[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
छत्तीसगढ़ की नेत्रहीन महिला को चित्रकूट में भीड़ ने पीट पीटकर मार डाला
मुकेश अंबानी के ‘वंतारा’ की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई SIT
गृह मंत्री के कवर्धा का हाल, कलेक्टर ने SP को चिट्‌ठी लिखी – सुरक्षा दो!
बिहार: वोटर अधिकार यात्रा के जरिए महागठबंधन में कांग्रेस और राज्य में वोट चोरी का मुद्दा मजबूत हो रहा
जंतर-मंतर पर महापंचायत, किसानों ने फिर भरी हुंकार
120 बहादुर से जुड़ी कौन सी बात ने फरहान अख्तर को किया प्रेरित, एक्टर ने खुद किया खुलासा
एक और कांग्रेसी विधायक को भाया RSS का गीत, जानिए क्‍या है मामला?
भारत की पहली स्वदेशी डेंगू वैक्सीन ‘डेंगीऑल’ जल्द होगी तैयार
बाढ़ में डूबते शहरों को कैसे बचाएं? रास्ता है, ब्ल्यू-ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर…क्या सरकारें इसे अपनाएंगी 
साहित्य सृजन संस्थान के चौथे वार्षिक समारोह में विविध साहित्यिक कार्यक्रम
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

गृह मंत्रालय ने फैसला बदला, अगले आदेश तक खुली रहेगी वाघा-अटारी सीमा

Lens News Network
Last updated: May 2, 2025 6:17 pm
Lens News Network
ByLens News Network
Follow:
Share
Wagah-Attari border
SHARE

नई दिल्ली। भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों के वापसी की मियाद बढ़ा दी गई है। पहले गृह मंत्रालय ने कहा था कि 30 अप्रैल को वाघा-अटारी बॉर्डर बंद हो जाएगा, लेकिन अब फैसला बदल दिया गया है। नए नियम के तहत पाकिस्तानी नागरिक अटारी चेक पोस्ट के रास्ते पाकिस्तान जा सकते हैं, बशर्ते उनके पास सही अनुमति हो।

गृह मंत्रालय ने पुराने आदेश की समीक्षा के बाद आंशिक रूप से संशोधन करते हुए कहा है कि जब तक कोई नया निर्देश जारी नहीं होता, तब तक उचित मंजूरी प्राप्त पाकिस्तानी नागरिक इस मार्ग से पाकिस्तान जा सकते हैं। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि यह अनुमति अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश जारी किया। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। इस घटना के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए और उन्हें तत्काल प्रभाव से देश छोड़ने का निर्देश दिया।

विदेश मंत्रालय ने 24 अप्रैल को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा था, “पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी मौजूदा वैध वीजा 27 अप्रैल से रद्द कर दिए जाएंगे। मेडिकल वीजा केवल 29 अप्रैल तक वैध होंगे। भारत में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों को संशोधित वीजा अवधि समाप्त होने से पहले देश छोड़ देना चाहिए।” केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कहा था कि वे अपने-अपने राज्यों में पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करें और उन्हें तत्काल वापस भेजें।

पिछले छह दिनों में 786 पाकिस्तानी नागरिक, जिनमें 55 राजनयिक और उनके स्टाफ शामिल हैं, वाघा-अटारी सीमा से भारत छोड़कर गए हैं। वहीं, 1,465 भारतीय नागरिक पाकिस्तान से भारत लौटे हैं।

यह भी देखें : इंडियन मुजाहिदीन के मॉड्यूल को ध्वस्त करने वाला पूर्व रॉ प्रमुख बने NSA बोर्ड के चीफ

TAGGED:Indiapahalgam attackPAKISTANWagah-Attari border
Previous Article DELHI HC ON RAMDEV ‘किसी के नियंत्रण में नहीं है रामदेव’, यह कहते हुए हाईकोर्ट ने लगा दिया अवमानना का केस
Next Article Labor movements इन मजदूर आंदोलनों के सीने पर चलीं पुलिस की गोलियां

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow

Popular Posts

भारतमाला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी, जगदलपुर निगम आयुक्त सस्पेंड, गलत तरीके से बांटा था मुआवजा

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने भारत माला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी करने के मामले में तत्कालीन SDM…

By नितिन मिश्रा

पंडित रविशंकर शुक्ल विवि को मिला ए-प्लस ग्रेड

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय को ए-प्लस ग्रेड मिला है।…

By Lens News

बीजापुर में नक्सलियों ने की दो शिक्षादूतों की हत्या, उधर नारायणपुर में JIO के मोबाइल टावर में लगाई आग

बस्तर। बस्तर में नक्सलियों ने दो घटनाओं को अंजाम दिया है। बीजापुर में नक्सलियों ने…

By बप्पी राय

You Might Also Like

BHARAT 24 NEWS CHANNEL
देश

भारत 24 की एंकर शाजिया निसार अमर उजाला के एंकर आदर्श झा के साथ ब्लैकमेलिंग और उगाही के आरोप में गिरफ्तार

By Lens News Network
देश

“हम जातियों में उलझे रहे, ओबीसी साथ छोड़ गए”, जानिए राहुल गांधी ने और क्‍या कुछ कहा

By अरुण पांडेय
ED RAID ON AMBANI
देश

अनिल अंबानी के 35 से ज्यादा ठिकानों पर ईडी का छापा

By पूनम ऋतु सेन
vikram misri trolling
देश

विदेश सचिव विक्रम मिस्री पर सोशल मीडिया ट्रोलिंग के खिलाफ एकजुट हुआ देश

By Lens News
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?