[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
287 ड्रोन मार गिराने का रूस का दावा, यूक्रेन कहा- हमने रक्षात्मक कार्रवाई की
छत्तीसगढ़ सरकार को हाई कोर्ट के नोटिस के बाद NEET PG मेडिकल काउंसलिंग स्थगित
विवेकानंद विद्यापीठ में मां सारदा देवी जयंती समारोह कल से
मुखर्जी संग जिन्ना की तस्‍वीर पोस्‍ट कर आजाद का BJP-RSS पर हमला
धान खरीदी में अव्यवस्था के खिलाफ बस्तर के आदिवासी किसान सड़क पर
विश्व असमानता रिपोर्ट 2026: भारत की राष्ट्रीय आय का 58% हिस्सा सबसे अमीर 10% लोगों के पास
लोकसभा में जोरदार हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट, राहुल गांधी ने अमित शाह को दे दी चुनौती
जबलपुर पुलिस ने ‘मुस्कान’ अभियान के तहत 73 लापता बच्चों को बचाया, 53 नाबालिग लड़कियां शामिल
महाराष्ट्र के गढ़चिरोली में ₹82 लाख के इनाम वाले 11 नक्सलियों ने किया सरेंडर
HPZ Token Crypto Investment Scam:  दो चीनी नागरिकों सहित 30 के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

राष्ट्र निर्माण में भारत विकास परिषद की भूमिका अहम : अमित शाह

अरुण पांडेय
अरुण पांडेय
Published: July 17, 2025 3:59 PM
Last updated: July 17, 2025 8:35 PM
Share
BVP
SHARE

नई दिल्‍ली। “पिछले 11 वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार के कार्यकाल में 55 करोड़ से अधिक बैंक खाते खोले गए, 15 करोड़ परिवारों को स्वच्छ पेयजल, 12 करोड़ घरों में शौचालय, 10 करोड़ परिवारों को गैस सिलेंडर और 4 करोड़ से ज्यादा गरीबों के लिए घरों का निर्माण किया गया।“ यह बात कही है केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने। जो हाल ही में दिल्ली में भारत विकास परिषद (बीवीपी) के 63वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर कर रहे थे।

शाह ने बीवीपी को भारतीय संस्कृति और मूल्यों का प्रतीक बताते हुए कहा कि इसने सेवा, संगठन और नैतिकता को राष्ट्रीय विकास से जोड़कर समाज की रचनात्मक शक्ति को दिशा दी है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों से प्रेरित होकर बीवीपी के समर्पण, संगठन और संस्कारों पर आधारित कार्यों की सराहना की। शाह ने कहा, “63 वर्षों तक निरंतर सेवा करने वाली संस्था केवल जीवित नहीं रहती, बल्कि अपने स्वयंसेवकों के उत्साह और निष्ठा के बल पर फलती-फूलती है। बीवीपी के लिए यह 63 वर्ष युवा जोश और ऊर्जा का प्रतीक है।”

राष्ट्रीय प्रगति पर बोलते हुए शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य के लिए पांच आधारभूत उद्देश्य रखे हैं आर्थिक उन्नति, सांस्कृतिक और मानसिक गुलामी से मुक्ति, भारतीय विरासत पर गर्व, एकता और नागरिक कर्तव्यों का बोध। उन्होंने कहा कि बीवीपी इन लक्ष्यों को चुपके से लेकिन प्रभावी ढंग से साकार कर रहा है।

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विकास और विरासत को एक साथ जोड़ा है। उन्होंने राम मंदिर निर्माण के साथ-साथ 5G तकनीक और डिजिटल भुगतान को देश के हर कोने तक पहुंचाने का उदाहरण दिया। इसके अलावा, नई शिक्षा नीति में मातृभाषा पर जोर, आईआईटी, आईआईएम और एम्स जैसे संस्थानों का विस्तार, और एआई, साइबर सुरक्षा, ड्रोन व हरित हाइड्रोजन जैसे क्षेत्रों में भारत की प्रगति को रेखांकित किया। उन्होंने संसद में सेंगोल की स्थापना और योग के वैश्विक प्रचार को राष्ट्रीय गौरव से जोड़ा।

इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश और बीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद थीं।

TAGGED:Amit ShahBharat Vikas ParishadBVPTop_News
Previous Article Chinnaswamy Stadium stampede चिन्नास्वामी स्टेडियम भगदड़ के लिए सरकार ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा, RCB पर मढ़ा दोष
Next Article Odisha Bandh ओडिशा बंद : महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का हल्‍ला बोल, प्रभारी अजय कुमार लल्लू हिरासत में
Lens poster

Popular Posts

जसवंत क्लॉडियस करेंगे केन्या में कमेंट्री

रायपुर| आगामी 22 से 29 जून तक केन्या के नैरोबी शहर में पहली जूनियर रॉलबॉल…

By पूनम ऋतु सेन

सलवा जुडूम पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को भाजपा क्यों बता रही है गलत?

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा ने सलवा जुडुम (Salwa Judum) जुड़े सुप्रीम कोर्ट के फैसले को गलत…

By दानिश अनवर

विनोद जी को ज्ञानपीठ

हमारे समय के महत्वपूर्ण कवि-कथाकार विनोद कुमार शुक्ल को भारतीय साहित्य के सर्वोच्च सम्मान ज्ञानपीठ…

By अरुण पांडेय

You Might Also Like

MLA Pooja Pal
अन्‍य राज्‍य

सीएम योगी की तारीफ करने वाली विधायक पूजा पाल सपा से निष्कासित

By अरुण पांडेय
अन्‍य राज्‍य

दिल्ली में 11,000 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन, दिल्लीवासियों को जाम की समस्या से मिलेगी राहत

By पूनम ऋतु सेन
8th Pay Commission
देश

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच 8वें वेतन आयोग को केंद्र से मंजूरी

By आवेश तिवारी
SANJEEV BHATT
अन्‍य राज्‍य

सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व IPS संजीव भट्ट की जमानत याचिका को ठुकराया, उम्रकैद पर लगाई मुहर

By Lens News

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?