The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • सरोकार
  • छत्तीसगढ़
  • वीडियो
  • More
    • स्क्रीन
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • आंकड़ा कहता है
    • टेक्नोलॉजी-ऑटोमोबाइल्‍स
    • धर्म
    • नौकरी
    • साहित्य-कला-संस्कृति
    • सेहत-लाइफस्‍टाइल
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
आपातकाल पर मोदी की कहानियां उनकी डिग्रियों जैसी हैं!
कोलकाता लॉ कॉलेज में छात्रा से सामूहिक दुष्‍कर्म, तीन आरोपी  हिरासत में
World View : खालिस्तानी उग्रवादियों के खिलाफ क्या साथ हैं भारत-कनाडा?
राजा रघुवंशी हत्या मामले में दो आरोपी कोर्ट में पलटे
एयर इंडिया विमान हादसा : यूएन जांचकर्ताओं को अनुमति देने से भारत सरकार का इनकार
पूर्व राष्ट्रपति ओबामा का आह्वान : ‘अमेरिका में लोकतंत्र खतरे में, बलिदान की जरूरत’
भगवान जगन्नाथ रथयात्रा में डीजे की तेज आवाज से तीन हाथी बेकाबू, भगदड़ में चार घायल
अमेरिका में ट्रंप और मीडिया में ठनी, राष्ट्रपति ने महिला रिपोर्टर को कहा – ‘इसे कुत्ते की तरह बाहर कर दो’
पूर्व सीएम ने गृहमंत्री को क्यों कहा ‘मसखरा’?
छत्तीसगढ़ के तेंदूपत्ता बोनस घोटाले में 4 अफसरों सहित 11 आरोपियों को EOW ने किया गिरफ्तार
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • देश
  • दुनिया
  • लेंस रिपोर्ट
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • छत्तीसगढ़
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • सरोकार
  • छत्तीसगढ़
  • वीडियो
  • More
    • स्क्रीन
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • आंकड़ा कहता है
    • टेक्नोलॉजी-ऑटोमोबाइल्‍स
    • धर्म
    • नौकरी
    • साहित्य-कला-संस्कृति
    • सेहत-लाइफस्‍टाइल
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.

Home » भगवान जगन्नाथ रथयात्रा में डीजे की तेज आवाज से तीन हाथी बेकाबू, भगदड़ में चार घायल

अन्‍य राज्‍य

भगवान जगन्नाथ रथयात्रा में डीजे की तेज आवाज से तीन हाथी बेकाबू, भगदड़ में चार घायल

Lens News Network
Last updated: June 27, 2025 4:45 pm
Lens News Network
Share
Ahmedabad Jagannath Yatra
SHARE

अहमदाबाद। भगवान जगन्नाथ रथयात्रा  के दौरान अहमदाबाद में तीन हाथियों के बेकाबू होने से अफरा तफरी मच गई। बताया जाता है कि यात्रा के दौरान तेज डीजे की आवाज के कारण एक हाथी अनियंत्रित हो गया और इधर-उधर दौड़ने लगा। लोग इधर-उधर भागने लगे। हालांकि, महावतों और वन विभाग की टीम ने स्थिति संभालते हुए हाथी को नियंत्रित किया। बेकाबू हुए तीनों हाथियों को यात्रा से हटा लिया गया। अब केवल 14 हाथी यात्रा में हिस्सा ले रहे हैं।

इस हादसे में तीन से चार लोग घायल हुए, जिनमें एक मीडियाकर्मी भी शामिल है। किसी को गंभीर चोट नहीं आई। ये लोग हाथी के पास खड़े थे और भगदड़ के दौरान गिर पड़े। राहत की बात यह रही कि हाथी के पहुंचने से पहले ही लोगों ने घायलों को सुरक्षित बचा लिया।

जगन्नाथ यात्रा में सबसे आगे गजराज चलते हैं, जिनके साथ महावत और वन विभाग की टीम होती है। जैसे ही हाथी बेकाबू होने लगे, वन विभाग की टीम ने तुरंत कार्रवाई की। उनके पास ट्रैंक्विलाइज़र और अन्य उपकरण थे, जिनके ज़रिए उन्होंने हाथी को काबू में किया। इस कारण रथयात्रा को 15 मिनट के लिए रोकना पड़ा। मौके पर 108 एंबुलेंस बुलाई गई और घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

रथयात्रा सुबह 7 बजे जमालपुर मंदिर से शुरू हुई और रात 8:30 बजे तक मंदिर वापस लौटेगी। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पाहिंद विधि के साथ यात्रा की शुरुआत की। सुबह 5 से 6 बजे के बीच भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की मूर्तियों को रथ पर विराजमान किया गया। रथ के आगे सोने की झाड़ू से सफाई की परंपरा निभाई गई।

इससे पहले, सुबह 4 बजे मंदिर में मंगला आरती हुई, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह और उनके परिवार ने हिस्सा लिया। भगवान को खिचड़ी का भोग अर्पित किया गया। दूसरी ओर, पुरी में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथ शाम 4 बजे खींचे जाएंगे, जबकि उदयपुर में भगवान 80 किलो चांदी के रथ में सवार होंगे।

TAGGED:AhmedabadelephantsJagannath Rath YatraLatest_News
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Trump vs journalist अमेरिका में ट्रंप और मीडिया में ठनी, राष्ट्रपति ने महिला रिपोर्टर को कहा – ‘इसे कुत्ते की तरह बाहर कर दो’
Next Article Barack Obama पूर्व राष्ट्रपति ओबामा का आह्वान : ‘अमेरिका में लोकतंत्र खतरे में, बलिदान की जरूरत’

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow

Popular Posts

मध्य प्रदेश में सबसे अधिक बाघों की मौत, दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र

रायपुर। जनवरी 2012 से फरवरी 2025 के बीच देश में 1431 बाघों की मौत हो…

By The Lens Desk

पाकिस्तान में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू, तस्वीरों में देखें हाल

पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में…

By The Lens Desk

Reimagining our collective future

The latest figures on fresher hiring in top it firms have confirmed our worst fears.…

By Editorial Board

You Might Also Like

Iran's crackdown on Mossad
दुनिया

एक्‍शन में ईरान, मोसाद से जुड़े 700 से अधिक लोग गिरफ्तार, तीन को फांसी

By The Lens Desk
अन्‍य राज्‍य

चमोली में हिमस्खलन, 50 से ज्यादा मजदूर दबे

By Poonam Ritu Sen
Nitish Kumar viral video
अन्‍य राज्‍य

सीएम नीतीश कुमार ने फिर की अजीब हरकत, किसके सिर रख दिया गमला

By Lens News Network

नागपुर हिंसा: 6 आरोपियों पर देशद्रोह का केस, मास्टरमाइंड फहीम खान भी शामिल

By Poonam Ritu Sen
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?