[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
भारत विविधताओं का उत्सव है – प्रो. आर. के. मंडल
बिहार में मॉब लिंचिंग: मुस्लिम फेरी वाले की मौत, गर्म रॉड से जलाया, तोड़ी उंगलियां  
चढ़ रही चांदी दो लाख के पार, कितनी टिकाऊ है ये तेजी?
केरल चुनाव में थरूर और लेफ्ट के गढ़ में बीजेपी की जीत, UDF को बढ़त, NDA का प्रदर्शन बेहतर, LDF पीछे
पाकिस्तान में संस्कृत की पढ़ाई: LUMS यूनिवर्सिटी से निकला पहला बैच, महाभारत और भगवद्गीता भी पढ़ाए जाने की योजना
वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष चतुर्वेदी बने केंद्रीय सूचना आयुक्त, 15 दिसंबर से संभालेंगे पदभार
Lionel Messi के इवेंट में बवाल, ममता ने बदइंतजामी के लिए मांगी माफी
CCI ने इंडिगो मोनोपॉली की जांच शुरू की, क्या इंडिगो ने गलत फायदा उठाया?
लियोनल मेसी का भारत दौरा शुरू, कोलकाता में जोरदार स्वागत, 70 फीट ऊंची अपनी प्रतिमा का अनावरण
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

कौन है शमा परवीन जो चला रही थी अल-कायदा का नेटवर्क, सोशल मीडिया पर करती थी ब्रेनवॉश? 

अरुण पांडेय
अरुण पांडेय
Published: July 30, 2025 2:06 PM
Last updated: July 30, 2025 4:03 PM
Share
Gujarat ATS action
SHARE

अहमदाबाद। गुजरात ATS ने अल-कायदा के भारतीय नेटवर्क से जुड़ी एक महिला आतंकी को हिरासत में लिया है। बेंगलुरु से पकड़ी गई 30 वर्षीय शमा परवीन को इस मॉड्यूल का प्रमुख सरगना माना जा रहा है। शमा झारखंड की रहने वाली है।

 ATS ने 23 जुलाई को अल-कायदा से संबंधित चार अन्य आतंकियों को देश के अलग-अलग हिस्सों से गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान शमा परवीन का नाम उजागर हुआ, जिसके बाद सात दिन की जांच के बाद ATS ने कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से उसे धर दबोचा। गुजरात के गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने बताया कि यह महिला पूरी तरह कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित है और पाकिस्तान के साथ सीधे संपर्क में थी। उनके मुताबिक, शमा प्रशिक्षित आतंकी है।

ATS की जांच में पता चला कि शमा परवीन सोशल मीडिया के जरिए भ्रामक प्रचार में लगी थी और अल-कायदा के भारतीय उप-महाद्वीप इकाई से जुड़ी थी। वह ऑनलाइन आतंकी मॉड्यूल को संचालित कर रही थी। उसके उपकरणों से पाकिस्तान के साथ संबंधों के पुख्ता सबूत मिले हैं। ATS को उम्मीद है कि आगे की जांच में और भी महत्वपूर्ण खुलासे होंगे। अब तक पकड़े गए पांच आतंकियों में शमा को ही मुख्य साजिशकर्ता माना जा रहा है।

इस मॉड्यूल का सुराग सबसे पहले ATS अधिकारी हर्ष उपाध्याय को मिला था। इसके बाद SP सिद्धार्थ के नेतृत्व में चार टीमें दिल्ली, नोएडा, मोडासा और अहमदाबाद भेजी गईं। इन स्थानों से 21 और 22 जुलाई को चार आतंकियों को पकड़ा गया। ATS का कहना है कि इस कार्रवाई से एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया गया। पकड़े गए आतंकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे इंस्टाग्राम का इस्तेमाल कर ‘गजवा-ए-हिंद’ की विचारधारा को बढ़ावा देकर भारत में हिंसा भड़काने की योजना बना रहे थे।

