[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
जस्टिस नागरत्ना की असहमति में दम होता तो अन्य जज भी उसे स्वीकारते, बोले पूर्व सीजेआई
प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन में हिड़मा के नारों पर साइंटिस्ट्स फॉर सोसाइटी की सफाई
जशपुर में एक मिशनरी स्कूल की नाबालिग छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ का आरोप
इथियोपिया का 12 हजार साल पुराना ज्वालामुखी फटा, राख का बादल 4300 किमी दूर दिल्ली तक पहुंचा
चीनियों ने Shanghai Airport पर 18 घंटे तक अरुणाचल प्रदेश महिला को बनाया बंधक
माओवादियों के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस तो समर्थन में उतरे तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष
अवध असम एक्सप्रेस में बिना टिकट यात्रियों की भारी भीड़, एक लड़की का दम घुटा, इमरजेंसी चेन खींचने के बावजूद न डॉक्टर पहुंचे न पुलिस
गजा की 90% से ज्यादा आबादी मदद पर निर्भर, 44 दिनों में करीब 500 बार टूटा सीजफायर
जमीन गाइडलाइन दर का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों से भाजपा नेताओं की धक्का-मुक्की, भाजपा अध्यक्ष का काफिला रोकने पर विवाद
होमवर्क नहीं करने पर नर्सरी के बच्चे को पेड़ से लटकाया, वीडियो वायरल
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
अन्‍य राज्‍य

हिमाचल प्रदेश में बादल फाटने से तबाही, तीन मौतें, 21 लोग लापता, बाढ़ में बहे मकान, वाहन

Lens News Network
Lens News Network
ByLens News Network
Follow:
Published: June 26, 2025 1:52 PM
Last updated: June 26, 2025 1:55 PM
Share
Cloud burst in Himachal Pradesh
SHARE

द लेंस डेस्‍क। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को बादल फटने, भारी बारिश और भूस्खलन के कारण तीन लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग बाढ़ में बह गए। कांगड़ा जिले में दो और चंबा में एक व्यक्ति की मौत हुई। कांगड़ा के धर्मशाला के पास खनियारा में मनूनी खड्ड में अचानक आई बाढ़ से इंदिरा प्रियदर्शिनी जलविद्युत परियोजना में काम करने वाले करीब 20 मजदूरों के बहने की आशंका है। कुल्लू के सैंज, जीवा नाला, रेहला बिहाल और शिलागढ़ में बादल फटने की घटनाएं हुईं।

जम्मू-कश्मीर के दो मजदूरों के शव बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि खड्ड के किनारे अवैध रूप से मलबा डाला गया था और मजदूरों के अस्थायी शिविर भी खड्ड के पास बनाए गए थे, जिससे नुकसान बढ़ गया। दूसरी ओर, कुल्लू जिले में चार स्थानों पर बादल फटने से भारी तबाही हुई और तीन लोग लापता हो गए। चंबा के डलहौजी में भारी बारिश के कारण पहाड़ी से गिरे पत्थरों से बचने की कोशिश में एक कार खाई में गिर गई, जिससे पंचायत सचिव मनोज की मौत हो गई।

अधिकारियों के मुताबिक, बारिश के कारण परियोजना का काम रोक दिया गया था। मजदूर अस्थायी आश्रयों में थे, तभी मनूनी खड्ड और आसपास के नालों में बाढ़ का पानी आ गया, जिसने मजदूरों को बहा लिया।

एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन और अन्य टीमें बचाव कार्य के लिए लगाई गईं। धर्मशाला के भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने सोशल मीडिया पर बताया कि इस हादसे में करीब 20 मजदूर बह गए। कुल्लू में बादल फटने से तीन लोग लापता हैं, और कई घर, एक स्कूल, सड़कें और छोटे पुल क्षतिग्रस्त हो गए।

रेहला बिहाल में तीन लोग घर से सामान निकालते समय बाढ़ में बह गए। अतिरिक्त जिला आयुक्त अश्विनी कुमार ने बताया कि मनाली और बंजार में भी अचानक बाढ़ आई। बचाव कार्य जारी है। ब्यास नदी के उफान पर आने से मनाली-चंडीगढ़ राजमार्ग को आंशिक नुकसान पहुंचा, लेकिन यातायात जारी है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बाढ़ की तबाही और कीचड़ में बहते वाहन दिखाई दे रहे हैं। बंजार के विधायक सुरिंदर शौरी ने कहा कि सैंज, तीर्थन और गड़सा में भारी बारिश से नुकसान हुआ है, और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है।

TAGGED:Cloud burstHIMACHAL PRADESHTop_News
Previous Article Iranian child attacked मॉस्को हवाई अड्डे पर बच्‍चे को जमीन पर पटकने वाला गिरफ्तार, खुद भी है बेटी का बाप, कोमा में मासूम
Next Article Toll Tax on Two Wheelers 15 जुलाई से बाइक से भी टोल टैक्‍स वसूली! क्‍या NHAI ने जारी कर दिया आदेश ? नितिन गडकरी ने बताया सच  
Lens poster

Popular Posts

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, शराब दुकान खोलने के विरोध में मनाया साय सरकार का शराब महोत्सव

रायपुर। राजधानी रायपुर में कांग्रेस ने बुधवार को अनोखा प्रदर्शन किया है। सरकार के द्वारा…

By नितिन मिश्रा

The Lens Podcast 10 May 2025 | सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें | The Lens | The Lens | The Lens

By Amandeep Singh

Flood : water never forgets its home

The visuals and reports from north India are worrying and distressing. August rains have played…

By Editorial Board

You Might Also Like

देश

कोलंबिया विश्वविद्यालय में राहुल गांधी का भाषण कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं के हैंडल से नदारद

By आवेश तिवारी
Parliament session
देश

सदन में हंगामा, लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही 24 जुलाई तक के लिए स्थगित

By Lens News Network
Adani Group
दुनिया

अमेरिकी चंगुल में फंसे अडानी की कर्ज मुक्ति के लिए एलआईसी का इस्तेमाल

By आवेश तिवारी
Rajesh Moonat's PC:
छत्तीसगढ़

कांग्रेस ने हर अच्छी चीज का विरोध किया, बाद में जब वह बन गई तो उसका इस्तेमाल भी किया : मूणत

By Lens News

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?