[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
H1B वीज़ा धारकों को तत्काल अमेरिका वापस लौटने की ज़रूरत नहीं
खबरिया चैनलों की भाषा में ऊर्दू का इस्‍तेमाल, शिकायत पर सरकार की निगाह तिरछी, भेजा नोटिस
CAG रिपोर्ट : भारत के बजट से ज्यादा 28 राज्यों का कर्ज, पंजाब सबसे आगे
पाकिस्तान ने जारी किए 4 राफेल विमानों के टेल नंबर, कुल 7 भारतीय जहाजों को गिराने का दावा
H-1B धारकों के लिए मुसीबत, भारत से अमेरिका का हवाई किराया दोगुना, यात्रियों ने की ऑफ बोर्ड की मांग
यासीन मलिक का दावा: RSS नेताओं के साथ भोजन, शंकराचार्यों से मुलाकात, वाजपेयी ने दिलाया था पासपोर्ट
साहित्य अकादमी के सचिव पर यौन उत्पीड़न के आरोप, खटाई में अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव, बहिष्कार की अपील
दुर्ग पुलिस ने पकड़ी 6.60 करोड़ की नकदी, चार लोग हिरासत में
भारतीयों के लिए बंद हो रहे अमेरिका के दरवाजे, H1B वीजा के लिए सालाना 88 लाख
कभी था रुतबा… आज आरोपी बनकर कचहरी पहुंचे तीन रिटायर्ड IAS अफसर
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

‘योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’ की थीम पर कल योग दिवस मनाएगी BJP

Lens News
Last updated: June 20, 2025 7:23 pm
Lens News
ByLens News
Follow:
Share
Yog Diwas
SHARE
The Lens को अपना न्यूज सोर्स बनाएं

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री चौधरी ने कहा – नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग आधारित अर्थव्यवस्था 20 हजार करोड़ की, योग पर पीएम मोदी की पहल एक वैश्विक आंदोलन बनी, संजय श्रीवास्तव ने कहा – भाजपा जिला से लेकर मंडल स्तर तक पूरे जोश के साथ मनाएगी योग दिवस

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा है कि शनिवार 21 जून को पूरी दुनिया ‘योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’ की थीम के साथ 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने जा रही है। पिछले दस वर्षों में भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को दुनिया में अपना उचित स्थान मिला है। श्री चौधरी ने कहा कि भारत सरकार के प्रयासों का ही परिणाम है कि भारत की योग आधारित अर्थव्यवस्था 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक की हो चुकी है और 1 लाख से अधिक प्रमाणित योग शिक्षक दुनिया के 190 देशों में योग सीखने-सिखाने का कार्य कर रहे हैं।

प्रदेश के वित्त मंत्री ने शुक्रवार को एकात्म परिसर भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता में बताया कि राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्यालय (एनएसएसओ) के हाल ही में हुए सर्वेक्षण में पाया गया कि देश के 2.5 करोड़ घरों में, जो कि देश की आबादी का लगभग 8% है, कम-से-कम एक सदस्य नियमित योग करता है। यह योग के भारतीय जीवन शैली से जुड़ाव को दिखाता है और यह स्थापित करता है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार आम भारतीय के जीवन की प्राथमिकताओं पर चल रही है। आज के इस कठिन दौर में, जहां बीमारियों और जनसंख्या दोनों ही तेजी से बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें : अब किरण सिंहदेव की होगी अपनी कार्यकारिणी, जल्द बनेगी प्रदेश भाजपा की नई टीम

वित्त मंत्री ने कहा कि योग एक ऐसा माध्यम है जिससे हम सभी एक स्वस्थ, संतुलित और खुशहाल जीवन जी सकते हैं। योग केवल शरीर की क्रियाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आत्मा, मन और चेतना को जोड़ने वाली एक जीवनशैली है। भारत, जो योग की भूमि है, ने सदियों से इसे संरक्षित और प्रचारित भी किया है। यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर है और आज विश्वभर में इसके वैज्ञानिक लाभों को स्वीकार किया जा रहा है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री व राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा कि आज की अस्त-व्यस्त और जटिल जीवनशैली में योग हमारे लिए बेहद जरूरी हो चला है। भाजपा योग दिवस के आयोजन के लिए समर्पित है और व्यापक पैमाने पर इस आयोजन में अपनी सहभागिता कर रही है। भाजपा जिला से लेकर मंडल स्तर तक पूरे जोश के साथ योग दिवस मनाएगी।

TAGGED:BJPCHHATTISGARH BJPOP chaudharyTop_NewsYog Niwas
Previous Article MNREGA in West Bengal मनरेगा पर हाई कोर्ट का अहम फैसला
Next Article Committee meeting क्रांतिकारी सुखदेव राज की मूर्ति के रखरखाव के लिए समिति गठित

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow

Popular Posts

आतंक के खिलाफ सभी दल सरकार के साथ, इधर पाकिस्‍तान ने स्थगित किया शिमला समझौता, वाघा बॉर्डर भी बंद

लेंस नेशनल ब्‍यूरो। नई दिल्‍ली पहलगाम आतंकी हमले को लेकर दिल्ली में संसद भवन में…

By Lens News

रायपुर का बेटा बना सर्वोच्च अदालत में जज

नई दिल्ली। भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने शुक्रवार को न्यायमूर्ति आलोक अराधे और…

By Lens News Network

अमेरिका में हुआ हेलीकॉप्टर क्रैश, सभी सवार की गयीं जानें

Helicopter crash: अमेरिका के मिनेसोटा के टविन सिटीज़ में बीते रात एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो…

By पूनम ऋतु सेन

You Might Also Like

Indian Railway
देश

मामूली वृद्धि के साथ आज से नया रेल किराया लागू,तत्काल के लिए आधार वेरिफिकेशन

By Lens News Network
Khemka Murder Case
अन्‍य राज्‍य

कितनी सुलझी खेमका मर्डर केस की गुत्‍थी, अब तक एक एनकाउंटर, पुरानी रंजिश का खुलासा  

By अरुण पांडेय
ayushman yojana
छत्तीसगढ़

बड़ी खबर : निजी अस्पतालों को नहीं मिलेगी आयुष्मान की बकाई रकम

By दानिश अनवर
Bharatmala Project
छत्तीसगढ़

भारतमाला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी, 6 अधिकारियों को 29 जुलाई को कोर्ट में होना होगा पेश, नहीं होने पर गिरफ्तारी वारंट होगा जारी

By Lens News
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?