[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
तालिबान की प्रेस कॉन्‍फेंस से भारत सरकार ने झाड़ा पल्‍ला, महिला पत्रकारों की एंट्री बैन पर मचा हंगामा
68 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी मामले में अनिल अंबानी के सहयोगी पर शिकंजा
टीवी डिबेट के दौरान वाल्मीकि पर टिप्पणी को लेकर पत्रकार अंजना ओम कश्यप और अरुण पुरी पर मुकदमा
बिहार चुनाव में नामांकन शुरू लेकिन महागठबंधन और NDA में सीट बंटवारे पर घमासान जारी
क्या है ननकी राम कंवर का नया सनसनी खेज आरोप?
EOW अफसरों पर धारा-164 के नाम पर कूटरचना का आरोप, कोर्ट ने एजेंसी चीफ सहित 3 को जारी किया नोटिस
रायपुर रेलवे स्टेशन पर लाइसेंसी कुलियों का धरना खत्म, DRM ने मानी मांगे, बैटरी कार में नहीं ढोया जाएगा लगेज
तालिबान के दबाव में विदेश मंत्रालय की प्रेस कांफ्रेंस में महिला पत्रकारों की एंट्री बैन
छत्तीसगढ़ संवाद के दफ्तर में झूमाझटकी, मामला पुलिस तक
काबुल में पाकिस्‍तान की एयर स्‍ट्राइक से क्‍यों चौकन्‍ना हुआ चीन, जारी की सुरक्षा चेतावनी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

कांग्रेस का बड़ा खुलासा, विधायक मूणत और संपत का नाम 2-2 विधानसभा क्षेत्रों में, चुनाव आयोग की वेबसाइट से संपत का शपथ पत्र हटने का दावा

दानिश अनवर
Last updated: August 19, 2025 8:13 pm
दानिश अनवर
Byदानिश अनवर
Journalist
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर...
Follow:
- Journalist
Share
Vote Chori
प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद कांग्रेसी नेता मुख्य चुनाव पदाधिकारी कार्यालय शिकायत करने पहुंचे
SHARE
The Lens को अपना न्यूज सोर्स बनाएं

रायपुर। वोट चोरी (Vote Chori) को लेकर रायपुर में कांग्रेस ने दो विधायकों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। प्रोजेक्टर के जरिए इपिक नंबर की गड़बड़ी उजागर की है। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय और कुलदीप जुनेजा के साथ ही पूर्व महापौर और शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे प्रेस कॉन्फ्रेंस ली। पूर्व मंत्री और विधायक राजेश मूणत और संपत अग्रवाल को लेकर कांग्रेस ने खुलासा किया है कि दोनों ही विधायकों का नाम दो विधानसभा की मतदाता सूची में शामिल है। खुलासे के बाद कांग्रेस के नेता मुख्य चुनाव पदाधिकारी के दफ्तर शिकायत करने पहुंचे हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही चुनाव आयोग की वेबसाइट से संपत अग्रवाल का शपथ पत्र हटाने का दावा कांग्रेस नेताओं ने किया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि आज सुबह तक शपथ पत्र वेबसाइट में था। इसका स्क्रीन शॉट भी कांग्रेस के पास है।

राजेश मूणत का नाम दो विधानसभा क्षेत्रों में होने का कांग्रेस ने दिखाया दस्तावेज।

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि पूर्व मंत्री राजेश मूणत का नाम दो विधानसभा की मतदाता सूची में शामिल है। राजेश मूणत का नाम रायपुर पश्चिम के साथ ही रायपुर उत्तर के भी मतदाता हैं। श्री मूणत के दो विधानसभाओं में नाम का कांग्रेस ने दस्तावेज जारी किया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने की राजेश मूणत का निर्वाचन शून्य करने की मांग की है। इसके अलावा बसना विधायक संपत अग्रवाल का नाम बसना के साथ रायपुर दक्षिण विधानसभा में भी नाम शामिल है। संपत अग्रवाल के पूरे परिवार का नाम दो विधानसभाओं में शामिल है। इन दोनों विधायकों के दो-दो विधानसभा में नाम होने के दस्तावेज के साथ ही भाजपा पर कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप लगाया है।

विकास उपाध्याय ने कहा- प्रदेश में वोट चोरी कर परिणाम बदलने की कोशिश की गई है। 2023 विधानसभा चुनाव में सभी कहते थे कांग्रेस की सरकार आएगी लेकिन भाजपा और निर्वाचन आयोग की गठजोड़ की वजह से परिणाम कांग्रेस के पक्ष में नहीं आए। छत्तीसगढ़ में भी वोटों की चोरी हुई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में विकास उपाध्याय प्रेजेंटेशन दिखाया कि किसी तरह कई व्यक्तियों का दो-दो इपिक नम्बर और नाम है।

