द लेंस डेस्क। तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में एक दवा बनाने वाली फैक्ट्री में रिएक्टर यूनिट में हुए जोरदार धमाके में 10 मजदूरों की खबर है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
मीडिया खबरों के अनुसार, मल्टी जोन 2 के पुलिस अधिकारी वी. सत्यनारायण ने बताया कि इस हादसे में 8 लोगों की मौत हुई, जिनमें से 6 की मौके पर ही मौत हो गई और 2 की अस्पताल में इलाज के दौरान। इसके अलावा 26 लोग घायल हैं। बचाव कार्य के लिए NDRF, DRF, SDRF और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर हैं, जिनमें 10 फायर गाड़ियां शामिल हैं।
मीडिया के अनुसार, मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि मलबे में अभी भी कुछ लोग फंसे हो सकते हैं। यह हादसा सुबह करीब 9:30 बजे पाशमिलारम की सिगाची इंडस्ट्रीज में हुआ।
धमाके की वजह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि रिएक्टर में तेजी से रासायनिक प्रतिक्रिया होने से यह विस्फोट हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि मजदूर 100 मीटर दूर जा गिरे। विस्फोट से रिएक्टर यूनिट पूरी तरह नष्ट हो गई और मलबे में कुछ मजदूरों के दबे होने की आशंका है। आग बुझाने के लिए दो फायर रोबोट और आपदा राहत यूनिट भी लगाई गई हैं।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे के वक्त कई कर्मचारी रिएक्टर के पास काम कर रहे थे। आग तेजी से फैली, जिससे कई लोग अंदर फंस गए। इस फैक्ट्री में उत्तर प्रदेश, ओडिशा और अन्य राज्यों के कर्मचारी काम करते थे। कुछ कर्मचारी आग से बच निकले, लेकिन कई लोग बुरी तरह झुलस गए।लपटों में बुरी तरह झुलस गए हैं।