[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
287 ड्रोन मार गिराने का रूस का दावा, यूक्रेन कहा- हमने रक्षात्मक कार्रवाई की
छत्तीसगढ़ सरकार को हाई कोर्ट के नोटिस के बाद NEET PG मेडिकल काउंसलिंग स्थगित
विवेकानंद विद्यापीठ में मां सारदा देवी जयंती समारोह कल से
मुखर्जी संग जिन्ना की तस्‍वीर पोस्‍ट कर आजाद का BJP-RSS पर हमला
धान खरीदी में अव्यवस्था के खिलाफ बस्तर के आदिवासी किसान सड़क पर
विश्व असमानता रिपोर्ट 2026: भारत की राष्ट्रीय आय का 58% हिस्सा सबसे अमीर 10% लोगों के पास
लोकसभा में जोरदार हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट, राहुल गांधी ने अमित शाह को दे दी चुनौती
जबलपुर पुलिस ने ‘मुस्कान’ अभियान के तहत 73 लापता बच्चों को बचाया, 53 नाबालिग लड़कियां शामिल
महाराष्ट्र के गढ़चिरोली में ₹82 लाख के इनाम वाले 11 नक्सलियों ने किया सरेंडर
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

भारत से फरार ललित मोदी ने वानुअतु को बनाया स्‍थाई ठिकाना, देश वापसी हुई अब और मुश्किल

The Lens Desk
The Lens Desk
Published: March 8, 2025 2:01 PM
Last updated: April 16, 2025 7:56 PM
Share
SHARE
  • 2010 में छोड़ा भारत, सरेंडर करेंगे भारतीय पासपोर्ट
  • 1.3 करोड़ रुपये खर्च कर मिलती है इस देश की नागरिकता

नई दिल्‍ली। वित्तीय अनियमितताओं, मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते भारत से फरार ललित मोदी ने अब वानुअतु की नागरिकता प्राप्त कर ली है। उनके कानूनी सलाहकार मेहबूब अबदी ने इसकी पुष्टि की है। ललित मोदी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और इंडियन प्रीमियर लीग के संस्थापक रह चुके हैं।

ललित मोदी 2010 में भारत छोड़कर लंदन चले गए थे, जहां से वे अब तक रह रहे थे। उनके खिलाफ भारत में कई गंभीर आरोप हैं। अब वानुअतु की नागरिकता लेने के बाद उनकी भारत वापसी और मुश्किल हो गई है। उनके वकील के अनुसार, ललित मोदी भारतीय पासपोर्ट को सरेंडर करने की प्रक्रिया में हैं और इसके लिए आवश्यक सभी औपचारिकताएं पूरी कर रहे हैं।

विदेश मंत्रालय ने भी की पुष्टि

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भी पुष्टि की कि ललित मोदी ने लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में अपना पासपोर्ट सरेंडर करने के लिए आवेदन किया है। उन्होंने कहा, “हम मौजूदा नियमों और प्रक्रियाओं के तहत इसकी जांच कर रहे हैं और कानूनी रूप से उनके खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।”

वानुअतु छोटा लेकिन अहम ठिकाना

वानुअतु दक्षिणी प्रशांत महासागर में स्थित 80 से अधिक द्वीपों वाला एक देश है, जो 1980 तक फ्रांस और ब्रिटेन के नियंत्रण में था। अब यह एक स्वतंत्र राष्ट्र है और कई लोग इसे अपनी नई नागरिकता के लिए चुनते हैं। कैपिटल इन्वेस्टमेंट इमिग्रेशन प्लान के अनुसार 1 लाख 55 हजार अमेरिकी डॉलर खर्च कर वानुआतु की नागरिकता प्राप्त की जा सकती है। भारतीय रुपये में यह करीब 1.3 करोड़ रुपये है। इससे पहले भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी ने भी एंटीगुआ की नागरिकता लेकर कानून से बचने का प्रयास किया था।

सुष्मिता सेन से जुड़ चुका है नाम

2022 में ललित मोदी अभिनेत्री सुष्मिता सेन के साथ अपने कथित अफेयर को लेकर चर्चा में आए थे। तब दोनों की कई तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी।

TAGGED:BCCIBig_NewsCitizenship Of VanuatuIPLLalit Modi
Previous Article हम्‍पी में इजरायली पर्यटक सहित दो महिलाओं से गैंगरेप, तीन दोस्‍तों को नहर में फेंका, एक का शव मिला
Next Article सड़क पर परिवार, स्कूल से बाहर गुरुजी, फिर से अनिश्चितकालीन धरने पर बीएड शिक्षक
Lens poster

Popular Posts

क्या लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रायपुर से अप्रसन्न लौटे?

रायपुर। क्या रायपुर में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से जुड़े शिष्टाचार का यथोचित पालन करने…

By लेंस ब्यूरो

102 साल की उम्र में धड़केगा नया दिल, डॉक्टरों का कमाल

कोलकाता| कोलकाता के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने 102 साल की महिला को नया…

By पूनम ऋतु सेन

पीएम मोदी के आने से पहले निःशक्त आंदोलनकारियों की तालाबंदी

Divyang Protest: छत्तीसगढ़ दिव्यांग सेवा संघ के आह्वान पर बुधवार को पूरे प्रदेश के नि:शक्तों…

By पूनम ऋतु सेन

You Might Also Like

Maoists
देश

माओवादियों के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस तो समर्थन में उतरे तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष

By आवेश तिवारी
Rahul Gandhi South America Visit
देश

जानिए दक्षिण अमेरिका यात्रा पर क्‍या करने गए हैं राहुल गांधी?

By आवेश तिवारी
Nakati Village
छत्तीसगढ़

नकटी गांव में विधायक कॉलोनी या कुछ और है तैयारी? कलेक्टर ने कहा- आगे का प्लान नहीं बता सकते

By नितिन मिश्रा
Protests against vote theft
देश

वोट चोरी के खिलाफ संसद से लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के घर तक प्रदर्शन

By Lens News Network

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?