[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कौन सा राज्‍य जला रहा है सबसे अधिक पराली? सरकारी रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा
श्रम कानून के खिलाफ ट्रेड यूनियनों का कल देशभर में प्रदर्शन
भूपेश बघेल ने चुनाव आयोग को बताया ‘केचुआ’, कहा – पहली बार देखा केचुआ की वजह से किसी की मौत हुई
SIR के खिलाफ ममता की हुंकार- ‘मेरे साथ खेलने की कोशिश मत करना, तुम हार जाओगे’
सर्वधर्म स्थल में प्रवेश करने से इंकार करने वाले सैन्य अधिकारी की बर्खास्तगी बरकरार
आरक्षण पर आईएएस संतोष वर्मा ने ऐसा क्‍या कह दिया कि ब्राह्मण समाज को नागवार गुजरा?
अयोध्‍या: पीएम मोदी ने राम मंदिर पर फहराई धर्म ध्‍वजा, बताया- भारतीय सभ्यता के पुनर्जन्म का प्रतीक
सुप्रीम कोर्ट ने अमित बघेल की अग्रिम जमानत याचिका और देशभर की FIR क्लबिंग की याचिका की खारिज
जस्टिस नागरत्ना की असहमति में दम होता तो अन्य जज भी उसे स्वीकारते, बोले पूर्व सीजेआई
प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन में हिड़मा के नारों पर साइंटिस्ट्स फॉर सोसाइटी की सफाई
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
आंदोलन की खबर

ट्रेड यूनियनों ने की एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, 17 सूत्रीय मांगो को लेकर किया प्रदर्शन, दफ्तरों का काम रहा ठप

Lens News
Lens News
ByLens News
Follow:
Published: July 9, 2025 6:40 PM
Last updated: July 9, 2025 9:06 PM
Share
Nationwide strike
SHARE

रायपुर। बुधवार को ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का आयोजन किया। इस हड़ताल को कर्मचारियों और मजदूरों का समर्थन मिला। फलस्वरूप फैक्ट्रियों और दफ्तरों का काम पूरी तरह से ठप रहा। वामपंथी संगठनों ने इस हड़ताल का समर्थन किया। छत्तीसगढ़ में भी इस हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला है। रायपुर के LIC दफ्तर के बाहर जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें मजदूरों और LIC कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। Nationwide strike

इस दौरान ट्रेड यूनियन मंच के संयोजक धर्मराज महापात्र ने कहा कि इंटक, सीटू , एटक, ऐक्टू, एच एम एस सहित देश की 10 प्रमुख केंद्रीय ट्रेड यूनियनों आव्हान पर आज 9 जुलाई को आहूत आम हड़ताल संपूर्ण छत्तीसगढ़ में भी पूरी तरह से सफल हुई । हड़ताल का राजधानी रायपुर सहित प्रदेश भर में व्यापक असर रहा l मुख बैंकों एवं एल आई सी, केंद्रीय कार्यालय इनकम टैक्स, डाक विभाग, बी एस एन एल के कार्यालयों के ताले नहीं खुले l औद्योगिक क्षेत्र कोयला खदान, राजहरा, नंदिनी सहित माइंस में उत्पादन ठप्प रहा, एन एम डी सी सहित रायगढ़, सरगुजा, कोरबा कोयला खदान ठप्प रहे, बालको में शतप्रतिशत हड़ताल रही, भिलाई में इस्पात मजदूरों ने सारे गेट जाम कर हड़ताल कर जबरदस्त प्रदर्शन किया गया।

उन्होंने कहा कि असंगठित मजदूरों के अलावा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, मध्याह्न भोजन कर्मी, रसोईए, परिवहन मजदूर ने भी हड़ताल में जबरदस्त भागीदारी कर प्रदेश भर में रैलियां और प्रदर्शन आयोजित किए गए। अनेक निजी उद्योगों के समक्ष मजदूरों व कर्मचारियों ने प्रदर्शन, धरना व सभाओं का आयोजन कर केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की और मजदूर विरोधी श्रम संहिता को गुलामी का दस्तावेज करार देकर उसे रद्द करने की मांग हैl रायपुर में एल आई सी के पंडरी स्थित मंडल कार्यालय पर संयुक्त हड़ताली सभा का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न उद्योगों व श्रम संगठनों से जुड़े सैकड़ों लोगों ने शिरकत कीl प्रदेश के अनेक स्थानों पर संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर किसानों ने भी हड़ताल के समर्थन में प्रदर्शन और चक्का जाम किया ।

