[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
इंडिगो की 200 उड़ानों में कटौती, नहीं लगा जुर्माना
अब यूनियन बैंक ने भी अनिल अंबानी की RCOM और RTL के लोन खातों को फ्रॉड घोषित किया
श्री सीमेंट फैक्ट्री के खिलाफ उमड़े जन सैलाब से प्रशासन झुका, कलेक्टर ने जनसुनवाई की स्थगित
एम्‍स जाकर साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल से मिले सीएम साय
ग्राउंड रिपोर्टिंग: सिमट रहा एशिया के सबसे बड़े पशु मेला का वजूद
पांच साल में 65 लाख बच्चों ने स्कूल छोड़ा, आधी लड़कियां
रायपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष धुप्पड़ का निधन
मद्रास हाईकोर्ट के सिटिंग जज के ख़िलाफ़ सौ से अधिक सांसदों का महाभियोग प्रस्ताव पेश
श्रम संहिताओं के खिलाफ देशव्यापी संघर्ष, फरवरी में आम हड़ताल ऐलान
काम के घंटे पूरे होने के बाद बॉस ने किया फोन या मेल तो देना होगा जुर्माना
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
दुनिया

पाकिस्तान के क्वेटा में कार में बम विस्‍फोट, 10 मारे गए

Lens News
Lens News
ByLens News
Follow:
Published: September 30, 2025 2:53 PM
Last updated: September 30, 2025 3:35 PM
Share
SHARE

लेंस डेस्‍क। पाकिस्तान के बलूचिस्तान सूबे के क्वेटा शहर में एक जबरदस्त बम विस्फोट हुआ, जिसमें 10 लोगों की जान चली गई, जबकि 32 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। यह धमाका एक कार में हुआ, जिसमें बारूद भरा था। माना जा रहा है कि यह आत्‍मघाती हमला है।

🚨🇵🇰क्वेटा में आत्मघाती बम विस्फोट में 8 लोगों की मौत, 15 घायल

पाकिस्तानी सेना और सुरक्षा बलों पर हुए इस हमले के पीछे बलूच विद्रोहियों का हाथ होने की संभावना है।
जो फसल बायोगे बही तो काटोगे आतंकियों

बोए पेड़ बबूल के फूल कहां से होए

अब झेले ऐसे

जय श्री राम 🚩 pic.twitter.com/2wO4MZ9L7F

— Dhruv Singh Rathore (@SonOfBharat3) September 30, 2025

घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विस्फोट का भयावह दृश्य साफ दिख रहा है। बलूचिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री बख्त मोहम्मद काकर ने बताया कि घायलों को क्वेटा के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। क्वेटा सिविल अस्पताल, बलूचिस्तान मेडिकल कॉलेज और ट्रॉमा सेंटर में आपात स्थिति घोषित की गई है।

स्थानीय खबरों के अनुसार, यह हमला मंगलवार दोपहर करीब 12:15 बजे जिन्ना रोड के नजदीक हुआ। विस्फोट के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और सुरक्षा बलों ने तुरंत पूरे क्षेत्र को सील कर दिया। जांच टीमें मौके पर पहुंचकर सबूत इकट्ठा कर रही हैं। अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

धमाके के बाद प्रशासन घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुट गया, वहीं फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने और लोगों की मदद शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट इतना जोरदार था कि उसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे पूरे शहर में दहशत फैल गई।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक, क्वेटा के जरघून रोड के पास हुआ यह विस्फोट इतना भयंकर था कि चारों तरफ धुआं छा गया। धमाके के बाद गोलीबारी की भी खबरें आईं। घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

पाकिस्तानी समाचार चैनल डॉन के अनुसार, क्वेटा में हुए इस भीषण बम धमाके में 10 लोग मारे गए। यह एक आत्मघाती हमला था, जिसमें हमलावर की भी मौत हो गई।

TAGGED:bomb blast in QuettaPAKISTANTop_News
Previous Article P Chidambaram TV Interview 26/11 अतंकी हमले पर पूर्व गृहमंत्री चिदंबरम का चौंकाने वाला खुलासा, दबाव में था भारत
Next Article Bihar voter list बिहार में SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी
Lens poster

Popular Posts

A welcome breeze

The supreme court’s decision on the Tamil Nadu government’s petition against the governor’s withholding assent…

By Editorial Board

यमुना का जलस्तर खतरनाक स्तर पर,दिल्ली में बाढ़ का खतरा मंडराया

लेंस डेस्क। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है जिससे दिल्ली…

By पूनम ऋतु सेन

मराठा आरक्षण आंदोलन: जरांगे का ऐलान-‘सरकारी आदेश लाइए, खत्म कर देंगे आंदोलन, उड़ाएंगे गुलाल’

मुंबई। maraatha aarakshan aandolan : आजाद मैदान में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर अनशन…

By अरुण पांडेय

You Might Also Like

स्क्रीन

फरहान अख्तर स्टारर ‘120 बहादुर’ का जोश छाया लखनऊ पर, ‘दादा किशन की जय’ सॉन्ग लॉन्च पर उमड़ा जनसैलाब

By पूनम ऋतु सेन
World Bank debt to India
सरोकार

विश्व बैंक का सबसे बड़ा कर्जदार बना बैठा है भारत

By डॉ. प्रकाश हिन्दुस्तानी
All Party Meeting
देश

सर्वदलीय बैठक के बाद थरूर ने की मोदी की तारीफ, मनीष बोले – अनौपचारिक बातचीत, ओवैसी नदारद

By Lens News Network
Bharatmala Project
छत्तीसगढ़

भारतमाला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी, 6 अधिकारियों को 29 जुलाई को कोर्ट में होना होगा पेश, नहीं होने पर गिरफ्तारी वारंट होगा जारी

By Lens News

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?