[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
माल्या, मोदी, चौकसी से आगे – अनिल अंबानी 
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने कहा, जॉइन करने के बाद ट्रांसफर ऑर्डर को नहीं दे सकते चुनौती
महिला सफाई कर्मचारी को पीरियड की वजह से देरी होने पर ये कैसा मनमाना आदेश !
I Love Muhammad लिखने वाले आरोपी निकले हिन्दू, स्पेलिंग मिस्टेक से हुआ खुलासा
बिलासपुर हाईकोर्ट ने गांवों में पादरियों के प्रवेश पर प्रतिबंध को लेकर लगाए गए होर्डिंग्स को संवैधानिक बताया
जानिए कौन है अमेरिकी कंपनी को 500 मिलियन डॉलर का चूना लगाने वाला बंकिम ब्रह्मभट्ट
राहुल गांधी को लेकर तारापुर की रैली में अब ये क्‍या बोल गए गृहमंत्री अमित शाह!
JEE Main 2026: रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तारीखें
श्रीकाकुलम वेंकटेश्वर मंदिर में कैसे मची भगदड़ ? 10 श्रद्धालुओं की हुई मौत
सेना प्रमुख का टीका लगाकर भगवा अंगवस्त्र में रीवा में स्वागत, बोले-ऑपेशन सिंदूर जारी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
स्क्रीन

महाराष्ट्र का संस्कृति विभाग रणवीर-रैना मामले की जांच करेगा

The Lens Desk
The Lens Desk
Published: February 15, 2025 7:06 PM
Last updated: March 6, 2025 3:33 PM
Share
SHARE
The Lens को अपना न्यूज सोर्स बनाएं

मुंबई। मुंबई पुलिस ने कॉमेडियन समय रैना को इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद में 10 मार्च तक पेश होने का आदेश दिया है। समय के वकील ने कहा था कि इस वक्त समय रैना अमेरिका में हैं और 17 मार्च को लौटेंगे। साथ ही उन्होंने अधिक समय देने की भी मांग की है। इसी बीच महाराष्ट्र के संस्कृति विभाग ने भी इस मामले की जांच करने की तैयारी कर ली है। शुक्रवार को मंत्री आशीष शेलार की अध्यक्षता में संस्कृति विभाग ने रणवीर विवाद की जांच के आदेश दिए। आदेश के मुताबिक इंडियाज गॉट लैटेंट शो में अश्लीलता के बारे में विभाग को शिकायतें मिली थीं। ऐसे ही अन्य शो बिना उचित अनुमति के दर्शकों को टिकट देकर चलाए जा रहे हैं।

दूसरी तरफ शुक्रवार को मुंबई पुलिस और असम पुलिस को टीमें भी रणवीर के वर्सोवा वाले फ्लैट पर पहुंचीं, लेकिन वो बंद मिला। रणवीर को आज मुंबई पुलिस (खार पुलिस स्टेशन) में पेश होना था, क्योंकि वे शुक्रवार को पेश नहीं हुए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रणवीर को अपने विवादित बयान की जांच के सिलसिले में 13 फरवरी को पुलिस के सामने पेश होने को कहा गया था, लेकिन वे नहीं आए। पुलिस ने उन्हें दूसरा समन जारी कर 14 फरवरी को पेश होने को कहा था। अधिकारी ने कहा था कि रणवीर ने पुलिस से रिक्वेस्ट की है कि उसका बयान उनके घर पर ही दर्ज किया जाए, लेकिन ऐसा नहीं किया गया है। असम में भी रणवीर के खिलाफ केस दर्ज हुआ है, इसलिए असम पुलिस भी पूछताछ करना चाहती है।

सभी एफआईआर एक साथ जोड़ने की मांग

रणवीर अलाहबादिया ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की। इसमें उनके खिलाफ पूरे भारत में दर्ज एफआईआर को एक साथ जोड़ने की मांग की गई। असम के गुवाहाटी में दर्ज एफआईआर में रणवीर के अलावा समय रैना, आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह और अपूर्व मखीजा का भी नाम है। मुंबई पुलिस और साइबर विभाग इस मामले की अलग-अलग जांच कर रहे हैं। असम पुलिस ने मुंबई की साइबर टीम से भी मुलाकात की। रैना को अगले पांच 5 दिन में पुलिस के सामने पेश होने को कहा गया है। इसके बाद अब मुंबई पुलिस ने भी 10 मार्च तक समय को पेश होने का आदेश दिया है। मुंबई पुलिस की खार पुलिस स्टेशन में अब तक भाजपा के नेता की दर्ज कराई शिकायत पर मखीजा, चंचलानी और अलाहबादिया के मैनेजर सहित 8 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। शुक्रवार को पुलिस ने इंडियाज गॉट लैटेंट शो के वीडियो एडिटर प्रथम सागर का भी बयान दर्ज किया। महाराष्ट्र साइबर ने अब तक इस संबंध में दर्ज एक मामले में कम से कम 50 लोगों को अपने बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है।

TAGGED:Ranveer Raina Case
Previous Article Get the polity ready
Next Article एक्टर साहिल खान ने 26 साल छोटी गर्लफ्रेंड से दुबई के बुर्ज खलीफा में की दूसरी शादी
Lens poster

Popular Posts

ब्रेकिंग : एमपी के मंत्री विजय शाह के खिलाफ एफआईआर, जा सकता है मंत्री पद

महू। मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह पर एफआईआर (FIR) दर्ज हो गई है। हाईकोर्ट के…

By Lens News

बस्तर में बाढ़, दरभा घाटी में बही कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

बस्तर के मांदर में 6 लोगों को हेलीकॉप्टर से किया गया रेस्क्यू, जगदलपुर, दंतेवाड़ा में…

By Lens News

संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस खत्म, राज्यसभा में PM की जगह अमित शाह ने दिया जवाब, विपक्ष का वॉकआउट

नई दिल्ली। 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर संसद में बहस खत्म हो गई है। लोकसभा की…

By पूनम ऋतु सेन

You Might Also Like

स्क्रीन

अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का कार्डियक अरेस्ट से निधन

By The Lens Desk
स्क्रीन

120 बहादुर से जुड़ी कौन सी बात ने फरहान अख्तर को किया प्रेरित, एक्टर ने खुद किया खुलासा

By पूनम ऋतु सेन
GURUDATT
स्क्रीन

गुरुदत्त की 100वीं जयंती, आज भी दिलों में बसतीं हैं उनकी फिल्में

By Lens News
स्क्रीन

3 इडियट्स फेम ‘कहना क्या चाहते हो’ एक्टर अच्युत पोद्दार का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

By पूनम ऋतु सेन

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?