चार से पांच ऑनलाइन आतंकी मॉड्यूल का संचालन

झारखंड की निवासी शमा को गुजरात एटीएस ने मंगलवार को बेंगलुरु, कर्नाटक से हिरासत में लिया। वह पाकिस्तान से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से सीधे संपर्क में थी और चार से पांच ऑनलाइन आतंकी मॉड्यूल संचालित कर रही थी। शमा को भारत में अल कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) का प्रमुख संचालक माना जा रहा है।

गुजरात एटीएस के डीआईजी सुनील जोशी ने मीडिया को बताया कि शमा की गिरफ्तारी के बारे में बताया कि 22 जुलाई को पकड़े गए एक आतंकी के इंस्टा अकाउंट से यह जुड़ी थी। इस अकाउंट से तीन अन्य अकाउंट भी संबंधित थे, जिनके कई फॉलोअर्स थे। शमा बेंगलुरु से इस अकाउंट को संचालित कर रही थी, जिसके जरिए युवाओं को ब्रेनवॉश करके कट्टरपंथी बनाया जा रहा था। इसका उद्देश्य भारत में धार्मिक आधार पर हिंसा भड़काना था।

डीआईजी जोशी ने बताया कि कर्नाटक पुलिस की सहायता से शमा को गिरफ्तार किया गया और उसे ट्रांजिट रिमांड पर गुजरात लाया गया है। उन्होंने कहा कि शमा का कई पाकिस्तानी लोगों से संपर्क था, साथ ही अन्य देशों के कुछ लोगों से भी उसकी बातचीत थी, जिसकी जांच जारी है।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, शमा अत्यधिक कट्टरपंथी है और उसे गंभीर रूप से ब्रेनवॉश किया गया है। वह वर्तमान में बेंगलुरु में रह रही थी। उसका सोशल मीडिया अकाउंट लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में था, जिससे कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिलने की संभावना है।

TAGGED:Al-QaedaGujarat ATSShama ParveenTop_News
Previous Article crpf jawan died सीआरपीएफ जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर ही मौत
Next Article SIR in Bihar बिहार ‘शून्य किसान आत्महत्या’ मॉडल कितना सच?
Lens poster

Popular Posts

बाउंसर ने सरकारी अस्पताल में पत्रकारों पर तानी पिस्टल, पुलिस ने निकाला जुलूस

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पत्रकारों की सुरक्षा हासिए पर है। रायपुर स्थित राज्य के सबसे बड़े…

By नितिन मिश्रा

मतदाता सूची के बहाने एनआरसी चुपके से लागू करने की साजिश, टीएमसी का बड़ा आरोप

द लेंस डेस्‍क। बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची को लेकर खड़ा…

By Lens News Network

HPZ Token Crypto Investment Scam:  दो चीनी नागरिकों सहित 30 के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एचपीजेड टोकन नामक क्रिप्टो निवेश घोटाले में 30…

By Lens News Network

You Might Also Like

Chevening Scholarships
नौकरी

भारतीय छात्रों को ब्रिटेन में पढ़ाई का मौका, जानें क्‍या है प्रोसेस?

By The Lens Desk
सरोकार

नोटबंदी के बाद प्रधानमंत्री ने 50 दिन मांगे थे लेकिन बीत गए 3285 दिन!

By अनिल जैन
donald trump india visit
दुनिया

डोनाल्ड ट्रंप आएंगे भारत, लेकिन कब?

By अरुण पांडेय
Bijli
छत्तीसगढ़

जंगल सफारी की बीमार बाघिन ‘बिजली’ का जामनगर के वंतारा में होगा इलाज

By Lens News

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram

kofbola resmi

kofbola resmi

kofbola

link daftar bola

sabung ayam online

kyndrasteinmann.com

judi bola parlay

agen parlay

kofbola

situs toto

sbet11

toto sbet11

www.miniature-painting.net

link kofbola

daftar link kofbola

link kof bola

okohub.com

sbet11

kofbola parlay

situs bola parlay

https://p2k.itbu.ac.id/

https://www.dsultra.com/

https://stimyapim.ac.id/

  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?