[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
लंदन के इस्कॉन मंदिर के रेस्टोरेंट में घुसकर अफ्रीकी ब्रिटिश युवक ने खाया केएफसी का चिकन, भारी हंगामा
छत्तीसगढ़ में पत्रकार को कांग्रेस नेता ने भेजा नोटिस, इस खबर से जुड़ा है मसला
पूर्व मंत्री ने कांग्रेस से क्यों पूछा – अगर जांच एजेंसी गलत है तो क्या कोर्ट भी गलत है?
संसद का मानसून सत्र: भाजपा ने भी कमर कसी, निशिकांत बोले – नहीं जानता क्या होगा?
पब्लिक पावर सेक्टर को बचाने देशभर के इंजीनियरों ने उठाई आवाज, केन्द्र और राज्य सरकारों को दी चेतावनी
ब्रह्मपुत्र पर चीन के बन रहे एक और डैम से भारत और बांग्लादेश में क्यों बढ़ी चिंता ?
75 के हुए Naseeruddin Shah: एक बेबाक अभिनेता का शानदार सफर
मानसून सत्र में मोदी सरकार को घेरने के लिए इंडिया गठबंधन ने बनाई रणनीति
IND vs PAK मैच हो गया रद्द, खिलाड़ियों ने खेलने से किया इनकार, आयोजकों ने मांगी माफी
UP और महाराष्ट्र में बिजली निजीकरण के मुद्दे पर आंदोलन छेड़ने आज लखनऊ में जुटे देश भर के पॉवर इंजीनियर्स
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.

Home » नागपुर में औरंगजेब कब्र विवाद से भड़की हिंसा, 55 से अधिक हिरासत में

देश

नागपुर में औरंगजेब कब्र विवाद से भड़की हिंसा, 55 से अधिक हिरासत में

Poonam Ritu Sen
Last updated: March 18, 2025 11:13 am
Poonam Ritu Sen
Share
SHARE

नागपुर| महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को हिंसक प्रदर्शनों में बदल गया। नागपुर के महाल इलाके में विश्व हिंदू परिषद ने औरंगजेब का पुतला जलाया, जिसके बाद हिंसा भड़क उठी। पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाओं ने शहर को हिलाकर रख दिया। पुलिस पर भी हमला हुआ, जिसमें डीसीपी निकेतन कदम घायल हो गए। स्थिति को काबू में करने के लिए आंसू गैस छोड़े गए और 55 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया।

कैसे शुरू हुई हिंसा?

सोमवार रात 8:30 बजे महाल इलाके में तनाव उस समय बढ़ा, जब विश्व हिन्दू परिषद् के पुतला दहन का वीडियो वायरल हो गया। इसमें कथित तौर पर आपत्तिजनक सामग्री का इस्तेमाल हुआ था। इसके बाद उपद्रवियों ने घरों पर पत्थर फेंके और सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी। चश्मदीदों ने बताया कि हमलावरों ने चेहरे ढंक रखे थे। उनके पास तलवार, डंडे और बोतलें थीं। अचानक शुरू हुए हंगामे में दुकानों में तोड़फोड़ की गई और गाड़ियों के शीशे तोड़े गए।

पुलिस की कार्रवाई और कर्फ्यू

नागपुर पुलिस कमिश्नर रविंद्र सिंघल ने मीडिया को बताया कि शहर में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) की धारा 163 लागू कर दी गई है। यह धारा बड़े जमावड़े पर रोक लगाती है। शांति बहाल करने के लिए 20 पुलिस टीमें तैनात की गई हैं। हिंसा के बाद गणेशपेठ, लकड़गंज, पचपावली, शांतिनगर, सक्करदरा, नंदनवन, इमामवाड़ा, यशोधरा नगर और कपिल नगर में कर्फ्यू लगाया गया। डीसीपी निकेतन कदम पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

सरकार का रुख और सुरक्षा बढ़ाई

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने देर रात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के साथ बैठक की। फडणवीस ने बावनकुले को नागपुर पहुंचकर रिपोर्ट सौंपने को कहा। बावनकुले, जो नागपुर के संरक्षक मंत्री हैं, मंगलवार सुबह शहर पहुंच गए। छत्रपति संभाजीनगर में औरंगजेब की कब्र पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। वहां के एसपी ने बताया कि SRPF की एक कंपनी और दो प्लाटून तैनात किए गए हैं। मुंबई के मालवणी, भिंडी बाजार, कुर्ला और अंटॉपहिल जैसे इलाकों में भी पुलिस सतर्क है।

विवाद की जड़- अबू आजमी का बयान

यह पूरा मामला सपा विधायक अबू आजमी के 3 मार्च के बयान से शुरू हुआ। आजमी ने कहा था, “औरंगजेब क्रूर शासक नहीं था, उसने कई मंदिर बनवाए।” उनके बयान पर शिवाजी महाराज और संभाजी महाराज के अपमान का आरोप लगा। विवाद बढ़ने पर 4 मार्च को आजमी ने माफी मांगते हुए कहा, “मेरे शब्दों को तोड़ा-मरोड़ा गया। अगर किसी को ठेस पहुंची तो मैं बयान वापस लेता हूं।”

प्रदेश भर में प्रदर्शन और तनाव

सोमवार को हिंदू संगठनों ने औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को लेकर महाराष्ट्र के कई हिस्सों में प्रदर्शन किया। नागपुर में पुतला दहन के बाद हिंसा ने राज्य में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा दिए। पुलिस अब हालात को सामान्य करने में जुटी है, लेकिन तनाव अभी भी बना हुआ है।

TAGGED:Aurangzebnagpur riots
Share This Article
Email Copy Link Print
ByPoonam Ritu Sen
Follow:
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।
Previous Article पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्या मामले में SIT आज कोर्ट में पेश करेगी चार्जशीट
Next Article मौसम अपडेट: छत्तीसगढ़ में राहत की बारिश जल्द, उत्तर भारत में गर्मी का वार

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow

Popular Posts

रोमन कैथोलिक चर्च के नए धर्मगुरु बने रॉबर्ट प्रीवोस्ट, जानिए उनके बारे में

द लेंस डेस्‍क। रोमन कैथोलिक चर्च को अपना नया सर्वोच्च धर्मगुरु मिल गया है। अमेरिका…

By The Lens Desk

उत्तर भारत में मानसून की मार, हिमाचल प्रदेश में बादल फटने और बाढ़ से भारी तबाही, 51 लोगों की गयी जान

द लेंस डेस्क | MONSOON ALERT: मानसून ने उत्तर भारत में भारी तबाही मचाई है,…

By Poonam Ritu Sen

एयर इंडिया विमान को बम से उड़ाने की धमकी, टॉयलेट में मिला पत्र, न्यूयॉर्क के रास्‍ते से वापस मुंबई लौटा विमान

नई दिल्‍ली। मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया की उड़ान में बम की धमकी…

By Arun Pandey

You Might Also Like

CCS Meeting
देश

पहलगाम पर पलटवार की तैयारी, तीनों सेनाओं के प्रमुखों से मिले मोदी

By Lens News
CJI BR Gavai
देश

जानिए कौन हैं जस्टिस गवई जो बने भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश

By Lens News Network
देश

ग्रोक की अभद्र भाषा पर आईटी मंत्रालय सख्‍त : मोदी, संघ और भाजपा के खिलाफ भी दे चुका है जवाब

By Arun Pandey
Rahul Gandhi
देश

राहुल गांधी की लंबी उम्र की पीएम मोदी ने की कामना

By The Lens Desk
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?