रायपुर। रायपुर के नगर निगम कर्मचारियों ने गुरूवार को निगम दफ्तर मे सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा की मांग की है। दरअसल बुधवार को नगर निगम के द्वारा अवैध अतिक्रमण को हटाने के दौरान भोजनालय संचालक ने दफ्तर में जमकर तोड़-फोड़ की थी। साथ अधिकारियों के साथ भी मारपीट भी की थी। इसी मामले के बाद कर्मचारियों ने अपनी सुरक्षा की मांग की है। Nigam Karmchari
अतिक्रमण के दौरान निगम कर्मियों से हुई मारपीट के बाद कर्मचारी निगम कार्यालय में सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपकर महिला और उनके बच्चों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
दरअसल, रायपुर शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार प्रहरी की टीम कार्रवाई कर रही है। बुधवार को जोन-8 की टीम रिंग रोड पर सड़क पर अवैध कब्जों को हटाया जा रहा था। इस दौरान एक भोजनालय पर तोड़- फोड़ की गई। निगम अमले की इस कार्रवाई से नाराज भोजनालय का संचालक और उसके साथी लाठी और रॉड के साथ नगर निगम जोन 8 के कार्यालय पहुंचे। इसके बाद वहां खड़ी गाडियों के कांच तोड़े गए, फिर नगर निगम के दफ्तर के अंदर घुसकर तोड़फोड़ की।
इस दौरान पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। पुलिस बल के साथा भी भोजनालय संचालक और उसके साथियों ने झूमाझपटी हुई। पुलिस ने हंगामा करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया था।