वामपंथी संगठनों ने सौंपा ज्ञापन

देशव्यापी हड़ताल के आव्हान पर रायपुर में अम्बेडकर चौक पर भाकपा(माले) रेड स्टार, भाकपा(माले) लिबरेशन, भाकपा, माकपा, SUCI तथा अन्य ट्रेड यूनियनों ने मिलकर प्रदर्शन किया। साथ ही मजदूर संगठनों के ज्ञापन को जिला प्रशासन को सौंपा गया। प्रदर्शन में वामपंथी संगठनों के बड़े नेताओं की मौजूदगी रही। प्रदर्शनकारियों द्वारा भाकपा (माले )रेड स्टार की राज्य सचिव कॉमरेड प्रमिला, ट्रेड यूनियन सेंटर ऑफ इंडिया (TUCI ) ओडिशा के राज्य सचिव कॉमरेड शंकर सहित 17 मजदूरों की गिरफ्तारी तथा देश में अन्य भाजपा शासित राज्यों में हड़ताल के दौरान ट्रेड यूनियन कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की निंदा की है। साथ ही सभी लोगों को रिहा करने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि संघी मनुवादी फासीवादी हुकूमत मेहनतकशों के संघर्ष को दमन और आतंक से दबा नहीं पाएंगे।

CGSPEU ने हड़ताल को सफल बताया

CGSPEU ने रायपुर में सुबह 7 बजे से 80 से अधिक लोगों के साथ नाका पर निगरानी कैंप के साथ हड़ताल की सफल शुरुआत की। इसके बाद सुबह 11 बजे पुलिस लाइन स्थित इकाई कार्यालय में एकत्रित होकर हड़ताली साथियों ने हड़ताल को और मजबूती प्रदान की। हड़ताल के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने उपस्थित हड़ताली साथियों को संबोधित किया। इकाई सचिव सतेंद्र मिश्रा ने बताया कि रायपुर, धमतरी, और जगदलपुर के सभी दवा प्रतिनिधियों ने पूर्ण रूप से कार्य बंद कर हड़ताल को सफल बनाया। अखिल भारतीय संगठन FMRAI के निर्देशानुसार, आगे की रणनीति तैयार कर आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी, ताकि मांगों को लागू करवाया जा सके।

ये रहीं हड़ताल की मुख्य मांगें

  • श्रम कानूनों में किए गए बदलावों को वापस लेना।
  • सेल्स प्रमोशन एम्प्लॉइज एक्ट 1976 को प्रभावी ढंग से लागू करना।
  • आईटी एक्ट के तहत निगरानी के विरोध में।
  • दवाइयों पर 0% जीएसटी लागू करना।
  • न्यूनतम वेतन 26,000 रुपये निर्धारित करना।
  • राज्य सरकार द्वारा सेक्शन 2(एस) को लागू करना।
TAGGED:CGSPEUChhattisgarhCommunist partystrikeTrade Unions
Previous Article Surender Naxals 12 नक्सलियों ने किया सरेंडर, इनमें से 9 पर साढ़े 28 लाख का था ईनाम, बड़े हमलों में रहे हैं शामिल
Next Article EOW EOW ने कस्टम मिलिंग घोटाला मामले में अनवर ढेबर और अनिल टुटेजा को किया गिरफ्तार
Lens poster

Popular Posts

समझिए… जनसंख्या के आधार परिसीमन हुआ तो क्‍या होगा सियासी नफा-नुकसान

नई दिल्‍ली। तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री एमके स्टालिन ने परिसीमन के आधार पर लोकसभा सीटें कम…

By The Lens Desk

अग्रसेन महाराज पर विवादित टिप्पणी के बाद छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के अध्यक्ष के खिलाफ FIR

रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल की मुश्किलें बढ़…

By दानिश अनवर

हिन्दी की इस रात की सुबह कब होगी?

भाषा की गुलामी बाकी तमाम गुलामियों में सबसे बड़ी होती है। दुनिया में जो भी…

By अनिल जैन

You Might Also Like

Anti Naxal Operation
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ में नक्सलियों के सेफ जोन में सबसे बड़ा ऑपरेशन, 3 हजार जवानों ने पहाड़ी को घेरा, 3 मारे गए

By Lens News
DA increased in Chhattisgarh
छत्तीसगढ़

निशक्‍तजनों के रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती को हरी झंडी, पदोन्नति में 3% आरक्षण भी

By दानिश अनवर
छत्तीसगढ़

नक्सलियों पर कार्रवाई की कांग्रेसी नेताओं ने की तारीफ, जानिए क्‍या बोले गृहमंत्री विजय शर्मा

By अरुण पांडेय
छत्तीसगढ़

राज्य के इतिहास का सबसे बड़ा आय से अधिक संपत्ति का केस, सौम्या चौरसिया ने अपने और परिवार के नाम पर 45 सम्पत्तियां बनाई

By पूनम ऋतु सेन

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?