[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
मंत्री नेताम ने कहा- …तुम्हारा खून बहुत फड़फड़ा रहा है, रक्तदाता युवक को लगा बुरा, वापस कर दिया प्रशस्ति पत्र
देश में 38 जिले नक्सल हिंसा प्रभावित, चार चिंताजनक, तीन में सबसे अधिक
जयपुर में बेकाबू डंपर का तांडव, 19 की मौत, एक के बाद एक गाड़ियां कुचली, देखिए CCTV फुटेज कैसे हुआ हादसा?
छत्तीसगढ़ कोल ब्‍लॉक घोटाले में पूर्व सचिव एच सी गुप्ता को बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने किया बरी
खड़गे के बयान पर सियासी तूफान, RSS ने पूछा क्यों लगे बैन?
रमन सिंह की तारीफ कर मोदी छत्तीसगढ़ भाजपा में बेचैनी क्यों बढ़ा गए?
यह देश की आधी आबादी की सबसे पावरफुल जीत है
जिंदाबाद लड़कियों… क्रिकेट विश्व कप जीत कर भारत ने रचा इतिहास
छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के रहवासियों ने अपनी समस्याओं को लेकर अध्यक्ष के बंगले के सामने किया प्रदर्शन
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टी20 में 5 विकेट से मात दी, सीरीज में 1-1 की बराबरी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सभी 10 नगर निगम में जीती भाजपा, एजाज ढेबर पार्षद चुनाव हारे, मीनल चौबे डेढ़ लाख से ज्‍यादा वोटों से जीतीं

The Lens Desk
The Lens Desk
Published: February 15, 2025 5:21 PM
Last updated: March 6, 2025 3:33 PM
Share
जीत के बाद मुख्‍यमंत्री साय ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस ली
SHARE
The Lens को अपना न्यूज सोर्स बनाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने जीत का परचम लहरा दिया है। रायपुर के 10 नगर निगम में कब्‍जा कर लिया है। इसके अलावा 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायतों में भी एकतरफा जीत दर्ज की है। 10 नगर निगमों में भाजपा अपना महापौर बनाने में कामयाब हो गई है। रायपुर में भाजपा प्रत्‍याशी मीनल चौबे ने कांग्रेस प्रत्‍याशी दीप्‍त‍ि दुबे को 153290 वोटों से हराया। इस तरह 15 साल बाद रायपुर में भाजपा को महापौर बना है। इसके अलावा 49 नगर पालिका में 35 में बीजेपी, 8 में कांग्रेस, 1 में आप और 5 में निर्दलीय के अध्‍यक्ष बने हैं। इसी तरह 114 में 81 नगर पंचायत में बीजेपी, 22 में कांग्रेस, 1 में बसपा और 10 में निर्दलीय के अध्‍यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

सबसे हैरान करने वाला फैसला रायपुर का रहा। जहां पूर्व महापौर एजाज ढेबर पार्षद का चुनाव हार गए हैं। वहीं, उनकी पत्‍नी अर्जुमन ढेबर चुनाव जीत गईं। रायपुर में कांग्रेस के सिर्फ 6 पार्षद ही जीत सके हैं, जो कांग्रेस संगठन के लिए गंभीर बात है। लगभग ऐसा ही हाल प्रदेश के ज्‍यादा नगरीय निकायों का रहा है।

नगर निगम के अन्‍य 9 सीटों की बात करें तो दुर्ग में भाजपा की अलका बाघमार ने कांग्रेस की प्रेमलता पोषण साहू को हराया है। राजनांदगांव में मधुसूदन यादव एक बार फिर महापौर बनने में कामयाब हो गए हैं। उन्‍होंने नि‍खिल द्विवेदी को हराया। बिलासपुर में पूजा विधानी कांग्रेस के प्रमोद नायक को हराकर महापौर बनीं हैं। अंबिकापुर में मंजूषा भगत ने अजय तिर्की, चिरमिरी में रामनरेश राय ने पूर्व विधायक विनय जायसवाल को हराया। जगदलपुर में संजय पांडेय ने कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू, रायगढ़ में जीववर्धन चौहान ने जानकी काटजू, कोरबा में संजू देवी राजपूत ने उषा तिवारी को हराया। धमतरी में कांग्रेस प्रत्‍याशी का नामांकन निरस्‍त होने के बाद पहले ही भाजपा प्रत्‍याशी जगदीश रामू मेहरा ने जीत दर्ज कर ली थी।

सबसे चौकाने वाला रिजल्‍ट कुनकुरी नगर पंचायत का रहा है। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय के विधानसभा वाली नगर पंचायत से कांग्रेस के विनयशील गुप्‍ता जीत गए। इसके अलावा पूर्व सीएम भूपेश बघेल के गढ़ पाटन और गृह जिले दुर्ग में बीजेपी ने अपना दबदबा बनाया है।

TAGGED:Big_NewsBig_News_3BJPCM Vishnudeo Sai
Previous Article Court on trial
Next Article भाजपा की जीत, कांग्रेस की दुर्गति
Lens poster

Popular Posts

CJI गवई ने कहा- कोर्ट में जूता फेंकने का मामला भूला हुआ अध्याय

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने बुधवार कोखुद पर जूता…

By आवेश तिवारी

चीन की UNSC सीट के लिए नेहरू को क्यों बदनाम कर रहे हैं दिव्यकीर्ति?

देश में बीजेपी आईटी सेल के प्रभाव में फंसे लोग अगर देश की हर समस्या…

By पंकज श्रीवास्तव

एसएससी परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर अभ्यर्थियों में हाहाकार, कई सेंटरों पर परीक्षा रद्द

नेशनल ब्यूरो, नई दिल्ली . कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा शुरू होते ही विवादों के…

By पूनम ऋतु सेन

You Might Also Like

Raipur Police
छत्तीसगढ़

थाने में खुद को आग लगाने वाली महिला की इलाज के दौरान मौत

By Lens News
Ashish Shinde
छत्तीसगढ़

सेंट्रल जेल में कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला

By Lens News
kawardha road accident
छत्तीसगढ़

कवर्धा में भीषण सड़क हादसा,  खाई में गिरी बोर गाड़ी, 3 की मौत, तीन घायल

By अरुण पांडेय
Raman-Bhupesh
छत्तीसगढ़

दो पूर्व CM, नौकरशाही को नसीहत एक!

By दानिश अनवर

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?