[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
पंजाब में अखबारों पर रोक, पुलिस ने कहा सुरक्षा कारणों से रातभर करनी पड़ी चेकिंग, ड्राइवरों के फोन जब्त
मोकामा हत्याकांड: JDU के नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह गिरफ्तार
ट्रेन में हमला, इंग्लैंड में 10 लोग घायल, दो संदिग्ध गिरफ्तार
माल्या, मोदी, चौकसी से आगे – अनिल अंबानी 
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने कहा, जॉइन करने के बाद ट्रांसफर ऑर्डर को नहीं दे सकते चुनौती
महिला सफाई कर्मचारी को पीरियड की वजह से देरी होने पर ये कैसा मनमाना आदेश !
I Love Muhammad लिखने वाले आरोपी निकले हिन्दू, स्पेलिंग मिस्टेक से हुआ खुलासा
बिलासपुर हाईकोर्ट ने गांवों में पादरियों के प्रवेश पर प्रतिबंध को लेकर लगाए गए होर्डिंग्स को संवैधानिक बताया
जानिए कौन है अमेरिकी कंपनी को 500 मिलियन डॉलर का चूना लगाने वाला बंकिम ब्रह्मभट्ट
राहुल गांधी को लेकर तारापुर की रैली में अब ये क्‍या बोल गए गृहमंत्री अमित शाह!
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

सजा सुनते ही रोने लगा प्रज्वल रेवन्ना, यौन शोषण-बलात्कार मामले में दोषी करार

अरुण पांडेय
अरुण पांडेय
Published: August 1, 2025 2:41 PM
Last updated: August 2, 2025 12:30 AM
Share
Prajwal Revanna
SHARE
The Lens को अपना न्यूज सोर्स बनाएं

द लेंस डेस्‍क। कर्नाटक के हासन लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद और JD(S) नेता प्रज्वल रेवन्ना को अदालत से करारा झटका मिला है। यौन शोषण और बलात्कार के मामले में उसे दोषी ठहराया गया है। फैसला सुनते ही वह कोर्ट में रोने लगा। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि प्रज्वल दोषी है, लेकिन सजा का ऐलान 2 अगस्त को होगा।

देवेगौड़ा परिवार के इस पूर्व सांसद पर कई महिलाओं के साथ यौन शोषण और बलात्कार के गंभीर आरोप थे। वह पिछले 14 महीनों से जेल में है। मामला तब सुर्खियों में आया जब उनका कई आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

इसके बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। कोर्ट ने 26 गवाहों के बयान, मेडिकल रिपोर्ट्स और अन्य सबूतों के आधार पर फैसला सुनाया। जज संतोष गजानन भट ने कहा कि प्रज्वल बलात्कार के मामले में दोषी है।

इस मामले की सबसे खास बात यह रही कि केवल 14 महीनों में सुनवाई पूरी हो गई और कोर्ट ने फैसला सुना दिया। आमतौर पर ऐसे मामलों में सालों लग जाते हैं, लेकिन इस केस में कार्रवाई बहुत तेजी से हुई।

लोकसभा चुनाव में उछला था मामला

2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान, 26 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान से पहले प्रज्वल के आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुए थे। इसके बाद कर्नाटक राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष नागलक्ष्मी चौधरी ने जांच की मांग की और कांग्रेस सरकार को पत्र लिखा। सरकार ने तुरंत जांच के आदेश दिए थे।

प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ बलात्कार के मामले में एक साड़ी को अहम सबूत के तौर पर अदालत में प्रस्तुत किया गया। आरोप है कि पूर्व सांसद ने अपनी घरेलू सहायिका के साथ दो बार जबरदस्ती की। पीड़िता ने इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया और उस साड़ी को भी सुरक्षित रखा, जो उसने उस दौरान पहनी थी।

जांच में साड़ी पर वीर्य के निशान मिले, जिससे मामला और पुख्ता हो गया। कोर्ट में इस साड़ी को निर्णायक साक्ष्य के रूप में रखा गया। प्रज्वल रेवन्ना पर भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए। अदालत कल सजा की अवधि पर फैसला सुनाएगी।

जांच में मिले 123 साक्ष्य

यह मामला मैसूरु के केआर नगर की एक घरेलू सहायिका की शिकायत पर सीआईडी साइबर क्राइम थाने में दर्ज हुआ था। आरोप है कि पूर्व सांसद ने पीड़िता के साथ बलात्कार किया और उसका वीडियो भी बनाया। सीआईडी की विशेष जांच टीम ने इसकी जांच की और लगभग 2,000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। जांच के दौरान 123 साक्ष्य इकट्ठा किए गए।

जांच का जिम्मा सीआईडी इंस्पेक्टर शोभा और उनकी टीम ने संभाला। सुनवाई 31 दिसंबर 2024 को शुरू हुई, जिसमें 23 गवाहों के बयान दर्ज किए गए। कोर्ट ने वीडियो क्लिप की फॉरेंसिक जांच और घटनास्थल की रिपोर्ट भी देखी। मुकदमे की सुनवाई सात महीने में पूरी हुई।

दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद विशेष न्यायाधीश संतोष गजानन भट्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था। प्रज्वल के वकीलों ने कई बार जमानत की मांग की, लेकिन हर बार कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी। कोर्ट का कहना था कि उसका प्रभावशाली परिवार केस को प्रभावित कर सकता है। हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने भी उनकी जमानत अर्जी ठुकरा दी थी।

TAGGED:Deve Gowda FamilyJD(S)Latest_NewsPrajwal Revanna
Previous Article vice president election उपराष्ट्रपति के लिए चुनाव 9 सितंबर को, जानिए पूरा कार्यक्रम
Next Article union carbide case भोपाल गैस त्रासदी : जहरीले कचरे से जुड़े सवालों का जवाब नहीं दे पाए सरकारी वैज्ञानिक
Lens poster

Popular Posts

BJP शासित प्रदेशों से थोक में IAS बने बिहार में सामान्य पर्यवेक्षक

नई दिल्ली। केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा बिहार चुनाव में नौकरशाहों की नियुक्ति में भाजपा शासित…

By आवेश तिवारी

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, अजमल कसाब संगठन ने किया मेल

रायपुर। सोमवार को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। मद्रास टाइगर्स…

By Lens News

प्रोपेगैंडा के खिलाफ भारत का सख्‍त कदम, अब चीनी और तुर्किए मीडिया अकाउंट्स भी बैन

नई दिल्ली। भारत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ…

By Lens News Network

You Might Also Like

देश

कनाडा में गिरफ्तार हुआ एनसीपी विधायक बाबा सिद्दीकी की हत्या का मास्टमाइंड, प्रत्यर्पण की तैयारी

By Lens News Network
trump tariff
दुनिया

अमेरिका ने जारी किया 50% टैरिफ का नोटिस, PM MODI ने दिया स्वदेशी का संदेश

By अरुण पांडेय
दुनिया

ट्रंप के प्रोटोकॉल से लगे जाम में फंसे फ्रांसीसी राष्ट्रपति, भीड़ के बीच सड़क पर पैदल चले मैक्रों

By The Lens Desk
Union Cabinet decisions
देश

केंद्रीय कैबिनेट के फैसले : किसानों को 2000 करोड़ की वित्तीय सहायता, रेलवे की 6 घोषणाएं

By आवेश तिवारी

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?