विकास उपाध्याय ने प्रजेंटेशन के जरिए दिखाया कि एक ही महिला संध्या लहरे का 4 जगह रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में नाम है। बसना से भाजपा विधायक संपत अग्रवाल का रायपुर दक्षिण विधानसभा में नाम है। 2023 की मतदाता सूची में भी इनका नाम और अभी भी है। बसना और रायपुर दक्षिण दोनों विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग इपिक नम्बर से संपत अग्रवाल का नाम दर्ज है। संपत अग्रवाल के बेटों का भी नाम दोनों जगहों पर है। रायपुर पश्चिम से भाजपा विधायक राजेश मूणत का रायपुर उत्तर और रायपुर पश्चिम दोनों विधानसभा में अलग-अलग इपिक नम्बर से नाम है। मूणत की पत्नी का भी अलग-अलग विधानसभा में अलग अलग एपिक नंबर से वोटर लिस्ट में नाम दर्ज है

संपत अग्रवाल का दो विधानसभा क्षेत्रों में नाम का दस्तावेज।

विकास उपाध्याय ने कहा कि विधानसभा चुनाव के वक्त निर्वाचन आयोग को दिए शपथ पत्र में विधायक राजेश मूणत और संपत अग्रवाल ने एक विधानसभा का जिक्र किया था, जबकि दो जगह के मतददाता हैं। ये नियमों के खिलाफ है। कांग्रेस राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के दफ्तर जाकर इसकी शिकायत करेगी।

कांग्रेस नेताओं ने दो इपिक कार्ड वाले विधायकों पर अपराध दर्ज करने की मांग की है। नेताओं ने 15 हजार से कम अंतर वाले 18 सीटों पर गड़बड़ी का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेताओं ने दोनों विधायकों का निर्वाचन शून्य करने की निर्वाचन आयोग से मांग की है।

शहर जिला अध्यक्ष ने कहा कि पहले निर्वाचन आयोग के पास विषय लाया गया था। ओडिशा, बिहार के लोग छत्तीसगढ़ और अपने दोनों राज्यों में वोट डालते हैं। नेताओं के दो-दो जगह नाम हैं। इस मामले में आपराधिक प्रकरण दर्ज होना चाहिए। इसकी भी शिकायत की जाएगी। उन्होंने कहा कि 15 हजार से कम वोटों से 15 सीटों में कांग्रेस को हार मिली है। रायपुर के ग्रामीण, उत्तर, दक्षिण, धरसीवा सहित प्रदेश के कई सीटों पर वोट चोरी की गई है।

TAGGED:Top_News
Byदानिश अनवर
Journalist
Follow:
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।
Previous Article 3 इडियट्स फेम ‘कहना क्या चाहते हो’ एक्टर अच्युत पोद्दार का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Next Article Chhattisgarh DA Increment अब छत्तीसगढ़ में केंद्र के बराबर मिलेगा 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता
Lens poster

Popular Posts

आज सुप्रीम कोर्ट का फैसला तय करेगा मतदाता सूची संशोधन के विरोध की दिशा

नई दिल्‍ली। बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले मतदाता सूचियों के विशेष गहन संशोधन…

By अरुण पांडेय

डोनाल्ड ट्रंप बोले – हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने टैरिफ के बीच भारत के साथ…

By आवेश तिवारी

आबकारी घोटाला मामला : EOW की बड़ी कार्रवाई… रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर में कई शराब कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले की जांच ने रफ्तार पकड़ ली है। आर्थिक अपराध शाखा…

By पूनम ऋतु सेन

You Might Also Like

Bihar Politics
सरोकार

बिहार : सामाजिक न्याय के रथ को सांप्रदायिकता के कीचड़ में धंसाने के लिए उठा ‘विदेशी’ मुद्दा!

By Editorial Board
online gambling
टेक्नोलॉजी-ऑटोमोबाइल्‍स

Google और Meta को ED का नोटिस, ऑनलाइन सट्टा पर शिकंजा कसने की तैयारी

By अरुण पांडेय
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में तीन नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों को ₹1077 करोड़ की मंजूरी

By पूनम ऋतु सेन
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश के घर सीबीआई की रेड, 5 आईपीएस अधिकारियों के घर भी छापा

By नितिन मिश्रा

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?