[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
भारत विविधताओं का उत्सव है – प्रो. आर. के. मंडल
बिहार में मॉब लिंचिंग: मुस्लिम फेरी वाले की मौत, गर्म रॉड से जलाया, तोड़ी उंगलियां  
चढ़ रही चांदी दो लाख के पार, कितनी टिकाऊ है ये तेजी?
केरल चुनाव में थरूर और लेफ्ट के गढ़ में बीजेपी की जीत, UDF को बढ़त, NDA का प्रदर्शन बेहतर, LDF पीछे
पाकिस्तान में संस्कृत की पढ़ाई: LUMS यूनिवर्सिटी से निकला पहला बैच, महाभारत और भगवद्गीता भी पढ़ाए जाने की योजना
वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष चतुर्वेदी बने केंद्रीय सूचना आयुक्त, 15 दिसंबर से संभालेंगे पदभार
Lionel Messi के इवेंट में बवाल, ममता ने बदइंतजामी के लिए मांगी माफी
CCI ने इंडिगो मोनोपॉली की जांच शुरू की, क्या इंडिगो ने गलत फायदा उठाया?
लियोनल मेसी का भारत दौरा शुरू, कोलकाता में जोरदार स्वागत, 70 फीट ऊंची अपनी प्रतिमा का अनावरण
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
बिहार

बिहार मेें एक ही दिन में ताबड़तोड़ पांच हत्याएं

आवेश तिवारी
आवेश तिवारी
Published: July 17, 2025 6:04 PM
Last updated: July 17, 2025 6:04 PM
Share
Bihar crime
SHARE

पटना। बिहार में आज गुरुवार का दिन आपराधिक घटनाओं के नाम रहा। अलग-अलग इलाकों में एक ही दिन में पांच हत्‍याओं ने राज्‍य की कानून व्‍यवस्‍था पर फिर से सवाल उठा दिया। राजधानी पटना में आज सुबह एक सनसनीखेज घटना ने पूरे राज्य में हड़कंप मचा दिया।

पटना के व्यस्त राजा बाजार इलाके में स्थित पारस अस्पताल में एक कैदी, चंदन मिश्रा, की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सुबह करीब 7:30 बजे हुई, जब चार अज्ञात हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर अस्पताल की दूसरी मंजिल के कमरा नंबर 209 में घुस गए और चंदन मिश्रा पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। मिश्रा, जो बक्सर जिले के निवासी थे और हत्या के एक मामले में बेउर जेल में बंद थे, उस समय पैरोल पर बाहर थे और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थे। इस हमले में उनकी छाती और पेट में गोलियां लगीं, जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, चंदन मिश्रा एक कुख्यात अपराधी थे, जिनके खिलाफ हत्या सहित दस आपराधिक मामले दर्ज थे। इस घटना ने बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। घटना के बाद पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों को पकड़ लिया जाएगा।

जद (यू) नेता के पिता की हत्या

इसी दिन, बिहार के रोहतास जिले में एक अन्य हत्या ने लोगों को झकझोर दिया। जद(यू) के ब्लॉक अध्यक्ष राकेश कुमार उर्फ भोला के पिता, परसनाथ सिंह, की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने इसे जमीन विवाद से जोड़ा है। इस घटना ने भी स्थानीय स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक तनाव को बढ़ा दिया है।

दानापुर में युवक की हत्या

तीसरी हत्या पटना से सटे दानापुर शाहपुर थाना क्षेत्र के हथियाकांध में हुई, जहां अपराधियों ने घर के पास ही धारदार हथियार से एक युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी राकेश सिंह के पुत्र शिवम उर्फ बंटी (20) के रूप में की गई है।

सीतामढ़ी में मिले दो शव

सीतामढ़ी जिले में दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। पहली घटना बैरगनिया-सीतामढ़ी रेल खंड पर सामने आई। यहां गुरुवार सुबह ट्रैक के पास एक शव मिलने से लोगों के बीच हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शव की पहचान बैरगनिया के वार्ड-24 डूमरवाना के रहने वाले के रूप में की गई है। मृतक रेलवे का कर्मचारी था और ढेंग रेलवे स्टेशन पर पदस्थापित था।

