18 घंटे तक अरुणाचल प्रदेश महिला को बनाया बंधक
माओवादियों के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस तो समर्थन में उतरे तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष
अवध असम एक्सप्रेस में बिना टिकट यात्रियों की भारी भीड़, एक लड़की का दम घुटा, इमरजेंसी चेन खींचने के बावजूद न डॉक्टर पहुंचे न पुलिस
गजा की 90% से ज्यादा आबादी मदद पर निर्भर, 44 दिनों में करीब 500 बार टूटा सीजफायर
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

साय कैबिनेट में 14 मंत्रियों की नियुक्ति को भूपेश ने बताया अवैध, वहीं बैज ने कहा – तीनों मंत्री मुख्यमंत्री की पसंद नहीं

दानिश अनवर
दानिश अनवर
Byदानिश अनवर
Journalist
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर...
Follow:
- Journalist
Published: August 20, 2025 4:58 PM
Last updated: August 20, 2025 9:21 PM
Share
CG Cabinet
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैबिनेट विस्तार के बाद एक तरफ जहां भाजपा के भीतर अंतर्कलह की बात सामने आ रही है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने 14 मंत्रियों की कैबिनेट को ही अवैध बता दिया है। इतना ही नहीं कांग्रेस अध्यक्ष ने यहां तक कह दिया कि मंत्री बनाना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है, लेकिन नए तीनों मंत्रियों में से कोई भी मंत्री मुख्यमंत्री की पसंद का नहीं है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कैबिनेट विस्तार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस ली और 14 मंत्रियों की नियुक्ति को अवैध बताया। भूपेश बघेल ने कहा कि 14 मंत्री बनाने के लिए भारत सरकार से इसकी अनुमति ली गई है या नहीं। अगर अनुमति ली गई है तो उसे सार्वजनिक करना चाहिए। अगर अनुमति नहीं मिली है तो मंत्रियों की नियुक्ति अवैधानिक है। हमारी सरकार में भी 14 मंत्री बनाने की अनुमति मांगी गई थी, लेकिन अनुमति नहीं मिली। इतना ही नहीं विधानसभा में शासकीय संकल्प भी पारित किया गया था। हमारे वक्त केंद्र सरकार ने जवाब ही नहीं दिया था। क्या अब अनुमति दे दी गई है। हमने तो 15 फीसदी की जगह 20 फीसदी विधायकों को मंत्री बनाने का प्रस्ताव रखा था।

मंत्रिमंडल विस्तार में वरिष्ठ विधायकों को मौका नहीं देने के भाजपा के फैसले पर भूपेश बघेल ने बयान दिया कि अगर वरिष्ठ नेताओं में थोड़ा भी आत्मसम्मान हो तो सारे नेता आगे बढ़ें। पार्टी के भीतर और पार्टी के बाहर लड़ाई लड़ें। आत्मसम्मान से बड़ी कोई चीज नहीं होती है।

दूसरी तरफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि साय मंत्रिमंडल का अंततः विस्तार हो गया, तीन नये मंत्री बनाये गये है। तीनों नये मंत्रियों को मैं बधाई और शुभकामनायें देता हूं। किसे मंत्री बनाना है यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार होता है। लेकिन छत्तीसगढ़ में ऐसा नहीं हुआ, बनाये गये तीनों मंत्रियों में से कोई भी मुख्यमंत्री का पसंद का नहीं है। बिना नाम लिए उन्होंने कहा कि एक मंत्री अडानी की पसंद पर बनाये गये या अडानी के दबाव पर बनाये गये। एक मंत्री संघ की पसंद पर बनाये गये। उनके पिता संघ के बड़े पदाधिकारी रह चुके हैं। एक मंत्री विधानसभा चुनाव के समय की गयी राजनैतिक सौदेबाजी की वजह से बने हैं। कुल मिलाकर साय मंत्रिमंडल के विस्तार में साय जी की ही नहीं चली।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जो विधायक विधानसभा में बेहतरीन परफार्मेंस करते हैं, जो राजनीति में सक्रीय हैं, शारीरिक रूप से मजबूत है, उन अनुभवी विधायकों को भी दरकिनार कर दिया गया। मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद भाजपा में अंर्तकलह और अधिक बढ़ने वाला है। यह भी तय है कि इसी अंर्तकलह के यह सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पायेगी। कभी भी वरिष्ठ विधायक बगावत करेंगे।

यह भी पढ़ें : तीन नए मंत्रियों के साथ छत्तीसगढ़ की टीम साय में 14 खिलाड़ी, विभाग भी बंट गए

TAGGED:BJPCG CabinetCM VISHNU DEO SAICongressTop_News
Byदानिश अनवर
Journalist
Follow:
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।
Previous Article Mamata Banerjee 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर बिफरी ममता बनर्जी, बताया- सुपर आपातकाल, मृत्यु वारंट
Next Article Durg nun case दुर्ग नन केस वाली तीन युवतियों ने ज्योति शर्मा समेत पुलिस अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप, महिला आयोग में सुनवाई टली
Lens poster

Popular Posts

41 साल पुराने मामले में रिटायर्ड डीजीपी को 3 महीने की जेल

कांग्रेस नेता इब्रााहिम मंधारा पर हमला करने और गलत तरीके से उन्हें बंधक बनाने के…

By The Lens Desk

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मृत शिक्षक को पाकिस्तान आतंकी बताने पर जी न्यूज और न्यूज 18 के खिलाफ एफआईआर

नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर की पुंछ अदालत ( JK Court ) ने शनिवार को…

By Lens News Network

दवाओं के दाम बेकाबू, आखिर वजह क्‍या है ?

why are medicines expensive: आज के समय में चिकित्सा का खर्च आम आदमी की पहुंच…

By The Lens Desk

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 93 लाख का तेंदूपत्ता घोटाला, तेंदूपत्ता के जगह बोरों में भर दिया गया कचरा, रेंजर समेत 10 वनकर्मियों पर एफआईआर

By Lens News
Vikas Sheel
छत्तीसगढ़

विकास शील बने नए मुख्यसचिव, 30 सितंबर को लेेंगे अमिताभ जैन की जगह, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

By दानिश अनवर
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश के घर सीबीआई की रेड, 5 आईपीएस अधिकारियों के घर भी छापा

By नितिन मिश्रा
Breaking
छत्तीसगढ़

पहलगाम आतंकी हमले में रायपुर के कारोबारी मिरानिया की मौत

By नितिन मिश्रा

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?