[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
भूपेश बघेल ने चुनाव आयोग को बताया ‘केचुआ’, कहा – पहली बार देखा केचुआ की वजह से किसी की मौत हुई
SIR के खिलाफ ममता की हुंकार- ‘मेरे साथ खेलने की कोशिश मत करना, तुम हार जाओगे’
सर्वधर्म स्थल में प्रवेश करने से इंकार करने वाले सैन्य अधिकारी की बर्खास्तगी बरकरार
आरक्षण पर आईएएस संतोष वर्मा ने ऐसा क्‍या कह दिया कि ब्राह्मण समाज को नागवार गुजरा?
अयोध्‍या: पीएम मोदी ने राम मंदिर पर फहराई धर्म ध्‍वजा, बताया- भारतीय सभ्यता के पुनर्जन्म का प्रतीक
सुप्रीम कोर्ट ने अमित बघेल की अग्रिम जमानत याचिका और देशभर की FIR क्लबिंग की याचिका की खारिज
जस्टिस नागरत्ना की असहमति में दम होता तो अन्य जज भी उसे स्वीकारते, बोले पूर्व सीजेआई
प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन में हिड़मा के नारों पर साइंटिस्ट्स फॉर सोसाइटी की सफाई
जशपुर में एक मिशनरी स्कूल की नाबालिग छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ का आरोप
इथियोपिया का 12 हजार साल पुराना ज्वालामुखी फटा, राख का बादल 4300 किमी दूर दिल्ली तक पहुंचा
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री की कॉलोनी में पांच घरों में चोरी, बस एक केस में ही हुई FIR

नितिन मिश्रा
नितिन मिश्रा
Byनितिन मिश्रा
Follow:
Published: July 8, 2025 4:45 PM
Last updated: July 8, 2025 9:34 PM
Share
Ultratech Cement Colony
SHARE

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार के अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र स्थित ग्रासिम विहार कॉलोनी में शनिवार-रविवार  को चोरों लाखों रूपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने एक घर में हुई चोरी के मामले में FIR दर्ज की है। वहीं 4 घरों में हुई चोरी की घटना की FIR दर्ज नहीं की गई है। जब कर्मचारी छुट्टी पर गए थे, उसी समय चोरों ने घरों मे धाबा बोला था। पूरा मामला सुहेला थाना इलाके का है। Ultratech Cement Colony

खबर में खास
30 हजार रूपए की चोरी की FIR दर्जपांच घरों के टूटे तालेएक चोरी की FIR दर्ज, 4 बाकीकॉलोनी की सुरक्षा व्यावस्था पर सवाल

एक साथ घरों में चोरी की घटना ने कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहें हैं। पांच घरों की चोरी की घटना की यह रकम एक करोड़ रूपए तक हो सकती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

30 हजार रूपए की चोरी की FIR दर्ज

ग्रासिम विहार कॉलोनी के रहवासी प्रसन्न गुप्ता ने सुहेला थाने में FIR दर्ज कराई है कि अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट रावन में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत हूं। दिनांक 5 जुलाई की रात 10 बजे अपने घर का ताला लगाकर गया था।  ड्यूटी कर सुबह करीबन 7 बजे घर आकर देखा तो घर के मेन गेट का ताला नहीं था। कुंदा लगा हुआ था, कुंदा खोलकर अंदर गया तो बेडरूम में लगा आलमारी का दरवाजा खुला हुआ था। सामान बिखरा हुआ था, आलमारी में रखा दो नग सोने की अंगूठी कीमती 30000 रू. नहीं था।

पांच घरों के टूटे ताले

किसी ने मेरे घर का ताला तोडकर घर के अंदर जाकर बेडरूम के आलमारी में रखी दो सोने के अंगूठी को चोरी कर ले गया है। जिसकी जानकारी मैने अपने मोबाईल से अल्ट्राटेक सीमेंट लिमि. रावन के मुख्य सुरक्षा अधिकारी आकाश चौरे को दिया दी थी। तब सुरक्षा अधिकारी आकाश चौरे में कालोनी में अन्य क्वार्टरों को चेक किया गया तो क्वार्टर नंबर 4065 जिसमें के. बी. राजकुमार पिता के.वी. के. राव, 4153 धर्मेन्द्र कुमार मानिकपुरी पिता फेरूदास मानिकपुरी, 4151 अतुल जौहरी पिता मुकेश जौहरी, 4043 मीनू जाजू पति सुनील जाजू, 4105 जो कि खाली मकान है के मकानों का ताला भी टूटा हुआ है। ये सभी लोग अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के कर्मचारी हैं जो कि अपने मकान पर ताला लगाकर बाहर गए हुए हैं।

