[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
मौसम ने फिर ली करवट, दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, शीतलहर ने बढ़ाई परेशानी
इंडिगो की आज भी 350 से ज्यादा उड़ानें रद्द, DGCA ने लगाई सख्ती, CEO पर हो सकती है कार्रवाई
गोवा के एक नाइट क्लब में आग लगने से कम से कम 25 लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का सवाल – मुख्य सचिव की संविदा डॉक्टर पत्नी की नौकरी पक्की, बाकी की क्यों नहीं?
मोदी की सदारत में रामदेव का धंधा रूस तक
सीमेंट फैक्ट्री के खिलाफ उमड़ा जन सैलाब… 200 से ज्यादा ट्रैक्टरों की रैली निकालकर ग्रामीणों ने किया विरोध
इंडिगो के खिलाफ खड़े हुए पायलट, एयरलाइन के झूठ से गुस्से में यात्री
टोकन न कटने से निराश किसान ने काटा गला… घायल किसान से मिलने अस्पताल पहुंचा कांग्रेस दल
इंडिगो बर्बाद हो रहा और हमारे पास विकल्प नहीं है
यूरोपीय यूनियन ने X के ब्‍लू टिक को बताया धोखा, लगाया भारी भरकम जुर्माना
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
अन्‍य राज्‍य

चार धाम यात्रा : 43 सौ से अधिक घोड़ा- खच्चर वाले तैयार

Lens News Network
Lens News Network
ByLens News Network
Follow:
Published: April 29, 2025 6:06 PM
Last updated: April 29, 2025 6:12 PM
Share
Char Dham Yatra
SHARE

दो धामों के लिए कुल आठ हजार से अधिक घोड़े – खच्चरों का पंजीकरण पैदल मार्ग पर खच्चरों के लिए गरम पानी और विश्राम की भी व्यवस्था

देहरादून। गंगोत्री ओर यमुनोत्री जी के कपाट खुलने के साथ ही बुधवार से पवित्र चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra) शुरु होने जा रही है। चारधाम यात्रा, उत्तराखंड की आर्थिकी में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है। यात्रा से होटल- लॉज संचालक, परिवहन कारोबारियों से लेकर घोड़े खच्चर संचालकों तक की आजीविका चलती है। इसी क्रम में केदारनाथ और यमुनोत्री पैदल मार्ग पर इस बार 4300 से अधिक घोड़े खच्चर संचालक अपनी सेवा देंगे।

उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा कि श्रद्धालुओं की यात्रा, सुखद और आरामदायक हो, इसके लिए सड़क परिवहन से लेकर हेली और घोड़े खच्चरों की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। पशुपालन विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं, पूरी तरह स्वस्थ घोड़े खच्चरों को ही यात्रा में भेजा जाए। साथ ही यात्रा मार्ग पर भी घोड़े खच्चरों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए।

केदारनाथ, यमुनोत्री (Char Dham Yatra) में 8 हजार से ज्‍यादा पंजीयन

केदारनाथ : पांच हजार का पंजीकरण

केदारनाथ धाम जाने के लिए तीर्थयात्रियों को गौरीकुंड से करीब 18 किमी लंबा पैदल रास्ता तय करना पड़ता है। इस कारण बड़ी संख्या में यात्री घोड़े- खच्चरों की सेवा लेते हैं। इस बार केदारनाथ धाम के लिए अब तक 2493 संचालकों ने पांच हजार से अधिक घोड़े खच्चरों का पंजीकरण करवा लिया है। पशुपालन विभाग ने स्वास्थ्य परीक्षण के आधार पर घोड़े खच्चरों का फिटनेस सर्टिफिकेट जारी किए हैं। विभाग की ओर से सोनप्रयाग, गौरीकुंड, लिंचौली और केदारनाथ में पशु चिकित्सालय बनाए जाने के साथ ही पांच डॉक्टर और सात पैरावेट भी नियुक्त किए गए हैं, पैदल मार्ग के 13 जगहों पर गरमपानी की भी व्यवस्था की गई है।

यमुनोत्री : 3700 पंजीकरण

यमुनोत्री धाम के लिए 3700 से अधिक घोड़े खच्चरों का पंजीकरण किया गया है। यमुनोत्री यात्रा में इस्तेमाल होने वाले घोड़े खच्चरों की जांच, टीकाकरण, चिकित्सकीय सहायता एवं उपचार की व्यवस्था के लिए जानकीचट्टी में अस्थाई पशु चिकित्सालय की स्थापना की गई है। जहां चार पशु चिकित्सकों के साथ ही चार पशुधन प्रसार अधिकारी एवं दो पशुधन सहायकों को तैनात किया गया है। यात्रा मार्ग पर कुल छह गीजर स्थापित किए गए हैं।

प्री पेड काउंटर से बुकिंग

केदारनाथ के लिए सोनप्रयाग, गौरीकुंड, भीमबली, लिचौंली और रुद्र प्वाइंट में पांच प्री पेड बुकिंग काउंटर बनाए गए हैं। इसी तरह यमुनोत्री के लिए जानकीचट्टी में जिला पंचायत के द्वारा प्रीपेड काउंटर स्थापित किया गया है। यमुनोत्री के लिए घोडे – खच्चर संचालकों को नंबर युक्त जैकेट प्रदान की जा रही है और एक दिन में केवल एक ही बार धाम तक आवागमन की अनुमति होगी।

TAGGED:Char Dham YatraKedarnathTop_News
Previous Article Vaibhav Suryavanshi क्रिकेट की पिच पर बिहार का ‘वैभव’
Next Article Complaint against media advisor सीएम सलाहकार की नफरत की पोस्ट पहुंची थाने
Lens poster

Popular Posts

बम की धमकी के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट की थाईलैंड में इमरजेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली। थाईलैंड के फुकेट द्वीप से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के एक विमान…

By Lens News

मासूम की हत्या और दरिंदगी मामले में अब SIT जांच शुरू, कांग्रेस की 5 सदस्यीय टीम पीड़ित परिवार से मिली

द लेंस डेस्क। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के उरला इलाके में 6 साल की बच्ची…

By पूनम ऋतु सेन

जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड का नाम बदला, अब होगा जिन्दल स्टील लिमिटेड

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ स्थित जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड का नाम अधिकृत रूप से…

By Lens News

You Might Also Like

MAUSAM ALERT
देश

देश में आने वाले 3 दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल

By पूनम ऋतु सेन
Mansa Mandir Stampede
अन्‍य राज्‍य

हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर में भगदड़,कई लोगों की मौत और लोगों के दबे होने की आशंका

By पूनम ऋतु सेन
Phalodi road accident
देश

बिहार में मतदाता सूची संशोधन पर ADR पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 3 करोड़ मतदाताओं के लिए बताया खतरा

By Lens News Network
BJP Mahila Morcha
छत्तीसगढ़

काली साड़ी पहनकर भाजपा महिला मोर्चा आज घेरेगी राजीव भवन, स्वागत के लिए तैयार रहेगी महिला कांग्रेस

By दानिश अनवर

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?