[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
287 ड्रोन मार गिराने का रूस का दावा, यूक्रेन कहा- हमने रक्षात्मक कार्रवाई की
छत्तीसगढ़ सरकार को हाई कोर्ट के नोटिस के बाद NEET PG मेडिकल काउंसलिंग स्थगित
विवेकानंद विद्यापीठ में मां सारदा देवी जयंती समारोह कल से
मुखर्जी संग जिन्ना की तस्‍वीर पोस्‍ट कर आजाद का BJP-RSS पर हमला
धान खरीदी में अव्यवस्था के खिलाफ बस्तर के आदिवासी किसान सड़क पर
विश्व असमानता रिपोर्ट 2026: भारत की राष्ट्रीय आय का 58% हिस्सा सबसे अमीर 10% लोगों के पास
लोकसभा में जोरदार हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट, राहुल गांधी ने अमित शाह को दे दी चुनौती
जबलपुर पुलिस ने ‘मुस्कान’ अभियान के तहत 73 लापता बच्चों को बचाया, 53 नाबालिग लड़कियां शामिल
महाराष्ट्र के गढ़चिरोली में ₹82 लाख के इनाम वाले 11 नक्सलियों ने किया सरेंडर
HPZ Token Crypto Investment Scam:  दो चीनी नागरिकों सहित 30 के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया को क्लीनचिट, ट्रायल करने वाली मीडिया के मुंह पर तमाचा

Amandeep Singh
Amandeep Singh
Published: March 23, 2025 1:27 PM
Last updated: March 23, 2025 1:45 PM
Share
SHARE

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में CBI ने करीब पांच साल बाद क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की है। इस केस की जांच में सीबीआई को हत्या के कोई सबूत नहीं मिले। क्लोजर रिपोर्ट में कहा गया है कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की थी। वहीं इस घटना ने एक ऐसी कहानी को जन्म दे दिया जो सच से ज्यादा सनसनी पर टिकी रही। इस कहानी की कथित खलनायक बनाई गईं रिया चक्रवर्ती।  एक महिला, जिसे न सिर्फ सोशल मीडिया पर कोसा गया, बल्कि टीवी चैनलों ने भी उसे पहले ही दोषी करार दे दिया।   

वो दोषी नहीं, अभियुक्त थी

सुशांत की मौत के बाद मामला शुरू में मुंबई पुलिस के पास था, लेकिन सुशांत के पिता केके सिंह द्वारा बिहार में दर्ज FIR और उसके बाद सीबीआई को जांच सौंपे जाने के बाद इसे हाई-प्रोफाइल बना दिया। रिया चक्रवर्ती, जो सुशांत की गर्लफ्रेंड थीं, उसपर आत्महत्या के लिए उकसाने, ड्रग्स की खरीद-फरोख्त और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर आरोप लगे। अगस्त 2020 में सीबीआई ने जांच शुरू की, और इसके साथ ही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग्स एंगल की पड़ताल शुरू की। सितंबर 2020 में रिया को ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया गया और उन्हें 27 दिन मुंबई की भायखला जेल में बिताने पड़े। अक्टूबर 2020 में बॉम्बे हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दी, लेकिन तब तक उनकी जिंदगी को मीडिया ने तार-तार कर दिया था।   

जब मीडिया ने रिया को दोषी करार दिया  
सुशांत की मौत के बाद का माहौल ऐसा था कि पूरा देश टेलीविजन स्क्रीन से चिपक गया। महामारी के दौर में जब लोग घरों में कैद थे, टीवी चैनलों ने इस केस को एक सुनहरा मौके की तरह भुनाया। रिया चक्रवर्ती को आरोपी के बदले अपराधी की तरह चैनलों ने पेश किया। चैनलों पर घंटों बहस चलती रही, जहां एंकर चीख-चीखकर रिया को कई तरह से ट्रोल करते रहे। चैनलों ने इसकी अलग ही कहांनियां गढ़ी, और इसे मसाले की तरह पेश किया।