एक चोरी की FIR दर्ज, 4 बाकी

प्रसन्न कुमार गुप्ता ने की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है लेकिन, बाकी चार घरों में हुई चोरी की FIR दर्ज नहीं की गई है। मिली जानकारी के अनुसार मकान मालिक थाने में शिकायत देने पहुंचे इसलिए FIR दर्ज नहीं की गई है। ग्रासीम विहार कॉलोनी के क्वार्टर नंबर 4065, 4153, 4151, 4043 और 4105 में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

कॉलोनी की सुरक्षा व्यावस्था पर सवाल

अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी की ग्रासिम विहार कॉलोनी में हुई चोरी की वारदात से कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। निवासियों के अनुसार कॉलोनी को कैंपस चारो ओर से पूरी तरह पैक है, अंदर आने के लिए गेट से एंट्री करनी पड़ती है। गेट पर ही अंदर आने वाले और बाहर जाने वाले लोगों की एंट्री की जाती है। सुरक्षा कर्मचारियों के पास कॉलोनी से बाहर गए लोगों की जानकारी थी, उनके घरों के बाहर भी गश्त की जानी चाहिए थी। यदि कोई अंदर आया होगा तो उसकी जानकारी भी होगी। इतनी बड़ी कॉलोनी में एक साथ 5 घरों में चोरी होना सुरक्षा व्यवास्था पर सवाल खड़े करता है।

इस मामले में द लेंस ने बलौदाबाजार जिले के पुलिस अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया। लेकिन किसी भी सरकारी नंबर पर फोन कनेक्ट नहीं हुआ। यदि हुआ भी तो फोन नहीं उठाया गया। पुलिस का पक्ष मिलने के बाद खबर अपडेट की जाएगी।

TAGGED:Balodabazar NewsChhattisgarhUltratech Cement Colony
Previous Article Bihar women Reservation बिहार में बाहरी राज्यों की महिलाओं का आरक्षण खत्म
Next Article Khemka Murder Case कितनी सुलझी खेमका मर्डर केस की गुत्‍थी, अब तक एक एनकाउंटर, पुरानी रंजिश का खुलासा  
Lens poster

Popular Posts

Online Gaming Bill संसद में पास, जानिए 3.8 अरब डॉलर के कारोबार पर क्‍या होगा असर?

नई दिल्‍ली। Online Gaming Bill : ऑनलाइन गेमिंग उद्योग की आड़ में चल रहे फर्जीवाड़े…

By अरुण पांडेय

पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा, 33,700 करोड़ के विकासकार्यों की देंगे सौगात, 3 लाख लोगों को कराएंगे गृह प्रवेश      

रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वो बिलासपुर…

By Amandeep Singh

छत्तीसगढ़ में अश्लील गाना और कंटेट बनाने वालों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, थाने में 32 कलाकारों के खिलाफ नामजद शिकायत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अश्लील कंटेट और गाना बनाने वालों के खिलाफ छत्तीससगढ़ी समाज का गुस्सा…

By Lens News

You Might Also Like

Basavaraju
छत्तीसगढ़

जानें मुठभेड़ में ढेर हुए बसवराजु को, जो 8 साल से माओवादियों को कर रहा था लीड, हर बड़ी नक्सली वारदात का मास्टरमाइंड

By Lens News
छत्तीसगढ़

शराब घोटाला अपडेट: ईओडब्‍ल्‍यू को जवाब देने मुख्‍यालय पहुंचे एजाज ढेबर, इधर एपी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, लेकिन रहना होगा जेल में

By The Lens Desk
Karreguta Pahadi
छत्तीसगढ़

कर्रेगुट्टा पहाड़ी में IED ब्लास्ट से कोबरा अफसर ने गंवाया पैर, एक महिला नक्सली की मिली लाश

By नितिन मिश्रा
छत्तीसगढ़

बीजापुर नेशनल पार्क क्षेत्र में मुठभेड़, 6 नक्सली ढेर

By पूनम ऋतु सेन

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?