सीतामढ़ी के पुपरी थाना क्षेत्र में एक ऑटो में एक युवक का शव बरामद किया गया। शव की पहचान पुपरी थाना के चैनपुरा के संजय राय के रूप में की गई है। ऑटो चालक ने बताया कि मलंग स्थान के पास ऑटो लगाकर वह खाना खाने चला गया था। वहां से वापस आने पर युवक पीछे की सीट पर सोया था और उसकी गर्दन नीचे लटक रही थी। उसने ही पुलिस को इस घटना की सूचना दी थी।

तेजस्वी ने कहा, क्या बिहार में कहीं कोई सुरक्षित है

इन हत्याओं ने बिहार में बढ़ते अपराध के ग्राफ को और उजागर किया है। हाल के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से जून 2025 तक राज्य में 1,376 हत्याएं दर्ज की गईं, जो प्रति माह औसतन 229 हत्याओं का आंकड़ा दर्शाता है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के अनुसार, बिहार लगातार हिंसक अपराधों के मामले में देश के शीर्ष पांच राज्यों में शामिल रहा है।

विपक्षी नेता तेजस्वी यादव ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “अस्पताल के आईसीयू में घुसकर मरीज को गोली मार दी गई। क्या बिहार में कोई भी कहीं सुरक्षित है? क्या 2005 से पहले ऐसा होता था?” उन्होंने नीतीश कुमार सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर निशाना साधा।

पुलिस ने मढ़ा किसानों पर आरोप

पुलिस ने इन घटनाओं के लिए किसानों के खाली रहने को जिम्मेदार ठहराया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) कुंदन कृष्णन ने कहा कि अप्रैल से जून तक, जब किसान खेती के काम से मुक्त होते हैं, जमीन और संपत्ति विवाद बढ़ने से हत्याओं में वृद्धि होती है।

ये घटनाएं बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल उठा रही हैं। जनता में भय और असुरक्षा का माहौल है, और सरकार से कड़े कदम उठाने की मांग तेज हो रही है।

TAGGED:Bihar crimePatnaSasaramSitamarhiTop_News
Previous Article rajesh khanna death anniversary और अब “आनंद” नहीं आएगा
Next Article शिकोहपुर भूमि सौदे के मामले में राबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
Lens poster

Popular Posts

आवारा कुत्‍तों पर सुप्रीम कोर्ट सख्‍त – ‘तत्‍काल ले जाएं शेल्‍टर होम’

नई दिल्‍ली। दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्‍त हो गया है। सोमवार…

By अरुण पांडेय

RSS ने विजयादशमी कार्यक्रम के लिए सीजेआई की मां को बनाया मुख्य अतिथि

नई दिल्ली। भारत के मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई की माँ और दिवंगत पूर्व राज्यपाल आर.एस.…

By आवेश तिवारी

ईरान ने कहा – अमेरिकी बमबारी से परमाणु केंद्रों से रिसाव नहीं, गंभीर परिणाम के लिए तैयार रहे वाशिंगटन

ईरान ने अमेरिकी हमलों के बाद अपने परमाणु केंद्रों पर बयान दिया। रविवार को ईरान…

By The Lens Desk

You Might Also Like

Urban Naxal
छत्तीसगढ़

अर्बन नक्सल पर PM के बयान के बाद पूर्व CM का जवाब, पढ़िए क्यों कहा – नक्सलवाद की सबसे ज्यादा कीमत कांग्रेस ने चुकाई?

By दानिश अनवर
देश

मणिपुर में उग्र प्रदर्शन जारी, इंटरनेट बंद होने से कई अखबारों का प्रकाशन बाधित

By The Lens Desk
Dr sanjay shrama
धर्म

दुनिया की सबसे पुरानी विष्णु प्रतिमा छत्तीसगढ़ में पर आम लोग जानते नहीं

By पूनम ऋतु सेन
AHPI
छत्तीसगढ़

डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए : डॉ. राकेश गुप्ता

By पूनम ऋतु सेन

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram

kofbola resmi

kofbola resmi

kofbola

link daftar bola

sabung ayam online

kyndrasteinmann.com

judi bola parlay

agen parlay

kofbola

situs toto

sbet11

toto sbet11

www.miniature-painting.net

link kofbola

daftar link kofbola

link kof bola

okohub.com

sbet11

kofbola parlay

situs bola parlay

https://p2k.itbu.ac.id/

https://www.dsultra.com/

https://stimyapim.ac.id/

  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?