[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कौन सा राज्‍य जला रहा है सबसे अधिक पराली? सरकारी रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा
श्रम कानून के खिलाफ ट्रेड यूनियनों का कल देशभर में प्रदर्शन
भूपेश बघेल ने चुनाव आयोग को बताया ‘केचुआ’, कहा – पहली बार देखा केचुआ की वजह से किसी की मौत हुई
SIR के खिलाफ ममता की हुंकार- ‘मेरे साथ खेलने की कोशिश मत करना, तुम हार जाओगे’
सर्वधर्म स्थल में प्रवेश करने से इंकार करने वाले सैन्य अधिकारी की बर्खास्तगी बरकरार
आरक्षण पर आईएएस संतोष वर्मा ने ऐसा क्‍या कह दिया कि ब्राह्मण समाज को नागवार गुजरा?
अयोध्‍या: पीएम मोदी ने राम मंदिर पर फहराई धर्म ध्‍वजा, बताया- भारतीय सभ्यता के पुनर्जन्म का प्रतीक
सुप्रीम कोर्ट ने अमित बघेल की अग्रिम जमानत याचिका और देशभर की FIR क्लबिंग की याचिका की खारिज
जस्टिस नागरत्ना की असहमति में दम होता तो अन्य जज भी उसे स्वीकारते, बोले पूर्व सीजेआई
प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन में हिड़मा के नारों पर साइंटिस्ट्स फॉर सोसाइटी की सफाई
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
धर्म

शंकराचार्य निश्चलानंद बोले- सनातन बोर्ड की जरूरत नहीं, मोदी-योगी एक जैसे, दोनों की मिलीभगत

The Lens Desk
The Lens Desk
Published: February 14, 2025 4:07 PM
Last updated: March 6, 2025 3:33 PM
Share
SHARE

कवर्धा। पुरी पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि सनातन बोर्ड की कोई जरूरत नहीं है। सनातन धर्म में यह व्यवस्था ईस्वी से चली आ रही है। ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद, अथर्ववेद से जुड़े चार शंकराचार्य हैं, जो भाजपा या कांग्रेस से संबंधित नहीं हैं। हमें सनातन बोर्ड की आवश्यकता नहीं है। शंकराचार्य ने कवर्धा प्रवास के दौरान प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में यह बातें कहीं हैं। उन्‍होंने आगे कहा कि मोदी-योगी एक जैसे ही हैं। योगी आदित्‍यनाथ कहते हैं कि बटोगे तो कटोगे और नरेंद्र मोदी सबका साथ सबका विकास की बात कहते हैं। एक हिन्दू का पक्षधर हो जाता है, ताकि  हिन्‍दुओं का वोट न कटे। दूसरा उदारता का। दोनों की मिलीभगत है। जैसे मोदी हैं, वैसे ही योगी हैं।

शंकराचार्य ने हिन्‍दू राष्‍ट्र पर कहा कि भारत हिन्दू राष्ट्र बनेगा, जिसकी कमान शास्त्रों के आधार पर दी जाएगी। शास्त्रों में वर्णित मंत्रिमंडल का गठन होगा। इसमें सभी वर्गों को प्राथमिकता दी जाएगी। मंत्रिमंडल में 4 शिक्षाविद ब्राह्मण, 8 क्षत्रिय, 21 कृषि गोरक्ष और वाणिज्य को क्रियान्वित करने वाले अर्थशास्त्र के विशेषज्ञ वैश्य शामिल होंगे। इसके साथ ही मंत्रिमंडल में 3 शूद्र भी होंगे, जिन पर कुटीर उद्योगों के संचालन की जिम्मेदारी होगी। एक सूत सांस्कृतिक मंत्री के रूप में होते थे। यह राजतंत्र कहलाता है।

शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती बोले- राजनेताओं का स्तर गिर गया

