बिजनेस डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में आखरी कारोबारी सत्र में लगातार दूसरे दिन भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। यह गिरावट मंदी की बढ़ती संभावनाओं और अमेरिकी टैरिफ के ऐलान से ग्लोबल मार्केट में बिकवाली के बाद आई है। आज के कारोबार में RIL सहित हैवीवेट इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं। आज के ट्रेडिंग सेशन में बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 930 अंकों की गिरावट के साथ 75,364 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 345 पॉइंट्स टूटकर 22,904.45 के लेवल पर बंद हुआ।
9.5 लाख करोड़ डूबे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप ने टैरिफ पर कमेंट करते हुए कहा है कि हम फॉर्मा सेक्टर को एक अलग श्रेणी में रखते हैं। फॉर्मास्यूटिकल्स उस लेवल पर जाएगा, जिसे आपने कभी नहीं देखा होगा। उन्होंने कहा इसकी समीक्षा की जा रही है। ट्रंप के इस कमेंट के बाद आज के कारोबार में फॉर्मा के शेयरों ने भारी गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा, ग्लोबल मार्केट में बिकवाली सहित कई अपडेट्स से मार्केट प्रभावित हुआ। बता दें कि आज बीएसई पर लिस्टेड सभी कंपनियों के मार्केट कैप में 9.5 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है, जिसके बाद यह करीब 404 लाख करोड़ हो गया।
इन स्टॉक का रहा जलवा
आज के ट्रेडिंग सेशन में Tata Consumer के शेयरों ने 1.58 प्रतिशत की सबसे अधिक बढ़ोतरी दर्ज की और 1088 के लेवल पर बंद हुए, जबकि बजाज फाइनेंस के शेयर 1.45 प्रतिशत उछाल के साथ 8719 के भाव पर बंद हुए। इसके बाद, HDFC Bank के शेयरों में 1.26 प्रतिशत की मजबूती आई और ये 1817 के लेवल पर क्लोज हुआ, जबकि नेस्ले इंडिया ने भी बढ़ोतरी दर्ज करते हुए 2262 के लेवल पर बंद हुए।
इन स्टॉक में रही गिरावट
Tata Steel के शेयर 8.62 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ करीब 140 रुपये के लेवल पर बंद हुए, जबकि हिंडाल्को के शेयर 8प्रतिशत टूटकर करीब 600 की कीमत पर बंद हुए। इसके बाद, ONGC के शेयरों में 7.12 प्रतिशत की गिरावट आई और ये 226 के भाव पर बंद हुए, जबकि टाटा मोटर्स 6.14 प्रतिशत कमजोर होकर 613.85 के लेवल पर बंद हुआ। इसके अलावा, सिप्ला के शेयर लुढ़ककर 1415 के भाव पर बंद हुए।
निफ्टी फॉर्मा और मेटल में भारी गिरावट
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स को छोड़कर सभी लाल निशान में बंद हुए हैं। निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स मामूली बढ़ोतरी के साथ 53,831 के लेवल पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी भी मामूली गिरावट के साथ 51,503 के स्तर पर कामकाज को बंद किया। निफ्टी ऑटो इंडेक्स 2.70 प्रतिशत लुढ़ककर 20,593 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी आईटी इंडेक्स ने 3.58 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज करते हुए 33,511 के लेवल पर क्लोजिंग दी। निफ्टी फॉर्मा और मेटल में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई है। निफ्टी फॉर्मा 4.03 प्रतिशत कमजोर होकर 20,560 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी मेटल इंडेक्स 6.56 प्रतिशत कमजोर होकर 8,414 के लेवल पर बंद हुआ।