[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
तालिबान की प्रेस कॉन्‍फेंस से भारत सरकार ने झाड़ा पल्‍ला, महिला पत्रकारों की एंट्री बैन पर मचा हंगामा
68 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी मामले में अनिल अंबानी के सहयोगी पर शिकंजा
टीवी डिबेट के दौरान वाल्मीकि पर टिप्पणी को लेकर पत्रकार अंजना ओम कश्यप और अरुण पुरी पर मुकदमा
बिहार चुनाव में नामांकन शुरू लेकिन महागठबंधन और NDA में सीट बंटवारे पर घमासान जारी
क्या है ननकी राम कंवर का नया सनसनी खेज आरोप?
EOW अफसरों पर धारा-164 के नाम पर कूटरचना का आरोप, कोर्ट ने एजेंसी चीफ सहित 3 को जारी किया नोटिस
रायपुर रेलवे स्टेशन पर लाइसेंसी कुलियों का धरना खत्म, DRM ने मानी मांगे, बैटरी कार में नहीं ढोया जाएगा लगेज
तालिबान के दबाव में विदेश मंत्रालय की प्रेस कांफ्रेंस में महिला पत्रकारों की एंट्री बैन
छत्तीसगढ़ संवाद के दफ्तर में झूमाझटकी, मामला पुलिस तक
काबुल में पाकिस्‍तान की एयर स्‍ट्राइक से क्‍यों चौकन्‍ना हुआ चीन, जारी की सुरक्षा चेतावनी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

पीएम मोदी के सामने विकसित भारत@2047 पर नीति आयोग का फोकस, बस्तर पर विशेष चर्चा, CM साय सहित कई मुख्यमंत्री मौजूद

Lens News Network
Last updated: May 24, 2025 6:43 pm
Lens News Network
ByLens News Network
Follow:
Share
Niti Aayog
फाइल फोटो : नीति आयोग की नौंवी बैठक की यह तस्वीर है।
SHARE
The Lens को अपना न्यूज सोर्स बनाएं

नई दिल्ली। 2047 तक भारत को विकसित  देश बनाने के उद्देश्य से देश का नीति आयोग (Niti Aayog)एक बार फिर आज दिल्ली में चर्चा कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस दौरान मौजूद हैं। भारत मंडपम में नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक हो रही है। पीएम मोदी इसकी अध्यक्षता कर रहे हैं। कई राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री इस बैठक में शामिल हो रहे हैं। वहीं, कई राज्यों के मुख्यमंत्री इस बैठक से नदारद हैं।

विकसित भारत @2047 के लिए इस बार गवर्निंग काउंसिल का फोकस राज्यों पर है। ऐसे में सभी राज्यों की भूमिका अहम है। अलग-अलग राज्यों के आधार पर अलग से नीति बनाई जाएगी। ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री की सभी राज्यों के साथ यह अहम बैठक है।

इसे भी पढ़ें : 24 मई को नीति आयोग की बैठक, विकसित भारत 2047 पर होगी चर्चा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय होंगे शामिल

यह बैठक छत्तीसगढ़ के लिए अहम है, क्योंकि इस बार बैठक में बस्तर अहम मुद्दा रहने वाला है। नक्सल मुक्त भारत अभियान के तहत पिछले करीब 1 महीने में दो बड़े ऑपरेशन माओवादियों के खिलाफ फोर्स ने चलाए हैं। इस ऑपरेशन में पहली बार माओवादियों के सबसे बड़े नेता को फोर्स ने निशाना बनाया है। इससे माओवादियों की रीढ़ पर चोट पहुंची है। ऐसे में बस्तर को नक्सल मुक्त करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन की रिपोर्ट मुख्यमंत्री साय देंगे। बस्तर को लेकर नई प्लानिंग इस बैठक में बनाई जा सकती है।

इस बैठक में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ‘हमारा उद्देश्य प्रधानमंत्री के विकसित भारत के लक्ष्य के अनुरूप विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में ठोस कदम बढ़ाना है। मुख्यमंत्री ने नक्सलवाद की समाप्ति, बस्तर सहित सभी क्षेत्रों के समावेशी विकास और नई औद्योगिक नीति को लेकर राज्य की प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। बैठक में निवेश प्रोत्साहन और औद्योगिक अवसरों पर भी राज्य का विजन रखेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रही है।’

नीति आयोग की अहम बैठक में हिस्सा लेने के लिए देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री राजधानी दिल्ली पहुंचे। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, त्रिपुरा, हरियाणा, सिक्किम, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री शामिल हुए हैं। बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भाग नहीं लेंगी। पिछली बार वे इस बात से नाराज होकर नीति आयोग की बैठक से बाहर निकली थी कि उन्हें बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री से बोलने का कम समय दिया गया। इसके अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन॰ रंगास्वामी भी शामिल नहीं हो रहे हैं।

TAGGED:BastarLatest_NewsNITI AAYOGPM Modi
Previous Article छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, इधर तय समय से पहले केरल पहुंचा मानसून
Next Article यूरोप में BYD का धमाल, टेस्ला को पछाड़कर रचा नया इतिहास
Lens poster

Popular Posts

दिग्विजय के बयान पर कमलनाथ का जवाब, कहा – ज्योतिरादित्य की गलतफहमी में गिरी सरकार

लेंस डेस्क। मार्च 2020 में मध्यप्रदेश में कमलनाथ की सरकार गिरने के पीछे कमलनाथ को…

By दानिश अनवर

Nothing to cover our collective shame

The news of rescue of over 90 bonded laborers from a mushroom farm near Raipur,…

By Editorial Board

बच्चों को दूर रखें

द लेंस की इस खबर का संज्ञान लिया जाना चाहिए जिसके मुताबिक छत्तीसगढ़ की भाजपा…

By Editorial Board

You Might Also Like

Rahul Gandhi
देश

“मोदी वही करेंगे जो ट्रंप कहेंगे”… भारत की अर्थव्यवस्था पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

By अरुण पांडेय
Indigo
देश

इंडिगो का इंजन बीच आकाश में फेल, इमरजेंसी लैंडिंग

By आवेश तिवारी
Iran's crackdown on Mossad
दुनिया

एक्‍शन में ईरान, मोसाद से जुड़े 700 से अधिक लोग गिरफ्तार, तीन को फांसी

By The Lens Desk
CG Vidhansabha Mansoon Session
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विधानसभा : RI और प्रोफेसर भर्ती गड़बड़ी में अपने ही विधायकों के सवालों से घिरी साय सरकार

By दानिश अनवर

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?