[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
GST में सुधार से उपभोक्ताओं को राहत, छोटे व्यापारियों को मिलेगी ताकत : कैट
छत्तीसगढ़ के उपभोक्ताओं पर ‘बिजली’ गिरनी शुरू
किसने खरीदा देश के पहले पीएम जवाहर लाल का बंगला? 1100 करोड़ रुपये में हुई डील
स्वास्थ्य और जीवन बीमा पॉलिसियां GST मुक्‍त, जानिए इसके लिए AIIEA ने कैसे लड़ी लड़ाई?
वृंदा करात ने महिला आयोग को लिखा पत्र, दुर्ग नन केस की पीड़ित युवतियों ने द लेंस को बताई थी आपबीती
GST पर पीएम मोदी ने क्या कहा ?
पश्चिम बंगाल विधानसभा में बवाल, बुलाने पड़े मार्शल, बीजेपी विधायक अस्‍पताल में भर्ती
इंदौर के यशवंतराव अस्पताल में चूहे के काटने से दो नवजात की मौत
नक्सलवाद के खिलाफ रणनीति पर रायपुर में अहम बैठक
ठेका प्रथा के खिलाफ मितानिन का रायपुर कूच, जगह-जगह सड़क जाम
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
दुनिया

पाकिस्तान में उग्रवादियों ने हाईजैक की ट्रेन, 6 सुरक्षाबलों को मारने का दावा,  क्वेटा में मेडिकल इमजेंसी

The Lens Desk
Last updated: April 18, 2025 9:29 am
The Lens Desk
Share
SHARE

बलूच लिबरेशन आर्मी ने ली जिम्मेदारी, बच्चों-महिलाओं को किया रिहा

कराची। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां उग्रवादियों ने एक पूरी ट्रेन को अगवा कर लिया। यह घटना बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा से करीब 100 किलोमीटर दूर बोलन स्टेशन पर हुई। बताया जा रहा है कि बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के उग्रवादियों ने हथियारों के दम पर ट्रेन पर कब्जा कर लिया, जिसमें सैकड़ों यात्री सवार थे।

बीएलए ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया कि उन्होंने पाकिस्तानी सुरक्षाबलों के छह जवानों को मार गिराया है। पाकिस्‍तान की मीडिया के अनुसार ट्रेन सुबह 9 बजे क्वेटा से रवाना हुई थी। बताया जा रहा है ट्रेन की सभी 9 बोगियों में कुल 450 यात्री सवार थे। बलूच लिबरेशन आर्मी ने बच्चों, महिलाओं और बलूच नागरिकों को रिहा कर दिया है।

बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने एक बयान में कहा, “क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस पर पेहरो कुनरी और गदलार के बीच भारी गोलीबारी की खबरें हैं।” रेलवे नियंत्रक मुहम्मद काशिफ ने पाकिस्‍तानी मीडिया को  बताया कि नौ डिब्बों वाली इस ट्रेन में करीब 500 यात्री सवार हैं। ट्रेन को सुरंग संख्या 8 में हथियारबंद लोगों ने रोक लिया। यात्रियों और कर्मचारियों से संपर्क करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता डॉ. वसीम बेग के अनुसार, क्वेटा के सिविल अस्पताल में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। सभी कंसल्टेंट, डॉक्टर, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ को अस्पताल में बुलाया गया है।

बीएलए की स्थापना वर्ष 2000 में हुई थी, जिसका मकसद बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग कर एक स्वतंत्र राज्य बनाना है। इस संगठन में फिलहाल लगभग 6,000 लड़ाके शामिल हैं।

TAGGED:Big_NewsPakistan- Baloch Liberation ArmyTrain Hijacked
Previous Article ईडी की टीम पर हमला : कांग्रेस नेता सन्‍नी अग्रवाल समेत 15 लोगों पर एफआईआर
Next Article छग डीएमएफ मामले में कोर्ट में पेश हुए आरोपी, 19 मार्च तक कोर्ट ने भेजा जेल

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow

Popular Posts

फिलिस्तीन और ईरान से दूर होता हिंदुस्तान

नई दिल्ली। यह 1983 की सर्दियों के दिन थे। समूचा मध्य पूर्व अशांत था। फिलिस्तीन…

By आवेश तिवारी

सिक्किम में भूस्खलन : सेना के तीन जवान शहीद, छह लापता

द लेंस डेस्‍क। सिक्किम के मंगन जिले में रविवार शाम को भारी बारिश के बाद…

By Editorial Board

फिर निकला गलवान का जिन्न, कांग्रेस ने दागे आठ सवाल

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली गलवान का जिन्न फिर से बाहर निकल आया है। आज सुप्रीम…

By आवेश तिवारी

You Might Also Like

दुनिया

जानिए क्‍या है सुनीता विलियम्स का अगला प्‍लान, भारत को बताया “अद्भुत, बिल्कुल अद्भुत”

By अरुण पांडेय
दुनिया

छत्तीसगढ़ की 41 लड़कियां बिहार में रेड लाइट एरिया से मुक्‍त कराई गईं, करवाते थे अश्लील डांस

By The Lens Desk
Trump tells Zelensky
दुनिया

जेलेंस्की पहुंचे व्‍हाइट हाउस, ट्रंप ने दिए संकेत- रूस से युद्ध रोकने के लिए यूक्रेन तैयार!

By Lens News Network
Turkish journalists arrested
दुनिया

पैगंबर मुहम्मद के कथित विवादास्पद कार्टून को लेकर तुर्किए में बवाल, चार पत्रकार गिरफ्तार

By अरुण पांडेय
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?