शंकराचार्य 12 से 15 फरवरी तक कवर्धा के प्रवास पर हैं। जहां उन्होंने यूनियन चौक के संगोष्ठी स्थल में प्रेस कॉन्‍फ्रेंस ली। उन्होंने कहा कि विश्व में 204 देश हैं। राजनेताओं का स्तर इतना गिर गया है कि वह देशी-विदेशी कंपनियों को ठेका देते हैं। देश विदेश की 13 कंपनियां विश्व के देशों का संचालन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह राजनेताओं की दुर्बलता है। राजनीति का अर्थ दंड नीति, अर्थ नीति, छात्र धर्म भी है। उन्माद पूर्ण शासन करने का नाम राजनीति नहीं है। उन्होंने कहा कि कूटनीति के पांच भेद का वर्णन शास्त्रों में किया गया है, जिनमें नमन, मिलन, दमन, अंकन और अनुगमन शामिल है। यह कूटनीति के पांच प्रकार हैं।

मां भगवती ने बुलवाया है, तो हिन्दू राष्ट्र बनेगा ही

शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद ने हिन्दू राष्ट्र पर कहा कि जब हम पुरी में अपने कमरे में गए तो वहां एक दीवार पर मां भगवती का एक रूप है। जैसे ही हमने देखा तो हमारे मुख से तीन बार हिन्दू राष्ट्र, हिन्दू राष्ट्र, हिन्दू राष्ट्र शब्द निकल गए। जब मां भगवती ने बुलवाया है, तो हिन्दू राष्ट्र बनेगा ही।

सरदार पटेल मैदान में धर्मसभा

आदित्य वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश नंदन श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को शंकराचार्य यूनियन चौक में हिंदू राष्ट्र संगोष्ठी पर धर्म अध्यात्म और राष्ट्र के संबंध में श्रद्धालुओं की विविध जिज्ञासाओं का समाधान करेंगे। पादुकापूजन और दीक्षा का भी कार्यक्रम होगा। शाम 5 बजे से सरदार पटेल मैदान में धर्म सभा को संबोधित करेंगे।

TAGGED:Big_News_3Shankaracharya Nischalanand
Previous Article अमेरिका में अडानी के सवाल पर मोदी ने कहा, ‘…व्यक्तिगत मामलों पर चर्चा नहीं…’
Next Article मणिपुर में केंद्र नाकाम
Lens poster

Popular Posts

ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय मीडिया की धज्जियां उड़ाता वाशिंगटन पोस्ट का पूरा पन्ना

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली अमेरिकी अखबार वाशिंगटन पोस्ट ने अपने एक पूरे पन्ने पर ऑपरेशन…

By Lens News Network

एलन मस्क के स्टारशिप में लॉन्च के कुछ ही मिनट बाद विस्‍फोट, अमेरिका का एथेना लैंडर चांद पर उतरा लेकिन संपर्क टूटा

वॉशिंगटन। दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स को एक…

By The Lens Desk

GDP में 7.8 फीसदी का इजाफा, राजकोषीय घाटा बढ़कर 29.9%

नई दिल्‍ली। GDP growth: केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के…

By अरुण पांडेय

You Might Also Like

लेंस रिपोर्ट

वक्फ बिल पर जेपीसी की रिपोर्ट सदन में पेश, विरोध में पूरा विपक्ष

By The Lens Desk
धर्म

शिवाजी के इन गुणों को आत्मसात कर लें प्रेरणा

By The Lens Desk
Durga Puja
धर्मलेंस रिपोर्ट

बिहार में चंपारण से शुरू हुई दुर्गा पूजा कैसे बनी परंपराओं और संस्कृति की अनोखी मिसाल?

By विश्वजीत मुखर्जी
लेंस रिपोर्ट

नई दिल्ली  रेलवे स्टेशन हादसा : प्रयागराज के लिए हर घंटे जारी हो रहे थे 1,500 टिकट, नाकाम साबित हुए इंतजाम, मृतकों की संख्‍या 18

By The Lens Desk

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?