लोगों की नफरत से खत्म करियर  
रिया चक्रवर्ती इस पूरे प्रकरण में अकेली पड़ गई थीं। एक अभिनेत्री, जिसका करियर अभी परवान ही चढ़ रहा था, वह रातोंरात देश के लिए “नफरत की पात्र” बन गई। उनकी गिरफ्तारी के दौरान कैमरे उनके घर के बाहर डेरा डाले रहे। सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अभियान चलाया गया, जिसमें उन्हें गालियां दी गईं। इसका असर रिया के करियर पर भी पड़ा। 2020 से रिया ने कोई भी फिल्म नहीं कि, कथित तौर ये भी कहा जाता है, फिल्म निर्माताओं ने उनसे दूरी बना ली।
  
रिया केस की अनसुनी कहानी  
रिया की कहानी सिर्फ एक आरोपी की नहीं, बल्कि एक ऐसी महिला की है, जिसे समाज और मीडिया ने समय से पहले दोषी ठहरा दिया। सीबीआई की जांच में यह साफ हो गया कि सुशांत की मौत आत्महत्या थी और इसमें किसी ने उन्हें मजबूर नहीं किया, लेकिन इस नतीजे तक पहुंचने में चार साल लगे, जबकि मीडिया ने चार दिन में ही अपना फैसला सुना दिया था। रिया ने खुद 2020 में गृहमंत्री अमित शाह से निष्पक्ष जांच की मांग की थी,  लेकिन उनकी आवाज भी स्टूडियो से उठ रही झूठ की आवाज से दब गई।

TRP के लिए घोंटा सच का गला  
इस पूरे मामले में मीडिया की भूमिका बेहद दुखद रही। पत्रकारिता के मूल सिद्धांत. तथ्यों की जांच और निष्पक्षता को ताक पर रख दिया गया। सुशांत की मौत को एक “मर्डर मिस्ट्री” बनाकर पेश किया गया, जिसमें रिया को विलेन बनाना जरूरी था। ताकि रिया को बदनाम कर चैनल की टीआरपी बढ़ाई जा सके।

TAGGED:bollywood actressCBIrhea chakrabortySUSHANT SINGH RAJPUTsushant singh rajput case update
Previous Article Judicial credibility needs to be salvaged
Next Article पाश : मजदूरों, किसानों के हक और संघर्ष की आवाज  ‘हम लड़ेंगे साथी’
Lens poster

Popular Posts

दहेज के चलते बेटे के सामने ही पत्नी को जिंदा जलाया, पति हिरासत में

लेंस डेस्क। ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र के सिरसा गांव में एक दिल दहलाने…

By पूनम ऋतु सेन

राकेश सिन्हा ने फरवरी में दिल्‍ली में नवंबर में बिहार में डाला वोट, कांग्रेस ने पूछा यह किस योजना का हिस्‍सा?

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच एक तस्‍वीर ने हंगामा दिया। भारतीय जनता पार्टी के…

By Lens News Network

आज छत्तीसगढ़ आएंगे अमित शाह, कल बस्तर दशहरा में होंगे शामिल

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रात दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे। गृह…

By Lens News

You Might Also Like

Jammu Floods
देश

वैष्णो देवी मार्ग भूस्खलन : अब तक 32 लोगों की मौत, 27 ट्रेनें रोकी गईं, सैकड़ों यात्री फंसे

By अरुण पांडेय
RK Singh suspended
देश

पूर्व ऊर्जा मंत्री आरके सिंह पर गिरी गाज, भाजपा से निलंबित

By आवेश तिवारी
Caste Census
देश

जातिगत जनगणना : लोहिया और कांशीराम के नारों ने बदली सियासत

By अरुण पांडेय
MUMBAI TRAIN BLAST CASE
देश

MUMBAI TRAIN BLAST CASE : 19 साल बाद हाईकोर्ट ने सभी 12 आरोपियों को किया बरी

By पूनम ऋतु सेन

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?