[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
‘भूपेश है तो भरोसा है’ फेसबुक पेज से वायरल वीडियो पर FIR, भाजपा ने कहा – छत्तीसगढ़ में दंगा कराने की कोशिश
क्या DG कॉन्फ्रेंस तक मेजबान छत्तीसगढ़ को स्थायी डीजीपी मिल जाएंगे?
पाकिस्तान ने सलमान खान को आतंकवादी घोषित किया
राहुल, प्रियंका, खड़गे, भूपेश, खेड़ा, पटवारी समेत कई दलित नेता कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में
महाराष्ट्र में सड़क पर उतरे वंचित बहुजन आघाड़ी के कार्यकर्ता, RSS पर बैन लगाने की मांग
लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर AC बस में लगी भयानक आग, 70 यात्री बाल-बाल बचे
कांकेर में 21 माओवादियों ने किया सरेंडर
RTI के 20 साल, पारदर्शिता का हथियार अब हाशिए पर क्यों?
दिल्ली में 15.8 डिग्री पर रिकॉर्ड ठंड, बंगाल की खाड़ी में ‘मोंथा’ तूफान को लेकर अलर्ट जारी
करूर भगदड़ हादसा, CBI ने फिर दर्ज की FIR, विजय कल पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

जापानी दूतावास की शिकायत पर जेएनयू में एक्‍शन, यौन दुराचार मामले में प्रोफेसर स्वर्ण सिंह बर्खास्त

अरुण पांडेय
अरुण पांडेय
Published: April 18, 2025 1:01 PM
Last updated: April 18, 2025 9:41 PM
Share
Dismissal of JNU professor
SHARE
The Lens को अपना न्यूज सोर्स बनाएं

Dismissal of JNU professor: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विभाग के प्रोफेसर स्वर्ण सिंह को विश्वविद्यालय प्रशासन ने बिना सेवा लाभ के बर्खास्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई जापानी दूतावास की ओर से लगाए गए यौनिक दुर्व्यवहार के आरोपों के बाद की गई है। स्वर्ण सिंह डीडी न्यूज जैसे सरकारी चैनलों पर नियमित पैनलिस्ट के रूप में भी नजर आते रहे हैं।

प्रोफेसर स्वर्ण सिंह पर आरोप है कि उन्होंने जापानी दूतावास के सहयोग से बीते साल आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों के दौरान जापानी दूतावास की एक अधिकारी के साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया था। एथिक्स कमेटी के सामने इस संबंध में एक रिकॉर्डिंग भी साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत की गई थी।

विश्वविद्यालय की आंतरिक जांच समिति ने अन्य प्रोफेसरों पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। इनमें दो प्रोफेसरों का वार्षिक वेतनवृद्धि (इंक्रीमेंट) रोका गया है, जबकि एक अन्य को विशेष प्रशिक्षण पर भेजने का निर्णय लिया गया है।

मीडिया की खबरों के मुताबिक एक अन्य वरिष्ठ शिक्षक ने बताया कि यह घटना पिछले साल मई में हुई थी। मामले में समिति द्वारा गंभीर जांच की गई, जिसमें दोनों पक्षों को गवाह पेश करने का पूरा मौका मिला। जांच में स्वर्ण सिंह के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले थे। विश्वविद्यालय को पिछले कुछ सालों में सिंह के खिलाफ कथित यौन उत्पीड़न की करीब आठ शिकायतें मिली हैं।

जानिए कौन हैं स्वर्ण सिंह

Dismissal of JNU professor: जेएनयू की वेबसाइट के अनुसार स्वर्ण सिंह वह 2001 से जेएनयू में पढ़ा रहे थे और अंतरराष्ट्रीय राजनीति, संगठन और निरस्त्रीकरण केंद्र के सदस्य हैं और स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज से जुड़े हैं।

उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीतिक विज्ञान में एम.ए. किया है और जेएनयू से अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में पीएचडी की है। इसके अलावा उन्होंने स्वीडन के उप्साला विश्वविद्यालय से संघर्ष समाधान में पोस्ट-डॉक्टोरल डिप्लोमा भी प्राप्त किया है।

उन्होंने 2006 में एशियाई अध्ययन संघ के अध्यक्ष और 2008 में इंडियन कांग्रेस ऑफ एशियन एंड पैसिफिक स्टडीज के महासचिव के रूप में कार्य किया। 2012 से 2014 तक वे जेएनयू के मुख्य सतर्कता अधिकारी भी रहे।

उनके अध्ययन क्षेत्रों में हथियार नियंत्रण, संघर्ष समाधान, शांति अध्ययन, भारत की रक्षा और परमाणु नीति आदि शामिल हैं। इससे पहले 1992 से 2001 तक वे रक्षा अध्ययन और विश्लेषण संस्थान नई दिल्ली में शोधकर्ता थे।

जेएनयू रिसर्च प्रोजेक्ट घोटाला, एक और प्रोफेसर बर्खास्त

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में रिसर्च प्रोजेक्ट से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं का दायरा बढ़ता जा रहा है। विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभाग के प्रोफेसर ए.एल. रामनाथन को वित्तीय गड़बड़ियों और घोटाले के आरोपों के चलते बर्खास्त कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में गंभीर साक्ष्य मिलने के बाद यह कदम उठाया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया गया है, जिसने स्वतंत्र जांच शुरू कर दी है। इसी घोटाले से जुड़े एक अन्य मामले में डॉ. राजीव सिजरिया को निलंबित किया गया है।

🔴The Lens की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे YouTube चैनल को अभी फॉलो करें

👇हमारे Facebook पेज से जुड़ने के लिए यहां Click करें

✅The Lens के WhatsApp Group से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

🌏हमारे WhatsApp Channel से जुड़कर पाएं देश और दुनिया के तमाम Updates

TAGGED:DismissalJapanese EmbassyJNU professorProfessor Swaran Singh
Previous Article Bollywood vs south cinema क्यों धुंधला पड़ रहा है बॉलीवुड और कैसे चमका साउथ ?
Next Article कांग्रेस कांग्रेस : वैचारिक जड़ता की शिकार और चमत्कारी चेहरे का इंतजार
Lens poster

Popular Posts

अंधेरे में

विपुल खनिज संपदा और वनों से समृद्ध बस्तर कई तरह के विरोधाभासों के साथ जीता…

By The Lens Desk

महागठबंधन और एनडीए में सीटों के बंटवारे पर घमासान, जनसुराज पर पैसा लेकर टिकट बांटने का आरोप

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election) के पहले चरण की चुनावी प्रक्रिया आज से…

By आवेश तिवारी

दोस्‍त से मिलने हैदराबाद आई जर्मन युवती से रेप, आरोपी कैब चालक हिरासत में

अपने दोस्त से मिलने हैदराबाद आई जर्मन युवती के साथ के साथ एक स्‍थानीय कैब…

By अरुण पांडेय

You Might Also Like

CJI BR Gavai
देश

जानिए कौन हैं जस्टिस गवई जो बने भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश

By Lens News Network
Anurag Thakur press conference
देश

धमाके की बात कह नाटक कर चले गए राहुल : अनुराग ठाकुर

By Lens News Network
देश

डिलीवरी बॉय से ड्राइवर तक, अब हर गिग वर्कर को हेल्थ कवर

By पूनम ऋतु सेन
parliament monsoon session 2025
देश

संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस खत्म, राज्यसभा में PM की जगह अमित शाह ने दिया जवाब, विपक्ष का वॉकआउट

By पूनम ऋतु सेन

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?