[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
रमन सिंह की तारीफ कर मोदी छत्तीसगढ़ भाजपा में बेचैनी क्यों बढ़ा गए?
यह देश की आधी आबादी की सबसे पावरफुल जीत है
जिंदाबाद लड़कियों… क्रिकेट विश्व कप जीत कर भारत ने रचा इतिहास
छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के रहवासी अपनी समस्याओं को लेकर अध्यक्ष के बंगले के सामने प्रदर्शन
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टी20 में 5 विकेट से मात दी, सीरीज में 1-1 की बराबरी
छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन के शिलापट्ट पर नेता प्रतिपक्ष का नाम नहीं, कांग्रेस ने उठाये सवाल
मोदी के कार्यक्रम में क्यों नहीं गए वीरेंद्र पांडे ?
छत्तीसगढ़ में गौ मांस मिलने से हड़कंप, मृत गाय का मांस काटकर बेचने के आरोप में केस दर्ज
अत्यधिक गरीबी खत्म करने वाला देश का पहला राज्य बना केरल, प्लानिंग के तहत मिली सफलता
तूफान मोन्था का असर खत्म,मौसम का मिजाज बदला, अब बढ़ेगी ठंड
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
अन्‍य राज्‍य

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में भाजपा पस्त, कांग्रेस और निर्दलियों ने पलटी बाजी

आवेश तिवारी
आवेश तिवारी
Published: August 1, 2025 6:25 PM
Last updated: August 1, 2025 11:25 PM
Share
Uttarakhand Panchayat elections
देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जश्‍न मनाते कांग्रेसी।
SHARE
The Lens को अपना न्यूज सोर्स बनाएं

नई दिल्ली। उत्तराखंड के पंचायत चुनाव में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। प्रदेश में कई जगहों पर भाजपा को पहले जीती हुई सीटें गंवानी पड़ी हैं। बद्रीनाथ को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का गढ़ माना जाता है, लेकिन वहां पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। वहीं, लैंसडाउन से तेज-तर्रार विधायक महंत दिलीप रावत की पत्नी नीतू रावत को कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटवाल ने हराया।

चमोली में निर्दलीयों का दबदबा

राज्य की 358 जिला पंचायत सीटों में से अब तक 205 सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। कांग्रेस ने 76, भाजपा ने 58 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 61 सीटों पर जीत दर्ज की है। देहरादून, बागेश्वर, पौड़ी, अल्मोड़ा और नैनीताल में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला रहा, जबकि चमोली जैसे जिलों में मतदाताओं ने पारंपरिक दलों को दरकिनार कर बड़ी संख्या में निर्दलीयों को चुना। चम्पावत, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, उधमसिंह नगर और टिहरी के नतीजे अभी घोषित होने बाकी हैं।

देहरादून में भाजपा आगे

राजधानी देहरादून में 30 जिला पंचायत सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा ने 13, कांग्रेस ने 7 और निर्दलीयों ने 10 सीटों पर जीत हासिल की। पौड़ी जिले में मुकाबला लगभग बराबरी का रहा। कुल 38 सीटों में से भाजपा ने 18, कांग्रेस ने 16 और निर्दलीयों ने 4 सीटों पर कब्जा जमाया।

हालांकि भाजपा को सबसे अधिक सीटें मिलीं, लेकिन कई दिग्गज उम्मीदवारों की हार से पार्टी को आंतरिक झटका लगा है। लैंसडाउन से विधायक महंत दिलीप रावत की पत्नी नीतू रावत को कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटवाल ने हराया। वहीं, खिर्सू की ग्वाड़ सीट पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संपत सिंह को कांग्रेस के चेत सिंह ने पराजित किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के गढ़ में निर्दलीयों की चांदी

चमोली जिले में भाजपा और कांग्रेस दोनों को बड़ा झटका देते हुए निर्दलीय उम्मीदवार आगे निकले। कुल 26 जिला पंचायत सीटों में से भाजपा को केवल 4, कांग्रेस को 5, जबकि 17 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे। पोखरी ब्लॉक की रानो सीट सबसे चर्चित रही, जहां पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी की पत्नी रजनी भंडारी को करारी हार मिली। इन नतीजों से साफ है कि चमोली में मतदाता अब पारंपरिक दलों से हटकर नए विकल्प चुन रहे हैं।

उत्तरकाशी में भी भाजपा को झटका

उत्तरकाशी जिले की 28 जिला पंचायत सीटों के लिए हुए चुनाव में भाजपा को बड़ा नुकसान हुआ। पार्टी समर्थित केवल 7 प्रत्याशी ही जीत सके, जबकि कांग्रेस पृष्ठभूमि के उम्मीदवारों और निर्दलीयों ने 21 सीटों पर कब्जा जमाया।

TAGGED:BJPCongressindependentsPanchayat electionsTop_Newsuttarakhand
Previous Article SSC Protest 55 हजार उम्मीदवारों ने दर्ज कराई शिकायत, अब सवाल SSC-CGL परीक्षा को लेकर
Next Article ‘12th फेल’ में दमदार एक्टिंग के लिए विक्रांत मैसी को मिला बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड
Lens poster

Popular Posts

लद्दाख के हक के लिए फिर अनशन पर सोनम वांगचुक, देश भर से पहुंच रहे सामाजिक कार्यकर्ता

लेह। लद्दाख को छठीं अनुसूची में शामिल करने की मांग फिर से जोर पकड़ रही…

By अरुण पांडेय

स्टालिन का केंद्र से दो टूक, उत्तर भारत में क्यों नहीं बनाए गए दक्षिणी भाषाओं के संस्थान

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन ने केंद्र सरकार पर हिंदी थोपने…

By The Lens Desk

पहलगाम आतंकी हमले के पीछे TRF, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की रिपोर्ट से पाकिस्‍तान को झटका

लेंस डेस्‍क। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अपनी एक निगरानी रिपोर्ट में पहली बार द…

By अरुण पांडेय

You Might Also Like

English

Muslim quota is progressive and just

By The Lens Desk
देश

परमाणु उपकरणों की सप्लाई में जुर्माने को शिथिल करने की सुगबुगाहट

By The Lens Desk
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में तीन नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों को ₹1077 करोड़ की मंजूरी

By पूनम ऋतु सेन
Monsoon session ends
देश

मानसूत्र सत्र खत्‍म: एक महीने में सिर्फ 37 घंटे काम, लोकसभा में 12 और राज्यसभा में 14 विधेयक पारित

By अरुण पांडेय

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?