वरिष्‍ठ साहित्‍यकार विनोद कुमार शुक्‍ल की हालत नाजुक, आईसीयू में दोबारा शिफ्ट

December 18, 2025 9:43 PM
Vinod Kumar Shukla

रायपुर। देश के वरिष्‍ठ साहित्‍यकार विनोद कुमार शुक्‍ल ही हालत नाजुक बनी हुई। वह रायपुर एम्‍स के आईसीयू में भर्ती हैं। 2 दिसंबर को उन्‍हें यहां भर्ती कराया गया था।

कुछ दिन पहले ही उन्‍हें आईसीयू से बाहर लाया गया था। डॉक्‍टरों की लगातार निगरानी के बाद उन्‍हें फिर से आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है।

विनोद जी को सांस लेने में शिकायत है। पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं। पहले भी उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां से वे पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट आए थे लेकिन कुछ दिन बाद उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी तो रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया।

विनोद जी के करीबी जानकारों के अनुसार, विगत 2 दिसंबर से रायपुर के एम्स में जब उन्‍हें भर्ती किया गया था, तब से अब में उनकी सेहत में बहुत गिरावट है। विनोद जी का हाल प्रधानमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री तक ले चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now